PK की तारीफ, बढ़ते क्राइम पर सवाल… क्या नीतीश का खेल बिगाड़ रहे चिराग?

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए और इंडिया ब्लॉक के बीच मुकाबला माना जा रहा है. एनडीए खेमे की अगुवाई वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे हैं और औपचारिक और अनौपचारिक रूप से वह एनडीए के सीएम पद का चेहरा हैं. एनडीए के अन्य घटक दल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 27 जुलाई 2025, 07:48 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
PK की तारीफ, बढ़ते क्राइम पर सवाल… क्या नीतीश का खेल बिगाड़ रहे चिराग?
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए और इंडिया ब्लॉक के बीच मुकाबला माना जा रहा है. एनडीए खेमे की अगुवाई वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे हैं और औपचारिक और अनौपचारिक रूप से वह एनडीए के सीएम पद का चेहरा हैं. एनडीए के अन्य घटक दल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी राज्य में सभी 293 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं. साथ ही एनडीए की जीत का भी दावा कर रहे हैं, लेकिन वह बिहार में क्राइम के बढ़ते दर पर चिंता जताने से नहीं चूक रहे हैं.

बिहार में कानून व्यवस्था की चिंता और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की प्रशंसा से सियासी सवाल खड़ा हो रहा है और इससे यह सवाल उठ रहे हैं कि पिछले चुनाव की तरह कहीं चिराग पासवान नीतीश कुमार का खेल तो नहीं बिगाड़ रहे हैं?

बिहार में लगातार हत्या की घटनाओं को लेकर विपक्ष नीतीश सरकार पर लगातार हमला बोल रहा है. राष्ट्रीय जनता दल के नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार में हत्या की घटनाओं को लेकर सवाल उठा रहे हैं और तालिबान से इसकी तुलना कर रहे हैं. चूंकि तेजस्वी यादव विपक्ष के नेता हैं, इसलिए उनका नीतीश कुमार के शासन और कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाना लाजिमी है, लेकिन चिराग पासवान एडीए के घटक दल हैं और केंद्रीय मंभी भी हैं, वो कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं और बिहार को लहूलुहान बताने से नहीं चूक रहे हैं.

बढ़ते अपराध पर चिराग ने जताई चिंता

चिराग पासवान ने मुजफ्फरपुर बलात्कार-हत्याकांड मामले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर राज्य की कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे पर गंभीर सवाल उठाए हैं.

चिराग पासवान ने मुजफ्फरपुर में नौ साल की दलित बच्ची के साथ हुए जघन्य बलात्कार-हत्याकांड का जिक्र किया है और कहा है कि यह हृदयविदारक घटना बिहार की कानून-व्यवस्था, सामाजिक जागरूकता और जन स्वास्थ्य की विफलता को उजागर करती है. उन्होंने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि यह घटना केवल एक मौत का नहीं है. यह हमारी सामाजिक व्यवस्था की विफलता और हमारी संवैधानिक जिम्मेदारी की विफलता का प्रतीक है.

ऐसा नहीं है कि चिराग पासवान केवल राज्य में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं. उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का भी ऐलान कर दिया है और उन्होंने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लडे़गी. इसके साथ ही वह कहते हैं कि बिहार उन्हें बुला रहा है. ऐसे में उनके बयानों से लगातार सियासी कयास लग रहे हैं.

कट्टर विरोधी PK की प्रशंसा से उठे सवाल

चिराग पासवान केवल क्राइम के बढ़ते ग्राफ को लेकर निशाना नहीं साध रहे हैं, बल्कि हाल में चिराग पासवान जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह बिहार की भलाई के लिए ईमानदार कोशिश कर रहे हैं. पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम नीतीश कुमार और आरजेडी प्रमुख लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी पर हमला करने के लिए जाने जाने वाले प्रशांत किशोर ने भी चिराग पासवान की प्रशंसा की थी और उन्हें “एक नया लड़का बताया था जो जाति के बारे में बात नहीं करता.” चिराग ने कहा कि वह किसी का भी स्वागत करते हैं जो धर्म, जाति और पंथ से ऊपर उठकर बिहार और उसके लोगों के लिए काम करना चाहता है.

चिराग पासवान केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हैं, वो लोजपा (रामविलास) का नेतृत्व करते हैं और पिछले साल लोकसभा चुनावों में अपनी पार्टी द्वारा लड़ी गई सभी पांच सीटों पर जीत हासिल करके सुर्खियों में आए थे. हाल ही में उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की, जिससे बिहार के राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई.

2020 के पुराने तेवर में दिख रहे हैं चिराग

एनडीए की सहयोगी लोजपा (रामविलास) जो पिछले लोकसभा चुनाव में 100 प्रतिशत जीत का दावा कर रही है. ऐसा लगता है कि उसने राज्य चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे पर बातचीत के दौरान भाजपा पर दबाव बनाने के लिए एक सोची-समझी चाल चली है. चिराग पासवान के ये बयान उनकी राजनीति का हिस्सा माना जा रहा है.

पिछले विधासनभा चुनाव 2020 में चिराग ने ऐसे ही तेवर दिखाए थे और नीतीश कुमार की पार्टी को बड़ा झटका दिया था. चिराग पासवान इशारों-इशारों में यह बात करते रहे हैं कि उन्हें कमजोर करने के लिए उनकी पार्टी को विभाजन करवाया गया है.

पार्टी में विभाजन को अभी नहीं भूले

नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड को जब पिछले विधानसभा चुनाव 2020 में केवल 43 सीटों से संतोष करना पड़ा था. आरोप यह लगा था कि चिराग पासवान की वजह से ही जदयू को 32 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा था. उसके बाद ही चिराग पासवान की एनडीए से छुट्टी हुई थी, बाद में चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस ने बगावत की और पशुपति पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी और चिराग की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का उदय हुआ.

चूंकि पशुपति पारस के साथ 4 सांसद थे. उन्हें मोदी कैबिनेट में जगह मिल गई और एक मात्र सांसद चिराग पासवान का रामविलास पासवान के नाम आवंटित सरकारी बंगला भी छिन गया. कहा जाता है कि इसके पीछे भाजपा पर नीतीश कुमार का दवाब था.

2020 चुनाव में नीतीश को दिया था झटका

लेकिन इसका बदला चिराग ने 2020 के विधानसभा चुनाव में लिया. चिराग उस प्रसंग को नहीं भूल सके थे. चिराग पासवान 2019 को लोकसभा चुनाव एनडीए के साथ लड़ा था, लेकिन 2020 के विधानसभा चुनाव में मन मुताबिक सीटें नहीं मिलने पर उन्होंने अकेले लड़ने का फैसला किया. उन्होंनेे 134 सीटों पर उम्मीदवार उतारे और नीतीश पर जमकर निशाना, लेकिन खुद को पीएम नरेंद्र मोदी को हनुमान बताया.

उन्होंने जदयू के उम्मीदवार के खिलाफ चुन-चुनकर उम्मीदवार उतारे, जिन्हें भाजपा ने टिकट नहीं दिया था. उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया और इसका नीतीश को काफी नुकसान उठाना पड़ा. ऐसा माना जा रहा है कि नीतीश ने 2022 में एनडीए का साथ छोड़ा था तो इसके पीछे की एक वजह चिराग पासवान भी थे. अब चिराग पासवान फिर से विधानसभा चुनाव 2025 से पहले 2020 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चलते दिख रहे हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰