सियासी ‘महाभारत’ से पहले ही ‘ब्रह्मास्त्र’

बिहार की सियासत में खुद को पांडव ( भाजपा, जदयू, हम, एलजेपीआर और राष्ट्रीय लोक मोर्चा ) कहने वाले रणनीतिकारों को जिस कर्ण यानी मुकेश सहनी का इंतजार था, वह पूरा होने जा रहा है क्या? राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर मुकेश सहनी को लेकर एनडीए में आने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 31 जुलाई 2025, 09:46 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
सियासी ‘महाभारत’ से पहले ही ‘ब्रह्मास्त्र’
Photo: UB India News Archive

बिहार की सियासत में खुद को पांडव ( भाजपा, जदयू, हम, एलजेपीआर और राष्ट्रीय लोक मोर्चा ) कहने वाले रणनीतिकारों को जिस कर्ण यानी मुकेश सहनी का इंतजार था, वह पूरा होने जा रहा है क्या? राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर मुकेश सहनी को लेकर एनडीए में आने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। आइये जानते हैं कि बिहार की सियासी गलियारों में मुकेश सहनी की चर्चा क्यों हो रही है और अंदर की असली बात क्या है।

महागठबंधन की बैठक से गायब

अक्सर हवाओं में या फिर चुनावी प्रचार के दौरान एक साथ भोजन करते आत्मीय क्षण का एहसास कराने वाली नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और वीआईपी नेता मुकेश सहनी की जोड़ी कल यानी बुधवार को नेता प्रतिपक्ष के आवास पर महागठबंधन समन्वय समिति की बैठक में नहीं दिखी। ऐसा नहीं कि बिहार विधानसभा चुनाव के काफी करीब आयोजित समन्वय समिति की बैठक का वीआईपी की तरफ से बहिष्कार नहीं किया गया।

पार्टी की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष बालगोविंद बिंद महागठबंधन समन्वय समिति की बैठक में शामिल हुए थे और अपनी बात भी रखी होगी। लेकिन इस महत्वपूर्ण समय और समन्वय समिति की बैठक को छोड़ वीआईपी नेता मुकेश सहनी की दिल्ली दौड़ ने बिहार की राजनीति में भूचाल ला दिया। राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह के प्रश्न चर्चा में आ गए। और संशय के साथ प्रश्न इसलिए भी उठने लगे कि मुकेश सहनी का मन न मिलने पर बैठक छोड़ कर भाग जाना स्वभाव भी कई मौकों पर दिखा।

वह भी तब कुछ ही दिन पहले मुकेश सहनी ने सोशल मीडिया पर यह पोस्ट किया था कि वे 60 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और डिप्टी सीएम भी बनेंगे। उनके दृढ़ता भरे इस वक्तव्य के बाद यह उम्मीद थी कि बैठक में रह कर अपनी उम्मीद पर मोहर लगाते। पर दिल्ली दौड़ से एक बार फिर लगा कि मुकेश सहनी का नरेंद्र मोदी प्यार फिर जाग क्या? ऐसा इसलिए कि हाल ही में सहनी ने यह बयान दिया था कि पीएम मोदी चुनाव से पहले अगर निषाद जाति को आरक्षण दे दिया तो वे उनके लिए जान भी दे देंगे। हालांकि मुकेश सहनी ने सफाई दी कि सूचना देर रात को मिली। मगर बिहार विधानसभा चुनाव से ऐसा महत्वपूर्ण कार्य क्या है, जिसके लिए दिल्ली जाना जरूरी पड़ गया।

संदेह के दायरे में क्यों सहनी!

इतिहास मुकेश सहनी की तुनुकमिजाजी बताता है। वर्ष 2020 के विधासनसभा चुनाव में मुकेश सहनी अचानक भड़क गए थे। मौका था पटना के मौर्या होटल में बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए महागठबंधन में सीट शेयरिंग का ऐलान का। पर जैसे ही उन्हें पता चला कि सीट शेयरिंग के अनुसार कांग्रेस 70, राजद 144 और वाम दल की पार्टियां 29 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। और राजद के कोटे की सीटों में से विकासशील इंसान पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा को दिया जाएगा। बस क्या था बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही उठे और चल पड़े। बाद में महागठबंधन से नाता तोड़ लिया और भाजपा की तरफ पेंग बढ़ा दी। भाजपा ने उन्हें 11 सीटें दी और उनके चार विधायक जीते।

सहनी का आत्मघाती कदम होगा:

एनडीए के पांडव को कर्ण की जरूरत है। लेकिन सवाल एक तो मुकेश सहनी की विश्वसनीयता का है और दूसरा जितनी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर रहे हैं, उतना बड़ा दिल NDA का नहीं है और स्पेस भी नहीं है। महागठबंधन में मुकेश सहनी के उप मुख्यमंत्री बनने की संभावना है। पर एनडीए में तो डिप्टी सीएम की वैकेंसी भी नहीं। रही सीटों की संभावना तो 11 से भी कम है। ओम प्रकाश अश्क के अनुसार, यह सब प्रेशर पॉलिटिक्स है। 60 सीटों का डिमांड और उप मुख्यमंत्री का पद भी पाना है तो ये लटके झटके दिखाएंगे। अब बात जहां तक बन जाए।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰