‘वोट चोर सरकार’ जैसे बड़े आरोपों पर राहुल के सपोर्ट में सड़क पर क्यों नहीं उतर रही जनता?

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं. बिहार में विधानसभा चुनाव से राहुल ने वोट चोरी का मुद्दा उठाकर विपक्ष में जान फूंकने का काम किया है. उनके नेतृत्व में इंडिया गठबंधन सड़क पर उतरा. प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव से लेकर गठबंधन के तमाम सांसदों ने सरकार […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 13 अगस्त 2025, 06:01 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
‘वोट चोर सरकार’ जैसे बड़े आरोपों पर राहुल के सपोर्ट में सड़क पर क्यों नहीं उतर रही जनता?
Photo: UB India News Archive

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं. बिहार में विधानसभा चुनाव से राहुल ने वोट चोरी का मुद्दा उठाकर विपक्ष में जान फूंकने का काम किया है. उनके नेतृत्व में इंडिया गठबंधन सड़क पर उतरा. प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव से लेकर गठबंधन के तमाम सांसदों ने सरकार को घेरने का काम किया. ऐसा नहीं है कि सिर्फ सड़क पर विपक्ष एक्टिव है. सोशल मीडिया पर भी कांग्रेस की ओर से राहुल के आरोपों के अलग-अलग क्लिप को शेयर किया जा रहा है, ताकि माहौल बना रहे.

राहुल के आरोप बड़े हैं, लेकिन बड़ा सवाल ये है कि उनके समर्थन में जनता सड़क पर क्यों नहीं उतर रही है.

राहुल ने जनता के सामने ऐसा मुद्दा उठाया है जो सीधे लोकतांत्रिक ढांचे को हिट करता है. उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने वोट चोरी कर तीसरी बार पीएम का पद हासिल किया. कांग्रेस सांसद का कहना है कि बीजेपी और चुनाव आयोग की मिलीभगत से ये काम हुआ है. राहुल के आरोपों में कितना दम है ये साबित करने के लिए चुनाव आयोग ने उनसे सबूत मांगा है.

राहुल का आरोप सीधे-सीधे चुनाव आयोग और PM मोदी पर है. लेकिन इसके बावजूद जनता राहुल के समर्थन में सड़क पर नहीं उतर रही है. लोगों में आक्रोश नहीं दिख रहा है. वोट चोरी को लेकर जो भी प्रदर्शन हो रहे हैं उसमें ज्यादातर विपक्ष के ही नेता नजर आते हैं. जिस तरह से आम जनता 2जी, CWG और कोल स्कैम के खिलाफ सड़कों पर उतरी थी वैसा रोष अब नहीं दिख रहा है.

क्या है वजह?

राहुल समेत कांग्रेस के अन्य नेता जनता को जगाने का काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें समर्थन नहीं मिल पा रहा है. तो इसकी वजह कांग्रेस की पुरानी छवि हो सकती है. दरअसल, जनता के दिमाग में अभी भी कांग्रेस के करप्शन वाली इमेज बनी हुई है. बोफोर्स, 2जी, CWG, कोल स्कैम से वो अब तक बाहर नहीं निकल पाई है. और वो भी तब जब ये सब हुए लंबा समय हो गया. सत्ता में रहते हुए बीजेपी को 10 साल से ज्यादा हो गए. कांग्रेस सत्ता विरोधी लहर बनाना चाह रही है, लेकिन कामयाब नहीं हो पा रही है.

कई लोगों का ये भी मानना है कि राहुल ने जो आरोप लगाए हैं वो कोई नए नहीं है. वोटर लिस्ट और वोटिंग की प्रक्रिया को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं. चुनाव आयोग भी सुप्रीम कोर्ट में कह चुका है कि इतनी बड़ी प्रक्रिया में गलतियां होना स्वाभाविक है. एक तबका वो भी है जो कहता है कि राहुल वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन वो अपनी पूर्व की ही कांग्रेस सरकार को क्यों नहीं देखते जब राज्यों में पूरे के पूरे बूथ को ही कैप्चर कर लिया जाता था.

राहुल कहते हैं कि चुनाव आयोग के अधिकारी बीजेपी से मिले हैं तो सत्तापक्ष के लोग इसका जवाब बालासाहेब ठाकरे के उदाहरण से देते हैं. वो तर्क देते हैं कि 1987 में ठाकरे ने मुंबई में एक सभा में भाषण दिया था. 12 साल बाद मुख्य चुनाव आयुक्त एमएस गिल और चुनाव आयुक्त जेम्स लिंग्दोह की कमेटी ने उस भाषण को आधार बनाकर ठाकरे को वोट डालने और चुनाव लड़ने से 5 साल के लिए रोक दिया था.

ठाकरे का नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया था. जबकि कोर्ट ने सिर्फ 10 हजार रुपये का फाइन लगाया था. रिटायरमेंट के बाद गिल कांग्रेस के सांसद और मनमोहन सरकार में केंद्रीय मंत्री बनाए गए, जबकि लिंग्दोह मैग्सेस पुरस्कार से सम्मानित किए गए.

आरोपों की लिस्ट

ऐसा नहीं है कि राहुल पहली बार सरकार पर कोई बड़ा आरोप लगाए हैं. उन्होंने इससे पहले राफेल को लेकर चौकीदार चोर है का नारा दिया, लेकिन ये सफल नहीं रहा. 2019 तक 2024 तक उन्होंने ये मुद्दा उठाया था. उन्होंने यात्रा भी निकाली थी, लेकिन चुनाव में ये कामयाब नहीं हो पाया और लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने.

संविधान बचाओ वाला मुद्दा भी नहीं चला- राहुल ने 2024 के चुनाव में संविधान बचाओ अभियान चलाया था. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी 400 सीटें जीतने पर संविधान बदल देगी और लोकतंत्र खत्म कर देगी. बीजेपी ने पलटवार करते हुए 1975 की इमरजेंसी को उठाया और जनता को उन दिनों की याद दिलाई.

Rahul Gandhi Protest

राहुल ने उठाया था चीन के कब्जे का मुद्दा: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समय-समय पर चीनी घुसपैठ का मुद्दा उठाते रहे हैं, लेकिन ये जनता को रास नहीं आया. राहुल का आरोप रहा है कि चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा किया. इसपर तो सुप्रीम कोर्ट से भी उन्हें फटकार लगी. राहुल ने दावा किया था कि चीन ने हमारी 4 हजार वर्ग किमी जमीन पर कब्जा किया. इसपर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आपको कैसे पता चला कि चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा किया है. अगर आप सच्चे भारतीय होते तो ऐसा नहीं कहते.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰