वोटर अधिकार यात्रा से बिहार में कितना गेम बदलेगे !………………….

बिहार में आज से राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा शुरू हो रही है. बिहार में विधानसभा चुनाव के करीब दो माह पहले ये सियासी यात्रा 16 दिनों तक चलेगी और 1 सितंबर को पटना में महागठबंधन की महारैली के साथ खत्म होगी. राहुल गांधी की ये यात्रा बिहार के 20 से ज्यादा जिलों से […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 19 अगस्त 2025, 04:47 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
वोटर अधिकार यात्रा से बिहार में कितना गेम बदलेगे !………………….
Photo: UB India News Archive

बिहार में आज से राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा शुरू हो रही है. बिहार में विधानसभा चुनाव के करीब दो माह पहले ये सियासी यात्रा 16 दिनों तक चलेगी और 1 सितंबर को पटना में महागठबंधन की महारैली के साथ खत्म होगी. राहुल गांधी की ये यात्रा बिहार के 20 से ज्यादा जिलों से गुजरेगी और करीब 1300 किलोमीटर का सफर तय करेगी. वोट चोरी के दावों को लगातार धार दे रहे राहुल गांधी के साथ इस यात्रा में राजद नेता तेजस्वी यादव भी होंगे. वोटर अधिकार यात्रा के जरिये राहुल गांधी बिहार में वही राजनीतिक प्रयोग आजमाएंगे, जिसका सफल ट्रायल उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी में कर दिखाया था.

दलितों पर कांग्रेस का दांव
बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन यानी एसआईआर में गड़बड़ी और वोट चोरी के आरोपों को लेकर निकल रही इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी की कोशिश बिहार में गरीब तबके (दलित-पिछड़े) को दोबारा कांग्रेस के साथ जोड़ने की होगी. रैली के ठीक एक दिन पहले कांग्रेस ने कहा कि दलित-वंचित के साथ पीड़ित-शोषित और अल्पसंख्यकों से वोट का अधिकार छीना जा रहा है. फिर उनकी भागीदारी छीनी जाएगी. इशारा साफ है कि राहुल की कोशिश एनडीए की झुकाव रखने वाले दलितों-महादलितों और अति पिछड़ा वोट बैंक में सेंध लगाने की होगी.

सासाराम से वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत

राहुल गांधी वोटर अधिकार यात्रा का शंखनाद सासाराम जिले से कर रहे हैं, जो दलितों का गढ़ है. बाबू जगजीवन राम और फिर उनकी बेटी मीरा कुमार यहीं से सांसद चुनी जाती रहीं. मुस्लिमों की तरह दलित भी बिहार में कांग्रेस का बड़ा वोटबैंक रहा है. ऐसे में राहुल-तेजस्वी की कोशिश मुस्लिम-यादव के साथ दलित वोटों को महागठबंधन के पाले में खींचने की है. बिहार में दुसाध-पासी वोट के साथ अन्य दलित जातियों का 55 से 65 फीसदी वोट एनडीए के पाले में जाता रहा है, लेकिन 2024 के चुनाव में इसमें गिरावट देखी गई है. सासाराम के बाद ये यात्रा औरंगाबाद, गया, नालंदा-नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, सुपौल, दरभंगा,  सीतामढ़ी, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, छपरा और आरा से गुजरेगी.

यूपी में राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जोड़ी
आम चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश में दो लड़कों (राहुल गांधी और अखिलेश यादव) ने संविधान बदलने को लेकर ऐसा ही नैरेटिव गढ़ा था. जहां लाल किताब लेकर राहुल ने हर रैली में बीजेपी के 400 पार के जाने और संविधान बदल देने का माहौल बनाया. इसका सीधा असर उत्तर प्रदेश के 20 फीसदी दलित वोटों पर पड़ा, जो मायावती के हाशिये पर जाने के बाद नया सियासी ठौर तलाश रहा था. नतीजा ये रहा कि सपा और कांग्रेस ने मिलकर यूपी की 43 लोकसभा सीटें जीत लीं. 2019 के लोकसभा चुनाव में एक सीट जीतने वाली कांग्रेस को 6 सीटें मिलीं. जबकि लगातार दो चुनाव में अकेले बहुमत हासिल करने वाली भाजपा 240 पर ठिठक गई और उसे नीतीश-नायडू की बैसाखी का सहारा लेना पड़ा.

Rahul Gandhi akhilesh yadav

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा क्या सफल होगी
सियासी गलियारों में ये सवाल लगातार कौंध रहा है कि बिहार में क्या ये दो लड़के वो कमाल कर पाएंगे, जो यूपी में ठीक एक साल पहले दो लड़कों (राहुल गांधी और अखिलेश यादव) ने किया था. बीजेपी के खिलाफ इन दोनों ही सियासी यात्राओं में राहुल गांधी मुख्य किरदार की भूमिका में हैं. बिहार की इस सियासी मुहिम में भी राहुल गांधी ने फ्रंट सीट पर कमान संभाली है. हालांकि यूपी में जिस तरह अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी विपक्षी गठबंधन में अगुवाई कर रही थी, वहीं बिहार में महागठबंधन का नेतृत्व राजद के हाथों में है.

कांग्रेस की वापसी की जद्दोजहद
राजनीतिक जानकार यह भी कह रहे हैं कि राहुल गांधी की ये यात्रा असल में कांग्रेस को बिहार में मुख्य मुकाबले में लाने की जद्दोजहद है. विवादित ढांचा विध्वंस होने के बाद जिस तरह उत्तर प्रदेश में मुस्लिम-दलित वोट कांग्रेस से छिटककर क्षेत्रीय दलों सपा-बसपा के पाले में चला गया, वही कहानी बिहार में भी दिखी है, जहां ज्यादातर मुस्लिमों ने आरजेडी को रहनुमा मान लिया और बाकी हिस्सा जेडीयू के पाले में चला गया.

1992 के बाद से यूपी की तरह बिहार में भी कांग्रेस का स्ट्राइक रेट निराशाजनक रहा है. महागठबंधन की हार ठीकरा भी कांग्रेस के लचर प्रदर्शन पर ही फूटता रहा है. इस कारण गठबंधन में कांग्रेस की सीटों का कोटा भी कम हुआ है. जबकि भाकपा माले जैसे छोटे दल ने बिहार चुनाव 2020 में 19 में से 16 सीटें जीतकर बड़े-बड़े दलों को आईना दिखाया है. अगर कांग्रेस विधानसभा चुनाव में बेहतर कर पाती है तो महागठबंधन के लिए पासा पलटने में आसानी होगी.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰