जूता से मारेंगे…मुझे पूरा हिंदुस्तान जानता है, तुम कैसे नहीं जानते?

बिहार के मनेर से आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र फिर विवादों में फंस गए हैं. 27 जुलाई 2025 को सोशल मीडिया पर उनका एक ऑडियो वायरल हो गया. ये ऑडियो करीब 3 मिनट का है, जिसमें वो एक पंचायत सचिव को फोन पर धमकाते सुने जा रहे हैं. विधायक ने ये कॉल किसी व्यक्ति का मृत्यु […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 28 जुलाई 2025, 05:40 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
जूता से मारेंगे…मुझे पूरा हिंदुस्तान जानता है, तुम कैसे नहीं जानते?
Photo: UB India News Archive

बिहार के मनेर से आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र फिर विवादों में फंस गए हैं. 27 जुलाई 2025 को सोशल मीडिया पर उनका एक ऑडियो वायरल हो गया. ये ऑडियो करीब 3 मिनट का है, जिसमें वो एक पंचायत सचिव को फोन पर धमकाते सुने जा रहे हैं. विधायक ने ये कॉल किसी व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए किया था, लेकिन बातचीत के दौरान मामला गर्म हो गया. ऑडियो में भाई वीरेंद्र सचिव से गुस्से में कहते हैं –मुझे पूरा हिंदुस्तान जानता है, तुम कैसे नहीं जानते? पहले प्रणाम क्यों नहीं किया? जब सचिव ने कहा कि वो आवाज नहीं पहचान पाए, तो विधायक भड़क गए और सचिव से बेहद तीखे शब्दों में बात करने लगे. अब इस वायरल ऑडियो की वजह से विधायक भाई वीरेंद्र की जमकर आलोचना हो रही है.

27 जुलाई 2025 को सोशल मीडिया पर उनका एक 3 मिनट का ऑडियो वायरल हुआ जिसमें वे एक पंचायत सचिव को धमकाते हुए सुनाई दे रहे हैं. यह कॉल किसी व्यक्ति के मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए की गई थी, लेकिन बातचीत ने अप्रत्याशित रूप से तीखा मोड़ ले लिया. ऑडियो में भाई वीरेंद्र सचिव से नाराज होकर कहते हैं, “मुझे पूरा हिंदुस्तान जानता है, तुम कैसे नहीं जानते? पहले प्रणाम क्यों नहीं किया?” जब सचिव ने जवाब दिया कि वे उनकी आवाज नहीं पहचान पाए तो विधायक आगबबूला हो गए और विधायकी के तेवर में एक सरकारी कर्मी से अनाप-शनाप बोलने लगे.

वायरल हो रहे ऑडियो में भाई वीरेंद्र कथित तौर पर कहते हैं, “जूता से मारेंगे तुमको खींचकर, रिकॉर्ड करो चाहे कुछ करो.” उन्होंने सचिव को धमकाते हुए कहा, “अब ट्रांसफर नहीं, दूसरा बात हो जाएगा.” इसका मतलब कई लोगों ने हत्या की धमकी के रूप में लिया. जवाब में, पंचायत सचिव ने भी बिना डरे पलटवार किया, “आपके धमकी से हम डरने वाले नहीं हैं, काम की बात कीजिए.” इस जवाब ने विधायक को और भड़का दिया और बातचीत और तल्ख हो गई.
RJD MLA Viral Audio, Bihar Politics, बिहार राजनीति, RJD MLA bhai Virendra audio viral, आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ऑडियो वायरल, bhai Virendra Viral Audio, भाई वायरल ऑडियो, bhai Virendra Social Media Controversy, भाई वीरेंद्र सोशल मीडिया विवाद, Bihar Assembly Elections, bihar rjd, bihar chunav 2025
मनेर से आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र प्राय: अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. वह लालू यादव और तेजस्वी यादव, दोनों के करीबी कहे जाते हैं.,

राजद विधायक की करस्तानी पर हंगामा

यह ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैला जिसके बाद विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया है. बीजेपी नेताओं ने इसे ‘गुंडा राज’ और ‘जंगलराज’ की वापसी का प्रतीक बताया, जबकि आरजेडी ने ऑडियो की प्रामाणिकता (वास्तविकता) पर सवाल उठाए हैं. हालांकि, भाई वीरेंद्र ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. इस घटना ने बिहार की राजनीति में नया तूफान खड़ा कर दिया है. हालांकि, न्यूज 18 भी वायरल हो रहे ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन राजद विधायक की करतूत ने सियासी गलियारे में फिलहाल बवाल मचा रखा है.
बता दें कि भाई वीरेंद्र पहले भी अपनी बयानबाजी और विवादास्पद टिप्पणियों के लिए चर्चा में रह चुके हैं. इससे पहले हाल में ही बीते 23 जुलाई को विधानसभा के मानसून सत्र में भी उनकी टिप्पणी “सदन किसी के बाप का नहीं” ने हंगामा मचाया था. इस ऑडियो ने एक बार फिर उनके आक्रामक रवैये को उजागर किया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या भाई वीरेंद्र के खिलाफ राजद अपनी ओर से कोई कार्रवाई करेगा या फिर कोई कानूनी कार्रवाई होगी?
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰