शकुनी और दुर्योधन के पुत्रों सुन लो, सबक सिखाने का समय आ गया है ……………..

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दो एपिक नंबर मामले पर बुधवार को एक बार फिर सफाई देते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर बड़ा हमला किया. विजय विजय सिन्हा ने कहा कि नौकरी के बदले जमीन लेने वाले कांग्रेस और आरजेडी हमारी डिग्री पर सवाल खड़ा कर रहे हैं. विजय […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 13 अगस्त 2025, 09:56 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
शकुनी और दुर्योधन के पुत्रों सुन लो, सबक सिखाने का समय आ गया है ……………..
Photo: UB India News Archive

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दो एपिक नंबर मामले पर बुधवार को एक बार फिर सफाई देते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर बड़ा हमला किया. विजय विजय सिन्हा ने कहा कि नौकरी के बदले जमीन लेने वाले कांग्रेस और आरजेडी हमारी डिग्री पर सवाल खड़ा कर रहे हैं.

विजय सिन्हा ने राहुल-तजस्वी पर साधा निशाना

दरअसल बुधवार को एपिक नंबर पर उम्र की गड़बड़ी पर अपनी डिग्री सार्वजनिक करके विजय सिन्हा ने दोनों नेताओं पर हमला किया. विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस और राजद वाले में हमारे डिग्री पर सवाल उठा रहे हैं कई तरह के आरोप मुझ पर लगा रहे हैं, लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि जो नोटिस चुनाव आयोग ने भेजा मैंने उसका जवाब दे दिया. मेरा पटना का जो एपिक नंबर था उसे हटा दिया गया है.

उन्होंने कहा कि “विपक्ष के लोगों ने मेरे उम्र पर सवाल उठाया था, लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि जिनके राज में छात्रों को ग्रेजुएशन की डिग्री 6 साल में मिलती थी. उनकी उम्र में दिक्कत तो आएगी. आरजेडी और कांग्रेस मेरी डिग्री पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन आज मैं अपनी डिग्री सबको दिखता हूं. यह मेरी मैट्रिक की डिग्री है. इसके हिसाब से वर्ष 2024 में मैं 57 साल का था अगर आरजेडी वालों में हिम्मत है तो वह अपनी डिग्री दिखाएं.”

विजय सिन्हा यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि “शकुनी और दुर्योधन के पुत्रों सुन लो, सबक सिखाने का समय आ गया है जिस भाषा में आपको जवाब चाहिए मैं उसी भाषा में जवाब देने के लिए तैयार हूं. मेरी डिग्री की जांच करवा ली जाए, लेकिन लालू यादव और राबड़ी देवी को अपने पुत्रों के उम्र और डिग्री पर बयान जरूर देना चाहिए. लालू राबड़ी क्यों चुप रहते हैं यह भी सवाल है.”

पाप और तुम्हारे बाप के खिलाफ भी लड़े हैं- विजय सिन्हा

विजय सिन्हा ने चैलेंज देते हुए कहा कि हम पाप के खिलाफ लड़े हैं. तुम्हारे बाप के खिलाफ भी लड़े हैं. तुम्हारे खिलाफ भी लड़ेंगे. विजय सिंह ने सीना ठोकते हुए कहा हम लड़ेंगे. विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव को लीगल नोटिस भेजने की भी बात कही है.उन्होंने कहा कि मेरे डिग्री पर सवाल उठाने वाले अगर अपनी डिग्री नहीं दिखाते हैं तो मैं उन्हें लीगल नोटिस भेजेंगे.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰