नीतीश कैबिनेट ने 41 एजेंडों पर लगाई मुहर ,पत्रकारों की पेंशन, सफाई कर्मचारी आयोग के गठन को मंजूरी

बिहार में नीतीश कुमार मंत्रिमंडल की बैठक पूरी हुई. इसमें 41 एजेंडों पर मुहर लगाई गई है. जिसमें बिहार पत्रकार पेंशन सम्मान योजना 2019 में संशोधन यानी पत्रकारों को मिलने वाली पेंशन वृद्धि का प्रस्ताव मंजूर किया गया. इसके अलावा राजगीर स्थित खेल अकादमी के लिए 1131 करोड़ रुपए आवंटित किए गए. नीतीश कैबिनेट की […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 29 जुलाई 2025, 06:25 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
नीतीश कैबिनेट ने 41 एजेंडों पर लगाई मुहर ,पत्रकारों की पेंशन, सफाई कर्मचारी आयोग के गठन को मंजूरी
Photo: UB India News Archive
बिहार में नीतीश कुमार मंत्रिमंडल की बैठक पूरी हुई. इसमें 41 एजेंडों पर मुहर लगाई गई है. जिसमें बिहार पत्रकार पेंशन सम्मान योजना 2019 में संशोधन यानी पत्रकारों को मिलने वाली पेंशन वृद्धि का प्रस्ताव मंजूर किया गया. इसके अलावा राजगीर स्थित खेल अकादमी के लिए 1131 करोड़ रुपए आवंटित किए गए.

नीतीश कैबिनेट की बैठक में आज 41 एजेंडे पर मुहर लगी है। इसमें पत्रकारों के लिए पेंशन योजना की राशि बढ़ाकर 6,000 से 15,000 रुपए प्रतिमाह करने के प्रस्ताव पर मुहर लगी है।

इसके अलावा बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन को भी आज की बैठक में मंजूरी दी गई है। यह फैसला राज्य के सफाईकर्मियों को संगठित करने के लिए एक महत्वपूर्ण था।

वहीं, गन्ना उद्योग विभाग के भर्ती सेवा नियमावली को मंजूरी मिली है। बिहार मोटर वाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण प्रस्ताव, बिहार पशु चिकित्सा सेवा नियमावली को मंजूरी मिली है।

बिहार में बनाए जाएंगे प्राथमिक स्कूल

ड्यूटी से गैरमौजूद रहने के आरोप में 7 डॉक्टर को सेवा से बर्खास्त किया गया है। प्राथमिक स्कूलों को बनाए जाने को लेकर 270 करोड़ रुपए की मंजूरी मिली है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस महीने पहले ही दो बार कैबिनेट बैठकें कर चुके हैं। 15 जुलाई और 18 जुलाई को आयोजित इन बैठकों में कई बड़े फैसले लिए गए थे।

शिक्षा विभाग के ACS कैबिनेट की बैठक के ब्रीफिंग करते हुए।
शिक्षा विभाग के ACS कैबिनेट की बैठक के ब्रीफिंग करते हुए।

युवा आयोग के लिए निकली 6 पदों पर वैकेंसी

इसके अलावा बैठक में बिहार राज्य निर्वाचन आयोग नियुक्ति प्रस्ताव को संशोधन के साथ मंजूरी मिली है। बिहार राज्य युवा आयोग के कुल 6 पदों को सृजन की मंजूरी मिली है।

बिहार विधानमंडल के सदस्यों और न्यायिक सेवा के पदाधिकारी, राज्य सेवा के पदाधिकारी और कमी आश्रितों को आयु चिकित्सा पद्धति से कराई गई चिकित्सा के पैसे मिलेंगे।

15 जुलाई को हुई थी बैठक

14 दिन पहले हुई बैठक में एक करोड़ नौकरी और रोजगार को लेकर एक 12 सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति के गठन को स्वीकृति दी गई थी, जिसकी अध्यक्षता विकास आयुक्त करेंगे।

इसके अलावा, कोसी नहर की सिंचाई सुविधा और जल प्रबंधन को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 8,000 करोड़ रुपए के निवेश की मंजूरी दी गई थी।

चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लगे कर्मचारियों को प्रोत्साहन स्वरूप 6,000 एकमुश्त मानदेय देने का निर्णय लिया गया था। इसके तहत 77,895 बीएलओ और 8,245 बीएलओ सुपरवाइजरों के लिए कुल 51.68 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई थी।

साथ ही पटना मेट्रो रेल परियोजना के प्रायोरिटी कॉरिडोर के रखरखाव हेतु 179.37 करोड़ रुपए की राशि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (DMRC) को देने की मंजूरी भी मिली थी। कुल 30 एजेंडों पर मुहर लगी थी।

18 जुलाई को हुई बैठक

इस बैठक में राज्य सरकार ने आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की घोषणा करते हुए 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

इस योजना पर 19,793 करोड़ रुपए का अनुदान स्वीकृत किया गया है, और यह सुविधा 1 अगस्त 2025 से लागू होगी।

विधानसभा सत्र के बाद बैठक अहम

बिहार विधानमंडल का सत्र समाप्त होने के बाद अब यह कैबिनेट बैठक आयोजित की जा रही है। माना जा रहा है कि चुनावी वर्ष को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार आम जनता से जुड़े बड़े फैसले ले रहे हैं और उन्हें तुरंत कैबिनेट से पारित भी करा रहे हैं। आज की बैठक में और भी कई योजनाओं और विकास परियोजनाओं पर मुहर लग सकती है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰