नीतीश सरकार की बड़ी घोषणा: बिहार में 1 करोड़ युवाओं को मिलेगा रोजगार, उद्योग लगाने पर मिलेगी सब्सिडी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने राज्य में उद्योग लगाने के लिए विशेष पैकेज का ऐलान किया है। इसके तहत सब्सिडी दोगुनी की जाएगी और ज्यादा रोजगार मुहैया करानेवाले उद्योगों को मुफ्त जमीन दी जाएगी। उन्होंने सोशोल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी है। इससे […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 16 अगस्त 2025, 06:16 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
नीतीश सरकार की बड़ी घोषणा: बिहार में 1 करोड़ युवाओं को मिलेगा रोजगार, उद्योग लगाने पर मिलेगी सब्सिडी
Photo: UB India News Archive

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने राज्य में उद्योग लगाने के लिए विशेष पैकेज का ऐलान किया है। इसके तहत सब्सिडी दोगुनी की जाएगी और ज्यादा रोजगार मुहैया करानेवाले उद्योगों को मुफ्त जमीन दी जाएगी। उन्होंने सोशोल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी है। इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरियां और अन्य रोज़गार के अवसर प्रदान करने का संकल्प जताया था।

5 साल में एक करोड़ रोजगार

उन्होंने एक्स पर लिखा- 2020 में सात निश्चय-2 के तहत की गई घोषणा के क्रम में हमारी सरकार ने 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी एवं रोजगार देने के लक्ष्य को पूरा कर लिया है। अब हमारी सरकार ने अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। राज्य में उद्योग लगाने और स्वरोजगार करने वालों को कई प्रकार की सुविधाएं देकर सरकार उन्हें प्रोत्साहित कर रही है। अब बिहार में उद्योग लगाने के लिए उद्यमियों को विशेष आर्थिक पैकेज दिया जाएगा।

निजी क्षेत्रों को बिहार में उद्योग लगाने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा विशेष आर्थिक पैकेज देने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत :-

  1. कैपिटल सब्सिडी, ब्याज (Interest) सब्सिडी तथा जी॰एस॰टी॰ के लिए दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को दोगुना किया जाएगा।
  2. उद्योग लगाने के लिए सभी जिलों में जमीन की व्यवस्था की जाएगी तथा ज्यादा रोजगार देने वाले उद्योगों को मुफ्त में जमीन दी जाएगी।
  3. उद्योग लगाने हेतु आवंटित भूमि से संबंधित विवादों को समाप्त किया जाएगा।
  4. यह सारी सुविधाएं अगले 6 महीने में उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को दी जाएंगी।

सभी जिलों में जमीन की व्यवस्था की जाएगी

आगे लिखा, “उद्योग लगाने के लिए सभी जिलों में जमीन की व्यवस्था की जाएगी तथा ज्यादा रोजगार देने वाले उद्योगों को मुफ्त में जमीन दी जाएगी। उद्योग लगाने हेतु आवंटित भूमि से संबंधित विवादों को समाप्त किया जाएगा। ⁠यह सारी सुविधाएं अगले 6 महीने में उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को दी जाएंगी। इसके अलावा कई और प्रावधान भी किए गए हैं, जिससे राज्य में उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को काफी मदद मिलेगी।”

बिहार में उद्योगों को और ज्यादा बढ़ावा

इस संबंध में विस्तृत अधिसूचना अलग से जारी की जाएगी। राज्य सरकार की इस पहल का उद्देश्य है कि बिहार में उद्योगों को और ज्यादा बढ़ावा मिले, बिहार के युवा दक्ष और आत्मनिर्भर हों, उन्हें अधिक से अधिक रोजगार मिल सके और उनका भविष्य सुरक्षित हो।

Nitish Kumar @NitishKumar
2020 में सात निश्चय-2 के तहत की गई घोषणा के क्रम में हमारी सरकार ने 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी एवं रोजगार देने के लक्ष्य को पूरा कर लिया है। अब हमारी सरकार ने अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। राज्य में उद्योग लगाने और स्वरोजगार करने वालों को कई प्रकार की सुविधाएं देकर सरकार उन्हें प्रोत्साहित कर रही है। अब बिहार में उद्योग लगाने के लिए उद्यमियों को विशेष आर्थिक पैकेज दिया जाएगा। निजी क्षेत्रों को बिहार में उद्योग लगाने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा विशेष आर्थिक पैकेज देने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत :- 1. कैपिटल सब्सिडी, ब्याज (Interest) सब्सिडी तथा जी॰एस॰टी॰ के लिए दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को दोगुना किया जाएगा। 2. उद्योग लगाने के लिए सभी जिलों में जमीन की व्यवस्था की जाएगी तथा ज्यादा रोजगार देने वाले उद्योगों को मुफ्त में जमीन दी जाएगी। 3. ⁠उद्योग लगाने हेतु आवंटित भूमि से संबंधित विवादों को समाप्त किया जाएगा। 4. ⁠यह सारी सुविधाएं अगले 6 महीने में उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को दी जाएंगी। इसके अलावा कई और प्रावधान भी किए गए हैं, जिससे राज्य में उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को काफी मदद मिलेगी। इस संबंध में विस्तृत अधिसूचना अलग से जारी की जाएगी। राज्य सरकार की इस पहल का उद्देश्य है कि बिहार में उद्योगों को और ज्यादा बढ़ावा मिले, बिहार के युवा दक्ष एवं आत्मनिर्भर हों तथा उन्हें अधिक से अधिक रोजगार मिल सके एवं उनका भविष्य सुरक्षित हो।

एक करोड़ रोजगार देने का संकल्प

इससे पहले शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में झंडा फहराने के बाद अपने संबोधन में उन्होंने  ‘आने वाले वर्षों में’ राज्य के एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरियां और अन्य रोज़गार के अवसर प्रदान करने का संकल्प जताया। कुमार ने कहा, ‘‘बिहार उच्च विकास दर और विकास के साथ आगे बढ़ रहा है। आने वाले वर्षों में यह समावेशी विकास के साथ आगे बढ़ेगा। पहले हमने अपने युवाओं को 10 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था। लेकिन अब हमने राज्य के एक करोड़ युवाओं को नौकरियां और रोज़गार के अवसर प्रदान करने का नया लक्ष्य रखा है।’’

मुख्यमंत्री ने यह नहीं बताया कि ये अवसर कब तक प्रदान किए जाएंगे, लेकिन राज्य मंत्रिमंडल ने 15 जुलाई को हुई बैठक में पांच वर्षों के लिए इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। शुक्रवार को, मुख्यमंत्री ने राज्य में राजग सरकार द्वारा की जाने वाली कई पहलों की घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य के औद्योगिक विकास को और बढ़ावा देने के लिए, सरकार ने बिहार में निवेश करने के इच्छुक लोगों को विशेष पूंजीगत सब्सिडी प्रदान करने का फैसला किया है। बेहतर बुनियादी ढांचे और पारदर्शी प्रक्रियाओं के साथ निवेशकों का विश्वास बढ़ाने के लिए, सरकार ने निवेशकों को विवाद-मुक्त औद्योगिक भूखंड/भूमि प्रदान करने का फैसला किया है।’’

इन जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने किशनगंज, कटिहार, रोहतास, शिवहर, लखीसराय, अलवर और शेखपुरा में नए मेडिकल कॉलेज खोलने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम रेल मंत्रालय से त्योहारों के मौसम में बिहार के लिए और अधिक विशेष ट्रेनें चलाने का अनुरोध करेंगे।’’ कुमार ने कहा, ‘‘बिहार सरकार को राज्य के त्वरित विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से पूरा सहयोग मिल रहा है।’’

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰