आरजेडी के विरोधियों की पनाहस्थली बन चुके तेजप्रताप यादव !……………

पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव राजद से अलग होकर जिस तरह से राजनीति में पैर जमा रहे हैं उससे यह दिखने लगा है कि उनके स्वभाव के अनुकूल उनकी राजनीति को हल्के में लेने की भूल किसी भी राजनीतिक दल को नहीं करना चाहिए। ‘स्लोली-स्लोली वीन द रेस’ की तर्ज पर तेज प्रताप चुनावी रण को […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 21 अगस्त 2025, 12:01 PM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
आरजेडी के विरोधियों की पनाहस्थली बन चुके तेजप्रताप यादव !……………
Photo: UB India News Archive

पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव राजद से अलग होकर जिस तरह से राजनीति में पैर जमा रहे हैं उससे यह दिखने लगा है कि उनके स्वभाव के अनुकूल उनकी राजनीति को हल्के में लेने की भूल किसी भी राजनीतिक दल को नहीं करना चाहिए। ‘स्लोली-स्लोली वीन द रेस’ की तर्ज पर तेज प्रताप चुनावी रण को साधने में लगे हैं। तेज प्रताप के राजनीतिक ग्राफ को देखेंगे तो वह धीरे-धीरे ऊपर की ओर ही उठता दिख रहा है। जानते हैं कि किस तरह ‘जस-जस सुरसा बदन बढ़ावा’ की तर्ज पर आगे बढ़ते गए तेजप्रताप…।

बनाई नई पार्टी

तेज प्रताप यादव को जब राजद से छह साल के लिए निकाला गया तो एकला चलो की राह पर चलते हुए टीम तेज प्रताप यादव बनाया। फिर एक कदम आगे बढ़ते हुए पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने बिहार विधानसभा के चुनावी जंग 2025 में नई पार्टी बनाकर चुनाव में उतरने का ऐलान किया। तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी का नाम जनशक्ति जनता दल रखा है। मिली जानकारी के अनुसार तेज प्रताप यादव इस पार्टी का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए चुनाव आयोग गए और विधिवत आवेदन भी दे डाला है। वहां उन्होंने चुनाव आयोग के अधिकारियों से बात की। हालांकि 2024 के लोकसभा चुनाव में तेज प्रताप के करीबी बालेंद्र दास ने इसी पार्टी से चुनाव लड़ा भी था। उन्हें चुनाव चिन्ह के रूप में बांसुरी भी मिली थी।

तेज प्रताप स्वयं भी चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। उन्होंने बहुत पहले ही ऐलान कर दिया था कि वे विधान सभा का चुनाव महुआ से लड़ेंगे। महुआ की जनता पर विश्वास इतना कि उन्होंने अगर कोई महुआ से चुनाव लड़ेगा तो जनता उसे हरा देगी।

गठबंधन की राजनीति में उतरे

तेज प्रताप यादव ने अगस्त के प्रथम सप्ताह में ही पांच पार्टियों का गठबंधन बनाकर बिहार विधान सभा के चुनावी जंग का ऐलान कर डाला। इन पांच पार्टियों में विकास वंचित इंसान पार्टी (वीवीआईपी), भोजपुरिया जन मोर्चा (बीजेएम), प्रगतिशील जनता पार्टी (पीजेपी), वाजिब अधिकार पार्टी (डब्ल्यूएपी) और संयुक्त किसान विकास पार्टी (एसकेवीपी) शामिल है।

अभी चुनाव की घोषणा भी नहीं हुईं है तेज प्रताप यादव ने AIMIM के सामने गठबंधन का प्रस्ताव देकर एक बड़ी बाजी खेल दी है। सीमांचल में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को पटखनी देने वाले असदुद्दीन ओवैसी बिहार की राजनीति में एक ताकत के साथ उभरे। भले गत चुनाव में ओवैसी के जीते पांच विधायकों में से चार को छीन लिया पर, ओवैसी के बढ़ते प्रभाव को रोकने में असमर्थ रहे। अब ओवैसी और तेज प्रताप का मिलन एमवाई का कितना प्रतिशत हासिल करता है यह वर्ष 2025 के नए समीकरण का आरंभ होगा।

तेज प्रताप का ऐलान

तेज प्रताप ने आगामी चुनाव में उतरने के पहले ही यह घोषणा कर दी है कि जिस किसी को भी तेजस्वी यादव ने झटका दिया है उसका जनशक्ति जनता दल में स्वागत है। अपनी इस नीति के कारण तेज प्रताप ने सबसे पहले असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी को आवाज दी। ओवैसी पहले से ही राजद से नाराज चल रहे थे। उनके चार विधायकों को तोड़ लिया था।
तेज प्रताप के इस ऐलान का एक इशारा राजद के वर्तमान में नाराज विधायकों, नेताओं की ओर भी है। तेज प्रताप ने ऐसे नेताओं को खुला आमंत्रण दे भी दिया है। बांटने को उनके पास 243 विधान सभा सीटें हैं।

महागठबंधन को नुकसान: प्रवीण बागी

तेजस्वी यादव से नाराज नेता तेज प्रताप का साथ दे सकते हैं। ऐसा इसलिए कि एक बात तो जग जाहिर हो चुकी है कि दोनों भाइयों के बीच खाई गहरी हो गईं है। ऐसे नेता जो तेजस्वी को नुकसान पहुंचाने की नियत रखेंगे वह तेजप्रताप के पास जा सकते हैं। यह एक सवाल जरूर है कि वे चुनाव जीत पाएं या नहीं, पर महागठबंधन के उम्मीदवारों को काफी नुकसान पहुंचायेंगे।

ऐसा इसलिए कि तेजप्रताप के पास भी एम वाई की ताकत है। ऐसे में विधासनसभा चुनाव, जहां हार-जीत का अंतर काफी कम होता है, वह तो प्रभावित होता है। असदुद्दीन ओवैसी का जुड़ना जनशक्ति जनता दल को काफी मजबूती दे जाएगा। इस चुनाव किए जनशक्ति जनता पार्टी वैसे उम्मीदवार का भी सहारा बन सकती है, जिन्हें किसी पहचान वाली पार्टी से टिकट नहीं मिलता है। वर्ष 2025 का विधानसभा निश्चित रूप से तेज प्रताप की राजनीतिक अस्तित्व से जुड़ तो सकता ही है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰