अगर गांधी, जयप्रकाश, अंबेडकर, लोहिया और मुसलमान…………….

बिहार में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शनिवार को मुसलमानों और बीजेपी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सभी हिंदू जो विचारधारा के आधार पर गांधी, जयप्रकाश, बाबा साहेब अंबेडकर, लोहिया को मानते हैं, उन्हें मुसलमानों के साथ एक सामाजिक-राजनीतिक गठबंधन बनाना […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 17 अगस्त 2025, 06:59 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
अगर गांधी, जयप्रकाश, अंबेडकर, लोहिया और मुसलमान…………….
Photo: UB India News Archive

बिहार में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शनिवार को मुसलमानों और बीजेपी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सभी हिंदू जो विचारधारा के आधार पर गांधी, जयप्रकाश, बाबा साहेब अंबेडकर, लोहिया को मानते हैं, उन्हें मुसलमानों के साथ एक सामाजिक-राजनीतिक गठबंधन बनाना चाहिए, अगर ऐसा हुआ तो हम बीजेपी को बुरी तरह हरा देंगे.

प्रशांत ने विचारधारा आधारित समीकरण की बात की

प्रशांत किशोर ने कहा, “हम केवल एक समीकरण में विश्वास करते हैं और वह है विचारधारा आधारित समीकरण. इस देश में आधे से ज़्यादा हिंदू विचारधारा के आधार पर भाजपा के साथ नहीं हैं. जन सुराज का फॉर्मूला MY फॉर्मूला नहीं है, जन सुराज का फॉर्मूला यह है कि सभी हिंदू जो विचारधारा के आधार पर गांधी, जयप्रकाश, बाबा साहेब अंबेडकर, लोहिया को मानते हैं, उन्हें मुसलमानों के साथ एक सामाजिक-राजनीतिक गठबंधन बनाना चाहिए, अगर ऐसा हुआ तो हम भाजपा को बुरी तरह हरा देंगे.”

प्रशांत किशोर ने कहा कि अब तक मुस्लिम समुदाय लालटेन के तेल की तरह जलता रहा है, लेकिन अब लालटेन की रोशनी बुझने वाली है। उन्होंने कहा कि अगर मुस्लिम समुदाय हमारे साथ आ जाए, तो अगले दो सालों में हम पूरे देश की राजनीति का रुख बिहार की ओर मोड़ देंगे.

‘देश के 50% से ज़्यादा हिंदू भाजपा के खिलाफ’

उन्होंने यह भी कहा कि देश के 50% से ज़्यादा हिंदू भाजपा के खिलाफ हैं और अगर उनमें से 20% भी मुस्लिम समुदाय के साथ आ गए, तो हमारी लड़ाई जीत ली गई समझो. उन्होंने भारत गठबंधन को चुनौती देते हुए कहा कि अगर वे मुसलमानों को उचित भागीदारी देते हैं, तो हम उनके खिलाफ हिंदू उम्मीदवार उतारेंगे. उन्होंने 243 सीटों में से 40 पर मुस्लिम उम्मीदवार उतारने की भी घोषणा की है.

दरअसल जन सुराज पार्टी ने पटना के हज भवन में बिहार बदलाव कांफ्रेंस का सफल आयोजन किया था. हज भवन में शनिवार को बिहार भर से 3000 से ज्यादा मुस्लिम समाज के बुद्धिजीवी जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर से संवाद करने के लिए आए. इनमें 50 से अधिक प्रोफेसर, शिक्षक और अन्य समाजसेवी शामिल रहे. साथ ही 250 के करीब लोगों ने जन सुराज की सदस्यता ली.

हज भवन में प्रशांत किशोर ने मुसलमानों से कहा कि आपके वोट की बड़ी क़ीमत है. इसलिए भीड़ का हिस्सा मत बनिए. हमलोग हैं, आपके लिए लड़ेंगे. सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि सभी लोगों को नागरिकता साबित करने का मौका दिया जाएगा. आप अल्लाह को छोड़कर किसी से मत डरिए. आपने इतना सबकुछ देख लिया, भाजपा, मोदी-योगी का शासन, यूसीसी-एनआरसी देख लिया. अब क्या डरना है?

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰