राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा पर NDA का हमला

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की शुरु हो रही वोटर अधिकार यात्रा पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने निशाना साधा. उन्होंने कहा कि – पत्थर पर सिर पटकने से कुछ नहीं होगा. सिर्फ अपना सिर फूटेगा ये लोग पत्थर पर सिर पटक रहे हैं. sir बहुत जरूरी है जो लोग मृत है या बाहर चले गये हैं उनके […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 17 अगस्त 2025, 06:54 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा पर NDA का हमला
Photo: UB India News Archive

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की शुरु हो रही वोटर अधिकार यात्रा पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने निशाना साधा. उन्होंने कहा कि – पत्थर पर सिर पटकने से कुछ नहीं होगा. सिर्फ अपना सिर फूटेगा ये लोग पत्थर पर सिर पटक रहे हैं. sir बहुत जरूरी है जो लोग मृत है या बाहर चले गये हैं उनके वोट को खत्म किया जा रहा है. जीतन राम मांझी ने प्रधान मंत्री के भाषण का जिक्र किया जिसने pm ने कहा था कि घुसपैठियों को नहीं रहने देंगे. मांझी ने कहा कि- प्रधानमंत्री सही कह रहे हैं जो हम लोगों के बच्चों का हक लेगा उसको नहीं रहने दिया जायेगा. तुष्टीकरण की राजनीति नहीं चलेगी. पीएम ने भाषण मे कहा था खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा. मांझी ने कहा सही बात है हमसे पानी लेते हैं और फिर हमी का खून बहाते हैं ये अब नहीं होगा. चिराग पासवान पर मांझी ने बड़ा ब्यान दिया है. मांझी ने कहा वो बड़े आदमी हैं, लेकिन हम उनको सलाह देंगे कि nda में रहकर ही अपना भविष्य तलाश करें तो बेहतर होगा. नहीं तो गर्दिश में जाएंगे.

अगर स्वस्थ्य हैं, तो सजा काटें…लालू यादव के फिर एक्टिव होने पर क्या बोले बीजेपी नेता

सासाराम पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने लालू प्रसाद यादव के फिर से एक्टिव हो जाने पर कहा है कि सुप्रीम कोर्ट को देखना चाहिए कि जिस स्वास्थ्य कारणों से लालू प्रसाद यादव को जमानत मिली है. इसके बावजूद भी लगातार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं. यह कहे कि फिर से एक्टिव हो गए हैं. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कारणों से उन्हें जमानत मिली है. अगर वह स्वस्थ हो गए हैं, तो हमारी शुभकामनाएं हैं, लेकिन जेल की जो बची हुई सजा है. उसे भी उन्हें पूरा करना चाहिए. डॉ. अजय आलोक सासाराम में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. लालू प्रसाद यादव भोजपुरी के संदेश में अपने पार्टी के विधायक के पिता के श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने गए हुए थे.

तेजस्वी की यात्रा का टायर पंचर…बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने क्या कहा?

पटना: बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि “राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की जो वोट अधिकार यात्रा है उस यात्रा का टायर पहले ही पंचर हो गया है. सुप्रीम कोर्ट खुद निगरानी कर रहा है. भारत की जनता ऐसे लोगों के साथ नहीं रहती है जिनको सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा नहीं है. जिसको संवैधानिक संस्था पर भरोसा नहीं है… बिहार की जनता को मालूम है कि चुनाव आयोग उनके साथ कैसे न्याय करेगा…”

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने राहुल गांधी को उधार का गांधी करार दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कांग्रेस नेता एसआईआर का विरोध क्यों कर रहे हैं? क्या वे नहीं चाहते कि मतदाता सूची से फर्जी वोटरों को हटाया जाए और अवैध घुसपैठियों को देश से बाहर निकाला जाए? आलोक ने स्पष्ट किया कि राज्य और केंद्र सरकार इस मुद्दे पर जल्द ही सख्त कदम उठाने जा रही है।

तेजस्वी यादव पर भी साधा निशाना
प्रवक्ता अजय आलोक ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर भी हमला बोला। उन्होंने सवाल किया कि तेजस्वी यादव के पास दो वोटर कार्ड कहां से आए? चुनाव आयोग उनके एक वोटर कार्ड को पहले ही खारिज कर चुका है। ऐसे में उन्हें बताना चाहिए कि दूसरा कार्ड बांग्लादेश से आया है या फिर पाकिस्तान की साजिश का हिस्सा है।

अव्यवस्था फैलाने का आरोप
आलोक ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव समेत विपक्षी दलों के नेता देश में केवल अव्यवस्था फैलाना चाहते हैं। पहले चुनाव आयोग, फिर ईडी, सीबीआई, आयकर विभाग और अब सुप्रीम कोर्ट तक- इन संस्थाओं को विपक्ष निशाना बना रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने अव्यवस्था फैलाने का ठेका ले रखा है, लेकिन एसआईआर के मुद्दे पर दोनों बुरी तरह फंस चुके हैं और चुनाव आयोग के नोटिस से बचने के लिए भाग रहे हैं।

रोहतास में क्या हुए विकास के काम?
अजय आलोक ने इस मौके पर सरकार की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि रोहतास में एक्सप्रेसवे, इंजीनियरिंग कॉलेज और मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं। घर-घर बिजली और पानी पहुंचाने का काम हो रहा है। एनडीए इस बार चुनाव में अपनी उपलब्धियों और विजन के साथ उतरेगा। उन्होंने व्यंग्य किया कि राहुल गांधी की यात्रा में जितने लोग शामिल होंगे, उनमें से अधिकतर जमानत पर बाहर हैं और भ्रष्टाचार उनकी रगों में बसा है।

‘जिस जिले से गुजरेंगे, वहां कांग्रेस हारेगी’
भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि राहुल गांधी जिस जिले से गुजरेंगे, वहां कांग्रेस और महागठबंधन का बेड़ा गर्क होगा। उन्होंने अनुमान लगाया कि महागठबंधन को 25 से भी कम सीटें मिलेंगी, जबकि एनडीए बिहार में 225 सीटें जीतकर भारी बहुमत हासिल करेगा।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰