सीएम नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में फहराया झंडा, बिहार के विकास और रोजगार का संकल्प..

आज (15 अगस्त 2025) देश अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस मौके पर पटना के गांधी मैदान में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झंडा फहराया. तिरंगे को सलामी दी. परेड हुआ और अलग-अलग विभागों से झांकियां निकाली गईं. इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोगों की सरकार के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 15 अगस्त 2025, 05:15 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
सीएम नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में फहराया झंडा, बिहार के विकास और रोजगार का संकल्प..
Photo: UB India News Archive

आज (15 अगस्त 2025) देश अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस मौके पर पटना के गांधी मैदान में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झंडा फहराया. तिरंगे को सलामी दी. परेड हुआ और अलग-अलग विभागों से झांकियां निकाली गईं. इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोगों की सरकार के द्वारा युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा रही है. 2020 में सात निश्चय- 2 में हम लोगों ने तय किया 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार दिए जाएंगे तो ये तो हो ही गया और बढ़ ही रहा है. अब तय किया है कि अगले 5 वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार दिए जाएंगे.

सीएम ने कहा कि राज्य में 2005 की तुलना में हत्या, लूट, अपहरण और डकैती की घटनाओं में अब बहुत कमी आई है. अब डर-भय का वातावरण नहीं है. लोग देर रात तक बाजार हाट का काम कर रहे हैं. बिना डर-भय के आ-जा रहे हैं. शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में ध्यान दिया गया है. पहले स्कूल बहुत कम था. शिक्षकों की कमी थी. इसके कारण पढ़ाई ठीक से नहीं हो पाती थी. आप सब जानते हैं कितना ज्यादा किया गया है.

‘शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए चलाई गई योजना’

नीतीश कुमार ने कहा, “शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लड़के-लड़कियों के लिए पोशाक एवं साइकिल योजना चलाई गई. लड़कियों को 12वीं पास करने पर 25 हजार और ग्रेजुएट होने पर 50 हजार रुपये की राशि दी जा रही है. अब लड़कियां भी खूब पढ़ रही हैं. स्कूलों में लड़के-लड़कियों की संख्या बराबर हो रही है. अब सरकारी शिक्षकों की संख्या पांच लाख 12 हजार हो गई है.”

उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का भी गांधी मैदान में आए लोगों के सामने जिक्र किया. कहा कि शुरू से ही स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया गया है. पहले स्वास्थ्य व्यवस्था खराब थी. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए प्रति माह मात्र 39 मरीज ही आते थे. अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में औसतन 11 हजार 600 मरीज आते हैं. हम लोगों ने 2006 से अस्पतालों में मुफ्त दवाइयों की व्यवस्था की.

उन्होंने कहा कि पीएमसीएच को 5400 बेड तथा अन्य पांच पुराने मेडिकल कॉलेज को 2500 बेड का किया जा रहा है. आईजीआईएमएस में तो कुछ नहीं होता था. उसको भी हमने कह दिया है कि 3000 बेड का बनाया जाएगा. अब वहां देखिए कितना काम हो रहा है. कितने लोग अब इलाज कराने जा रहे हैं.

अब पटना पहुंचने में पांच घंटा लगता है: नीतीश

सीएम ने कहा, “राज्य में सड़कों पुल पुलियों का निर्माण कराया गया है. अब राज्य में सबसे दूर से पटना पहुंचने में पांच घंटा लगता है. सात निश्चय के तहत अनेक काम किए गए. हर घर नल का जल, हर घर बिजली आदि का काम पूरा हो गया है. 2020 में भी सात निश्चय-2 के तहत भी काम चल रहा है.”

अगले पांच साल में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी रोजगार की योजना

नीतीश कुमार ने कहा कि सात निश्चय योजना के तहत युवाओं को रोजगार और कौशल विकास के अवसर मिले हैं। 2020 में तय किए गए 10 लाख सरकारी नौकरी और 10 लाख रोजगार के लक्ष्य को पूरा कर लिया गया है। अब अगले पांच साल में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने की योजना है।

महिला सशक्तिकरण में बिहार अग्रणी: नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री ने बताया कि पंचायतों में महिलाओं को 50% आरक्षण और 2023 में पुलिस में 35% आरक्षण देकर बिहार ने एक मिसाल कायम की है। आज बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या देश में सबसे ज्यादा है। स्वयं सहायता समूहों की संख्या 2006 में कुछ हजार थी, जो अब बढ़कर 37,000 हो गई है, और इनमें 3 लाख से अधिक जीविका दीदी सक्रिय हैं।

विकसित बिहार का संकल्प

नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में विकास की अपार संभावनाएं हैं और सभी के सहयोग से राज्य को समृद्ध और खुशहाल बनाया जाएगा। उन्होंने युवाओं को शिक्षा और कौशल विकास पर ध्यान देने और अवसरों का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। अपने भाषण के अंत में उन्होंने शांति, सद्भाव और सामूहिक प्रयासों से बिहार को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰