भिखूभाई क्या अब घूम-घूम कर चुनाव में वोट डालेंगे?

बिहार में एसआईआर के बीच दो-दो वोटर कार्ड (EPIC नंबर) के मामले पर जमकर सियासत हो रही है. बुधवार (13 अगस्त, 2025) को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रभारी भीखूभाई दलसानिया गुजरात के हैं, लेकिन उन्होंने अपना वोटर कार्ड बिहार का बनवा लिया है. हालांकि […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 14 अगस्त 2025, 08:16 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
भिखूभाई क्या अब घूम-घूम कर चुनाव में वोट डालेंगे?
Photo: UB India News Archive

बिहार में एसआईआर के बीच दो-दो वोटर कार्ड (EPIC नंबर) के मामले पर जमकर सियासत हो रही है. बुधवार (13 अगस्त, 2025) को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रभारी भीखूभाई दलसानिया गुजरात के हैं, लेकिन उन्होंने अपना वोटर कार्ड बिहार का बनवा लिया है. हालांकि गुजरात के वोटर आईडी को उन्होंने निरस्त करवा दिया, लेकिन भिखूभाई क्या अब घूम-घूम कर चुनाव में वोट डालेंगे? तेजस्वी के इस बयान पर अब बीजेपी ने पलटवार किया है.

‘आप जालसाज हैं, आपके पिता जी ने भी…’

बीजेपी के प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए उन पर जालसाजी का आरोप लगाया. कहा, “तेजस्वी यादव को ये भी जानकारी नहीं है कि अगर कोई व्यक्ति सामान्यत: कहीं का नागरिक है और वो समझता है कि अगले चुनाव में वो उसी जगह पर रहेगा तो फॉर्म 6 और फॉर्म 8 भरकर वो अपना नाम बदलवा सकता है. यही काम भीखूभाई दलसानिया जी ने किया है. क्योंकि उन्हें पता है कि सामान्यत: वह पटना के ही नागरिक हैं. तेजस्वी यादव ने तो जालसाजी की है. आपने जो एपिक कार्ड दिखाया उसे चुनाव आयोग ने तो निर्गत ही नहीं किया है. आप जालसाज हैं. आपके पिता जी ने भी आर्थिक जालसाजी की थी और आप भी उसी राह पर चल रहे हैं.”

निखिल आनंद ने भी तेजस्वी पर साधा निशाना

उधर बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री निखिल आनंद ने भी तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है. निखिल आनंद ने कहा, “तेजस्वी यादव बेवजह दुष्प्रचार कर रहे हैं. आरजेडी के लोगों का हंगामा यह साबित करता है कि वे चुनाव की घोषणा से पहले ही हार चुके हैं. डर है कि उनके फर्जी मतदाता रोहिंग्या और बांग्लादेशी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं और वे आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में तथाकथित धर्मनिरपेक्ष धड़े को वोट नहीं दे पाएंगे, इसीलिए तेजस्वी भी काफी घबराए हुए हैं.”

निखिल आनंद ने कहा, “भीखूभाई दलसानिया जी एक भारतीय नागरिक और राष्ट्रवादी हैं जो इस देश में कहीं भी रह सकते हैं और बस सकते हैं, लेकिन दिलचस्प है कि कहीं की बेचैनी को लेकर तेजस्वी कहीं दूसरी जगह निशाना साध रहे हैं. जब इंडी गठबंधन के राजनीतिक सहयोगी महाराष्ट्र में बिहारियों को पीट रहे हैं, तो तेजस्वी बयान क्यों नहीं दे रहे हैं? क्या तेजस्वी बिहार में आदित्य ठाकरे का स्वागत करने के लिए कभी माफी मांगेंगे?”

‘तेजस्वी को सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए’

बीजेपी नेता निखिल आनंद ने कहा कि तेजस्वी यादव को भीखूभाई दलसानिया जैसे राष्ट्रवादी से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए. क्या तेजस्वी यादव को भारतीय संविधान में आस्था नहीं है और देश के संघीय ढांचे के प्रति सम्मान नहीं है?”

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰