‘ये जो कही होगी उसी तरह से पहने हो………………

बिहार विधान परिषद के मॉनसून सत्र के आखिरी दिन की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नाराज हो गए। उन्हें सबसे ज्यादा गुस्सा इस बात पर आया कि विपक्षी विधायक काले कपड़े पहनकर सदन में पहुंचे थे। सदन के अंदर नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी और सीएम नीतीश कुमार के बीच ठीकठाक नोक झोंक देखने को […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 25 जुलाई 2025, 09:06 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
‘ये जो कही होगी उसी तरह से पहने हो………………
Photo: UB India News Archive

बिहार विधान परिषद के मॉनसून सत्र के आखिरी दिन की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नाराज हो गए। उन्हें सबसे ज्यादा गुस्सा इस बात पर आया कि विपक्षी विधायक काले कपड़े पहनकर सदन में पहुंचे थे। सदन के अंदर नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी और सीएम नीतीश कुमार के बीच ठीकठाक नोक झोंक देखने को मिली।

बिहार विधान परिषद में विपक्षी विधायको के हंगामे को देखते हुए सीएम नीतीश अपनी सीट से उठे और जवाब देने लगे। विपक्षी विधायक सदन के अंदर ‘हाय-हाय’ की नारेबाजी कर रही थी। इसपर सीएम नीतीश ने विपक्षी विधायकों की तरफ हाथ उलारते (हाथ दिखाते) हुए कहा- ‘घाय-घाय, ये पूरा घाय-घाय है। ये देखिए ना सब एक ही तरह का पहनकर आए हैं। ये पहले पहनते थे। ये जो कपड़ा पहने हो सब।’ इसके बाद सीएम नीतीश ने राबड़ी देवी की तरफ हाथों से इशारा करते हुए कहा- ‘ये जो कह दी होगी। तो उसी तरह से सब पहने हो। अलग-अलग पार्टी वाला सब एक ही तरह का पहन लिए हो।’ इसी बीच में राबड़ी देवी टोकते हुए कहती हैं- ‘आप बस जनता को जवाब दीजिए। गरीब जनता का वोटर लिस्ट से नाम कट रहा है।’ वहीं सीएम अपनी बात को पूरा करते हुए कहते- ‘सब अनाप-शनाप पहनकर आ गए हो। विधान सभा के बाद विधान परिषद में भी। आप लोग हर रोज यही कर रहे हैं। जब सुनना चाहिए तब सुनते नहीं हैं। एक-एक बात को सुनना चाहिए और अपनी बात यहां कहना चाहिए। लेकिन सुन ही नहीं रहे हैं। सबकुछ खराब किए हुए हैं।’ एक बार फिर से नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी की तरफ इशारा करते हुए कहा- ‘अरे सबकुछ तुम्हारा ही फॉलो हो रहा है।’

सीएम नीतीश कुमार के बार-बार अपील करने के बाद भी विपक्षी विधायकों की नारेबाजी शांत नहीं होने पर सदन को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

विपक्षी विधायकों के काले कपड़े देखकर सीएम नीतीश के भड़कने पर कांग्रेस विधायक शकील अहमद ने कहा कि नीतीश कुमार काला कपड़ा देखकर तो कभी उजला कपड़ा देखकर हड़क जाते हैं। जिस विषय पर चर्चा हो रही है उसपर चर्चा नहीं करेंगे। अब मैं नीतीश जी के ऊपर क्या बोलूं। व्यक्तिगत बातों को लेकर नहीं बोलना चाहता हूं। बीजेपी वालों ने उन्हें इस हालत में ला दिया है।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰