जंगलराज के युवराज दूसरों को बदनाम कर रहे हैं, प्रशासन ने मांगा दो EPIC नंबर पर जवाब

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के पास दो EPIC नंबर होने का आरोप लगाया था। उनसे लखीसराय और बांकीपुर में एक ही नाम से दो जगह वोटर लिस्ट होने पर सवाल उठाया था। साथ ही उनसे इस्तीफा देने की भी मांग की थी। अब उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 11 अगस्त 2025, 07:28 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
जंगलराज के युवराज दूसरों को बदनाम कर रहे हैं, प्रशासन ने मांगा दो EPIC नंबर पर जवाब
Photo: UB India News Archive

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के पास दो EPIC नंबर होने का आरोप लगाया था। उनसे लखीसराय और बांकीपुर में एक ही नाम से दो जगह वोटर लिस्ट होने पर सवाल उठाया था। साथ ही उनसे इस्तीफा देने की भी मांग की थी। अब उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर पलटवार किया है। उनके सवालों का जवाब तो दिया ही साथ ही नेता प्रतिपक्ष को माफी मांगने की नसीहत भी दे दी। विजय सिन्हा ने रविवार दोपहर प्रेस वार्ता कर कहा कि तेजस्वी यादव द्वारा लगाए गए सारे आरोप झूठ हैं। यह दुखद है कि एक संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति अपनी भाषा से राजनीति को कलंकित करता है। यह उनके पद की गरिमा के अनुरूप नहीं है। पूरे तथ्य सामने आने चाहिए। बिहार और देश की जनता जानती है कि ‘जंगलराज के युवराज’ किस तरह दूसरों को बदनाम करने का खेल खेलते हैं। उन्हें माफी मांगनी चाहिए और ऐसे झूठे आरोप नहीं लगाने चाहिए।”

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को बांकीपुर और लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग ईपिक कार्ड रखने के मामले में चुनाव आयोग ने रविवार (10 अगस्त) को नोटिस जारी किया है. आयोग ने उन्हें 14 अगस्त शाम 5 बजे लिखित जवाब देने को कहा है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके.

दरअसल विजय कुमार सिन्हा का नाम दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की वोटर लिस्ट में पाया गया है. एक तो 182-बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 405 में है, जहां उनका मतदाता सूची क्रम संख्या 757 है और EPIC नंबर AFS0853341 है. वहीं दूसरा, 168-लखीसराय विधानसभा क्षेत्र में, जहां उनका EPIC नंबर IAF3939337 है.

चुनाव आयग ने नोटिस में क्या कहा

चुनाव आयग ने नोटिस में कहा है कि विशेष गहन पुनरीक्षण, 2025 के दौरान प्रकाशित प्रारूप निर्वाचक सूची में विजय कुमार सिन्हा का नाम 182-बांकीपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 405, मतदाता सूची क्रम संख्या 757, ईपिक नंबर AFS0853341 पर दर्ज है. इसके साथ ही उनका नाम 168-लखीसराय विधानसभा क्षेत्र, लखीसराय में भी दर्ज पाया गया है, जहां उनका ईपिक नंबर IAF3939337 है.

बांकीपुर के निर्वाची पदाधिकारी ने सिन्हा से सवाल किया है कि वोटर लिस्ट में उनका नाम दो जगह क्यों है? उन्हें 14 अगस्त तक जवाब देने को कहा गया है. चुनाव आयोग यह जानना चाहता है कि उनका नाम बांकीपुर और लखीसराय दोनों जगहों की वोटर लिस्ट में कैसे है?.

विजय कुमार सिन्हा से मांगा स्पष्टीकरण

आयोग ने नोटिस में यह स्पष्ट किया है कि एक व्यक्ति का नाम एक समय में केवल एक ही विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट में दर्ज हो सकता है. दो अलग-अलग जगह नाम दर्ज होना जनप्रतिनिधित्व अधिनियम और चुनाव आचार संहिता के तहत नियमों का उल्लंघन है. चुनाव आयोग ने विजय कुमार सिन्हा से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है और कहा है कि वो निर्धारित समय सीमा के अंदर अपना पक्ष प्रस्तुत करें.

विजय कुमार सिन्हा ने दी प्रतिक्रिया

वहीं विजय कुमार सिन्हा का कहना है कि 2024 में लखीसराय में फॉर्म भरा था. उन्होंने कहा कि पहले कदम कुआं में उनके पूरे परिवार का वोटर कार्ड था यहां पर विलोपित करने के लिए फॉर्म भरा था लेकिन किसी कारण विलोपित नहीं हुआ. दोबारा BLO को बुला कर विलोपित का फॉर्म भरा. उन्होंने कहा कि 5.6.1966 सर्टिफिकेट के अनुसार उनकी उम्र ठीक है.

सिन्हा ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर बैठे हुए लोग जिस तरह से आरोप लगा रहे हैं उन्हें माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने कहा कि 1 महीने का समय दिया गया है कमी को ठीक करने के लिए. उन्होंने कहा कि इलेक्शन कमिशन की गलती तब कही जाती जब सुधार के लिए समय नहीं देती. उन्होंने कहा कि विजय सिन्हा न उम्र का घोटाला करता है न ही संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करता है.

नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया था मुद्दा

दो वोटर आई कार्ड को लेकर नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया था. उन्होंने कहा था कि बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के पास दो EPIC नंबर हैं. वो भी दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों का- एक में उम्र 57 साल है, और दूसरे में उम्र 60 साल है. उन्होंने कहा था कि चुनाव आयोग के एप्लीकेशन पर ये ऑनलाइन भी है. तो अब इसमें कौन फर्जीवाड़ा कर रहा है?.लोगों को ये पता होना चाहिए. उन्होंने कहा था कि सिर्फ दो ही चीजें हो सकती हैं या तो चुनाव आयोग की SIR की पूरी प्रक्रिया ही फर्जीवाड़ा है या बिहार के उपमुख्यमंत्री ने फर्जीवाड़ा किया है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰