लालू परिवार की राजनीति’ का रंग रोचक होने वाला है!

बिहार की सियासत में एक ‘नया रंग’ तब उभर आया जब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी प्रतिष्ठा और आरजेडी की पहचान से जुड़ी हरी टोपी छोड़कर पीली टोपी धारण कर ली. माना जा रहा है कि यह बदलाव केवल रंग का नहीं, बल्कि सियासी मंशा का भी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 27 जुलाई 2025, 06:50 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
लालू परिवार की राजनीति’ का रंग रोचक होने वाला है!
Photo: UB India News Archive
बिहार की सियासत में एक ‘नया रंग’ तब उभर आया जब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी प्रतिष्ठा और आरजेडी की पहचान से जुड़ी हरी टोपी छोड़कर पीली टोपी धारण कर ली. माना जा रहा है कि यह बदलाव केवल रंग का नहीं, बल्कि सियासी मंशा का भी प्रतीक है. दरअसल, महुआ से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर तेज प्रताप यादव ने राजद से दूरी और अपनी नई पहचान की ओर कदम बढ़ा दिया है. ‘टीम तेज प्रताप यादव’ के बैनर तले उनकी यह रणनीति बिहार की राजनीति में हलचल मचा रही है. क्या यह परिवार और पार्टी से बगावत है या नई सियासी जमीन तैयार करने की कोशिश? जानकारों की नजर में तेज प्रताप यादव का हरी टोपी से पीली टोपी में परिवर्तन बिहार की राजनीति में कई संकेतों की ओर इशारा करता है जो उनके व्यक्तिगत और राजनीतिक दृष्टिकोण में बदलाव को साफ-साफ बता रहा है. आइये हम आगे समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर इस परिवर्तन के क्या संकेत हैं.

राजद से दूरी और स्वतंत्र पहचान की कोशिश: बता दें कि हरी टोपी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का पारंपरिक प्रतीक रही है जो लालू प्रसाद यादव की पार्टी की पहचान से जुड़ी है. लालू परिवार के दिल के करीब यह हरी टोपी अब तेज प्रताप यादव ने त्याग दिया है. जानकारों का कहना है कि तेज प्रताप का पीली टोपी अपनाना और ‘टीम तेज प्रताप यादव’ का गठन इस बात का संकेत है कि वे RJD से अलग अपनी स्वतंत्र राजनीतिक पहचान बनाने की दिशा में कदम उठा रहे हैं. यह विशेष रूप से तब स्पष्ट होता है जब उन्होंने RJD के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल और परिवार के कई सदस्यों को अनफॉलो कर दिया है.

महुआ से निर्दलीय चुनाव की घोषणा

तेज प्रताप ने वैशाली जिले की महुआ सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है जो पहले उनकी विधानसभा सीट रह चुकी है. जानकार कहते हैं कि आरजेडी में उनके लिए असम्मानजनक बातें कही जाने लगी हैं, ऐसे में तेज प्रताप यादव की पीली टोपी और ‘टीम तेज प्रताप यादव’ का झंडा अपना इस बात का प्रतीक है कि वे आरजेडी में लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की छत्रछाया से बाहर निकलकर अपने समर्थकों के साथ एक नया मंच स्थापित करना चाहते हैं. यह कदम RJD के इतर उनकी स्थिति और प्रभाव को मजबूत करने या परिवार और पार्टी से अलग अपनी सियासी जमीन तैयार करने की रणनीति हो सकती है.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰