क्या RJD भाई वीरेंद्र पर भी कार्रवाई करेगी?

मनेर से राजद विधायक भाई वीरेंद्र का पंचायत सचिव को कथित तौर पर धमकी देने का एक ऑडियो वायरल होने के बाद सियासी गलियारों में हंगामा मचा हुआ है. इसमें भाई वीरेंद्र पंचायत सचिव संदीप कुमार को कथित तौर पर “जूते से मारने” और “नौकरी से निकालने” की धमकी देते सुनाई दे रहे हैं. अब […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 29 जुलाई 2025, 05:58 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
क्या RJD भाई वीरेंद्र पर भी कार्रवाई करेगी?
Photo: UB India News Archive
मनेर से राजद विधायक भाई वीरेंद्र का पंचायत सचिव को कथित तौर पर धमकी देने का एक ऑडियो वायरल होने के बाद सियासी गलियारों में हंगामा मचा हुआ है. इसमें भाई वीरेंद्र पंचायत सचिव संदीप कुमार को कथित तौर पर “जूते से मारने” और “नौकरी से निकालने” की धमकी देते सुनाई दे रहे हैं. अब इसको लेकर बिहार की राजनीति में एक नया विवाद उभरकर सामने आया है. राजद से हाल ही में निष्कासित तेज प्रताप यादव ने इस मुद्दे को लेकर राजद के बड़े नेताओं से सवाल पूछा है और भाई वीरेंद्र पर कार्रवाई की मांग उठाई है. इसको लेकर सोशल मीडिया पोस्ट में एक कार्टून शेयर किया है जिसमें राजद नेतृत्व पर तंज कसा गया है.

तेज प्रताप ने अपने पोस्ट में कहा कि उनके (तेज प्रताप) निष्कासन पर तो पार्टी ने तुरंत कार्रवाई की, लेकिन भाई वीरेंद्र जैसे नेताओं के खिलाफ कोई कदम क्यों नहीं उठाया जा रहा? यह पोस्ट न केवल भाई वीरेंद्र, बल्कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव पर भी अप्रत्यक्ष हमला माना जा रहा है. तेज प्रताप का यह कदम उनकी पार्टी से बेदखली के बाद उनकी नाराजगी और अलग राजनीतिक राह बनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. उनके द्वारा शेयर किया गया कार्टून में एक नेता को धमकी देते और पार्टी नेतृत्व को चुप्पी साधे दिखाया गया है.

तेज प्रताप यादव ने कार्टून से कसा तंज

तेज प्रताप यादव ने महात्मा गांधी और डॉ भीम राव अंबेडकर के बैकग्राउंट की तस्वीर में भाई वीरेंद्र को हाथ में जूता लिये दिखाया है और पंचायत सचिव को कुर्सी पर बैठे हुए. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, क्या RJD अपने विधायक भाई वीरेंद्र पर भी कार्रवाई करेगी, जिन्होंने बाबा साहेब आंबेडकर के आदर्शों के उल्ट SC-ST समाज के खिलाफ शर्मनाक टिप्पणी की, जान से मारने की धमकी दी. मुझे तो जयचंदों की साज़िश के तहत पार्टी से बाहर कर दिया गया…अब देखना है कि बवाल करने वालों पर भी पार्टी उतनी ही सख्ती दिखाएगी या नहीं? संविधान का सम्मान भाषणों में नहीं, आचरण में दिखना चाहिए.
बता दें कि भाई वीरेंद्र का यह विवाद कोई नया नहीं है. इससे पहले भी वे विधानसभा में “सदन किसी के बाप का नहीं” जैसे बयान देकर सुर्खियों में रह चुके हैं. लेकिन, इस बार वह बुरे फंसते दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि पंचायत सचिव संदीप कुमार ने उनके खिलाफ SC/ST थाने में FIR दर्ज कराई है, जिसमें जातिसूचक टिप्पणी और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है. बता दें कि इस ऑडियो में भाई वीरेंद्र का गुस्सा तब भड़क गया जब सचिव ने उन्हें नहीं पहचान पाया.इस पर भाई वीरेंद्र ने प्रोटोकॉल का हवाला दिया तो जवाब में सचिव ने भी बिना डरे पलटवार किया, जिससे यह मामला सोशल मीडिया में वायरल हो गया.

तेज प्रताप यादव का क्या संदेश?

जाहिर है इस मामले ने न केवल राजद की छवि को नुकसान पहुंचाया है, बल्कि पार्टी के भीतर की अंतर्कलह को भी उजागर किया है. यह घटना राजद के लिए कई सवाल खड़े करती है. एक तरफ भाई वीरेंद्र जैसे वरिष्ठ विधायक की हरकतें पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा रही हैं क्योंकि विपक्षी दल इसे “जंगलराज” का प्रतीक बता रही है. दूसरी ओर तेज प्रताप का सोशल मीडिया पोस्ट और कार्टून पार्टी नेतृत्व पर दबाव बनाने की रणनीति हो सकती है, और अपने ऊपर की गई कार्रवाई को लेकर तंज भी हो सकता है.

तेज प्रताप की मांग पर क्या करेगा राजद?

दरअसल, तेज प्रताप की निष्कासन के बाद ‘टीम तेज प्रताप’ के साथ अन्य माध्यमों के जरिए उनकी सक्रियता यह संकेत देती है कि वे अपनी सियासी जमीन मजबूत करने की कोशिश में हैं. हालांकि, भाई वीरेंद्र ने फेसबुक पोस्ट के जरिए खेद जताया और सचिव के रवैये को इसका कारण बताया, लेकिन यह सफाई विवाद को शांत करने में नाकाफी रही. अब सवाल यह है कि क्या राजद इस मामले में कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगा या तेज प्रताप की मांग को अनसुना कर देगा?
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰