आकाश यादव ने वायरल की बहन अनुष्का वाली तस्वीरें !

जिस अनुष्का यादव वाली वायरल फोटो के चलते तेज प्रताप यादव को घर और RJD से बेदखल होना पड़ा, अब उन्हीं तस्वीरों को लेकर विस्फोटक खुलासा हुआ है। ये खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि खुद तेज प्रताप यादव ने किया है। उन्होंने इस बारे में बड़ा और धमाकेदार बयान भी दिया है। ‘आकाश यादव […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 19 अगस्त 2025, 04:53 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
आकाश यादव ने वायरल की बहन अनुष्का वाली तस्वीरें !
Photo: UB India News Archive

जिस अनुष्का यादव वाली वायरल फोटो के चलते तेज प्रताप यादव को घर और RJD से बेदखल होना पड़ा, अब उन्हीं तस्वीरों को लेकर विस्फोटक खुलासा हुआ है। ये खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि खुद तेज प्रताप यादव ने किया है। उन्होंने इस बारे में बड़ा और धमाकेदार बयान भी दिया है।

‘आकाश यादव ने वायरल की बहन अनुष्का वाली तस्वीरें’
तेज प्रताप यादव ने कहा है कि ‘आकाश यादव और कुछ जयचंदों के द्वारा हमारी फोटो को वायरल कर देना, हमारी राजनीति को खत्म करने की साजिश है। लेकिन इन जयचंदों को अभी पता नहीं कि हमारा नाम तेज प्रताप यादव है। तुम जैसे टटपूंजिया लोगों से हमारा राजनीतिक जीवन खत्म नहीं होगा बल्कि हम और मजबूती के साथ आगे बढ़ेंगे।’

तेज प्रताप यादव का बड़ा खुलासा

तेज प्रताप यादव यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि ‘कोई जयचंद कितनी भी बड़ी से बड़ी भी साजिश कर ले, लेकिन वो हमसे कभी जीत नहीं पाएगा। हम बिहार की राजनीति में अपने संगठन और सोशल प्लेटफार्म टीम तेज प्रताप यादव के माध्यम से पूरे राज्य में जन संवाद करेंगे और चुनाव भी लड़ेंगे। अब जिसको फ़रियाना है वो मैदान में आके हमसे मुकाबला करे।’

ये लोग नकली तस्वीर भी वायरल कर सकते हैं- तेज प्रताप

तेज प्रताप यादव ने आगे कहा कि ‘आकाश यादव ने इन फोटों को मिल जुल कर वायरल किया। हम चुनौती देते हैं कि ज्यादा दिन आप कूद नहीं पाएंगे।’ न्याय दिलाने वाली बात पर कहा कि ‘वो हमें क्या न्याय दिलाएगा। जयचंदों के साथ शामिल होकर उसने हमें बदनाम किया। हम उसका (आकाश यादव) का नाम तक लेना नहीं चाहते। ये लोग नकली तस्वीरें डाल कर भी बदनाम कर सकता है।’

क्या तेज प्रताप का फेसबुक अकाउंंट आकाश यादव ने हैक किया?

तेज प्रताप यादव अपने बयान से एक बड़ा इशारा भी दे रहे हैं। चुंकि फोटो उनके फेसबुक पेज से ही शेयर की गई थी। ऐसे में क्या तेज प्रताप यादव के फेसबुक का पासवर्ड अनुष्का यादव के पास भी था, जिसे आकाश यादव ने किसी तरह से अपनी बहन से हासिल कर लिया और तस्वीरें वायरल कर दीं? हालांकि ये सब सिर्फ सवाल और कयास ही हैं, जो सियासी गलियारे में तैर रहे हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰