बिहार की ताजा खबर : Live Update

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति के तहत आगे बढ़ रही हैं। इस बीच, कांग्रेस टिकट के दावेदारों को परखने में जुट गई है। बिहार कांग्रेस प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की ओर से गठित स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। उस बैठक में स्क्रीनिंग […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 14 अगस्त 2025, 08:37 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार की ताजा खबर : Live Update
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति के तहत आगे बढ़ रही हैं। इस बीच, कांग्रेस टिकट के दावेदारों को परखने में जुट गई है। बिहार कांग्रेस प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की ओर से गठित स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। उस बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष बिहार के 19 जिलों के लगभग 1500 टिकट दावेदारों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक में अध्यक्ष अजय माकन, राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी, सांसद परिणीति शिंदे एवं कुणाल चौधरी के समक्ष बिहार प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आए टिकट के प्रबल दावेदारों ने अपने लिए टिकट की दावेदारी प्रस्तुत की। इस दौरान ऑनलाइन टिकट की दावेदारी प्रस्तुत कर चुके टिकट अभ्यर्थियों ने आज पार्टी कार्यालय में भी स्क्रीनिंग कमिटी के समक्ष उपस्थित होकर ऑफलाइन तरीके से टिकट पर अपना दावा जताया।

सीएम नीतीश दल बल के साथ पटना से भागलपुर रवाना, बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से भागलपुर के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाढ़ ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के लिए पटना से रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जल संसाधन विभाग के मंत्री विजय चौधरी और मंत्री अधिकारियों का दल भी गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इलाकों का दौरा करेंगे और वहां अधिकारियों के साथ मीटिंग भी करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाढ़ को लेकर सर्वेक्षण के बाद अधिकारियों के साथ बड़ी मीटिंग करेंगे और विशेष निर्देश देंगे।

‘वोट अधिकार यात्रा’ को पप्पू यादव का समर्थन, बोले- गरीबों और संविधान की रक्षा के लिए लड़ाई जरूरी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी बिहार में ‘वोट अधिकार यात्रा’ शुरू करने जा रही है। इस यात्रा को लेकर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जनता के बीच जाने का फैसला किया है, जिसका हम समर्थन करेंगे।

बिहार: 1500 से अधिक टिकट दावेदारों ने कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष दावेदारी पेश की

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति के तहत आगे बढ़ रही हैं। इस बीच, कांग्रेस टिकट के दावेदारों को परखने में जुट गई है। बिहार कांग्रेस प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की ओर से गठित स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। उस बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष बिहार के 19 जिलों के लगभग 1500 टिकट दावेदारों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।

राहुल-तेजस्वी ने 15 से अधिक प्रेस कांफ्रेंस कर फैलाया भ्रम: ऋतुराज सिन्हा

बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने बयान दिया है कि SIR के मुद्दों पर 45 दिनों में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने 15 से अधिक प्रेस कांफ्रेंस की हैं. उन्होंने हर बार झूठ, भ्रम और भय फैलाने के टूल किट का इस्तेमाल किया है. पहला झूठ तेजस्वी ने कहा कि SIR पहली बार बिहार में हो रहा है, जबकि सच्चाई यह है कि पहले भी कई बार SIR हो चुका है. दूसरा झूठ तेजस्वी ने बोला कि SIR 4 महीने में कैसे हो सकता है, जबकि 2003 में 1 महीने में SIR हुआ था. तीसरा झूठ उन्होंने कहा कि SIR करा कर नागरिकता छीनने की तैयारी है, जबकि सच्चाई यह है कि वोटर कार्ड से नागरिकता का कोई लेना-देना नहीं है. चुनाव आयोग और न्यायालय ने भी यह स्पष्ट किया है.

राहुल गांधी के आरोप पर चुनाव आयोग ने दिया जवाब

राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं के “वोट चोरी” के आरोप पर निर्वाचन आयोग ने कड़ा बयान जारी किया है. आयोग ने कहा कि “वन पर्सन, वन वोट” का कानून भारत में पहले आम चुनाव 1951-52 से ही लागू है और इसका सख्ती से पालन होता है. चुनाव आयोग ने चुनौती दी कि अगर किसी के पास यह सबूत है कि किसी व्यक्ति ने किसी चुनाव में दो बार वोट डाला है, तो वह शपथपत्र के साथ लिखित रूप में आयोग को सौंपे. बिना प्रमाण के भारत के सभी मतदाताओं को “चोर” कहना गलत है. आयोग ने यह भी कहा कि “वोट चोरी” जैसे अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर झूठा नैरेटिव बनाने की कोशिश न केवल करोड़ों मतदाताओं का अपमान है, बल्कि लाखों ईमानदार चुनाव कर्मियों की मेहनत और निष्ठा पर भी सवाल उठाने जैसा है.

राहुल और ‘इंडिया’ गठबंधन बिहार में 17 अगस्त से निकालेंगे ‘वोटर अधिकार यात्रा’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) के कई अन्य घटक दलों के नेता मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) तथा कथित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ 17 अगस्त से ‘वोटर अधिकार यात्रा’ शुरू करेंगे.सासाराम से इस यात्रा की शुरुआत होगी और इसका समापन एक सितंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में ‘वोटर अधिकार रैली’ के साथ होगा. इस जनसभा में ‘इंडिया’ गठबंधन के राष्ट्रीय स्तर के नेता शामिल हो सकते हैं. यात्रा में राहुल गांधी के साथ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव तथा बिहार में ‘इंडिया’ गठबंधन के अन्य प्रमुख घटक दलों के नेता भाग लेंगे.

SC ने कहा- बिहार में मतदाता सूची का पुनरीक्षण जरूरी, पहचान दस्तावेज़ बढ़ाना मतदाताओं के हित में

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि मतदाता सूची एक जैसी नहीं रह सकती, समय-समय पर इसका पुनरीक्षण जरूरी है. बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के लिए पहचान के मान्य दस्तावेजों की संख्या 7 से बढ़ाकर 11 करना मतदाताओं के लिए फायदेमंद है, न कि उन्हें बाहर करने वाला कदम. न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने कहा कि चुनाव आयोग को जरूरत और समझ के हिसाब से यह प्रक्रिया चलाने का पूरा अधिकार है. कोर्ट ने उस दलील को भी खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि बिहार में SIR का कोई कानूनी आधार नहीं है और इसे रद्द किया जाना चाहिए. राजद, कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल और एनजीओ ‘एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (ADR) ने इस प्रक्रिया को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी.

बीजेपी ने बिहार चुनाव के लिए बनाई आक्रामक रणनीति, दूसरे राज्यों के नेता भी मैदान में

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने बाकी दलों से पहले ही अपनी तैयारी तेज कर दी है. पार्टी ने इस बार खास रणनीति अपनाते हुए दूसरे राज्यों के नेताओं को भी बिहार चुनाव में जिम्मेदारी सौंपी है. सूत्रों के मुताबिक, यह पहली बार है जब विधानसभा चुनाव में दूसरे राज्यों के संगठन महामंत्रियों को अभी से ही मैदान में उतारा गया है. इन नेताओं को बिहार के अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है, ताकि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जा सके और चुनावी माहौल बीजेपी के पक्ष में बनाया जा सके.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰