मतदाता सूची पर रोहिणी आचार्य के पोस्ट का सच

बिहार में एक महीने तक वोटर लिस्ट पुनरीक्षण अभियान (SIR) चला. इसके समापन के बाद वोटर लिस्ट वोटर लिस्ट ड्राफ्ट जारी किया गया. सियासत जमकर हो रही है. आरजेडी एवं लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक्स पर बिहार के दीघा विधानसभा क्षेत्र की एक मतदाता सूची पोस्ट की है. क्या था रोहिणी आचार्य का […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 5 अगस्त 2025, 12:41 PM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मतदाता सूची पर रोहिणी आचार्य के पोस्ट का सच
Photo: UB India News Archive

बिहार में एक महीने तक वोटर लिस्ट पुनरीक्षण अभियान (SIR) चला. इसके समापन के बाद वोटर लिस्ट वोटर लिस्ट ड्राफ्ट जारी किया गया. सियासत जमकर हो रही है. आरजेडी एवं लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक्स पर बिहार के दीघा विधानसभा क्षेत्र की एक मतदाता सूची पोस्ट की है.

क्या था रोहिणी आचार्य का एक्स पोस्ट?

रोहिणी ने लिखा था, “दीघा विधानसभा क्षेत्र जो वोटर हैं, वह वेटनरी कॉलेज मतदान केंद्र पर वोट डालने आते हैं. वोटर लिस्ट में नजर आ रहा है कि कई सारे मतदाताओं का मकान संख्या एक ही 107 है. रोहिणी की तरफ से सवाल उठाया गया कि आखिर कई सारे मतदाताओं का एक ही मकान संख्या 107 कैसे हो सकता है?”

 

दीघा विधानसभा के एक मकान नंबर 107 का उदाहरण देते हुए कहा गया कि एक ही मकान में तिवारी, सिन्हा, अंसारी, पासवान, मुस्तफा और यादव जैसे अलग-अलग समुदाय के लोग एक साथ रह रहे हैं. RJD, लालू की बेटी रोहिणी आचार्य की ओर से एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया गया कि मतदाता सूची में जानबूझकर बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां की गई हैं ताकि इसका फायदा एनडीएको हो.

एबीपी न्यूज की टीम दीघा विधानसभा क्षेत्र के वेटनरी कॉलेज मतदान केंद्र के पास पहुंची. यहां पर मकान संख्या 107 दिखा ही नहीं. इस नंबर का मकान संख्या नहीं है. एबीपी न्यूज ने पटना जिला प्रशासन से संपर्क किया और सच्चाई जानने की कोशिश की कि आखिर पूरा मसला क्या है?

पटना जिला प्रशासन ने कहा कि निर्वाचक सूची में निर्वाचकों को आवंटित किया जाने वाला गृह संख्या अस्थायी एवं प्रतीकात्मक होता है. इसका निर्वाचक के वास्तविक गृह संख्या या परिवार से कोई सम्बन्ध नहीं होता है. विशेष गहन पुनरीक्षण के क्रम में योग्य निर्वाचकों का केवल सत्यापन किया गया है. निर्वाचक सूची में यह गृह संख्या गहन पुनरीक्षण के पूर्व से अंकित है.

विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान गृह संख्या में किसी प्रकार का कोई परिवर्तन नहीं किया गया है. 07.01.2025 को अंतिम प्रकाशित निर्वाचक सूची में भी इस मतदान केंद्र के उक्त गृह संख्या में निर्वाचकों का संबंधन इसी प्रकार था और विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान निर्वाचकों के जरिए इस सम्बन्ध में कोई आपत्ति नहीं की गई. अब पटना जिला प्रशासन के जवाब से सवाल उठ रहा है कि क्या आरजेडी या रोहिणी की तरफ से गुमराह करने की कोशिश की गई?

SIR पर लगातार सवाल उठा रहा विपक्ष

बता दें कि तेजस्वी यादव भी SIR पर लगातार सवाल उठा रहे हैं. उन्होंने दावा किया था कि वोटर लिस्ट ड्राफ्ट में उनका नाम नहीं है, लेकिन चुनाव आयोग, पटना जिला प्रशासन ने मतदाता सूची जारी कर कहा कि उनका नाम वोटर लिस्ट में है लेकिन तेजस्वी ने जो वोटर आईडी कार्ड मीडिया से साझा किया था उसमें EPIC नंबर कुछ और है. चुनाव आयोग, पटना जिला प्रशासन ने जो वोटर लिस्ट जारी की उसमें तेजस्वी का EPIC नंबर कुछ और है. अब सवाल है कि क्या तेजस्वी के पास दो वोटर ID कार्ड है? चुनाव आयोग ने नोटिस जारी कर उनसे जवाब भी मांगा है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰