नीतीश, तेजस्वी या प्रशांत, किस चेहरे में सबसे ज्यादा दम…………..

बिहार में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है, हालांकि अभी तक चुनावों की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है. चुनावों के नजदीक आते ही राजनीतिक हलचल चरम पर है. स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) और मतदाता सूची से नाम कटने के विवाद के बीच राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी है. […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 22 अगस्त 2025, 07:56 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
नीतीश, तेजस्वी या प्रशांत, किस चेहरे में सबसे ज्यादा दम…………..
Photo: UB India News Archive

बिहार में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है, हालांकि अभी तक चुनावों की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है. चुनावों के नजदीक आते ही राजनीतिक हलचल चरम पर है. स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) और मतदाता सूची से नाम कटने के विवाद के बीच राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी है. इस दौरान सी-वोटर (C-Voter) ने ताज़ा सर्वे जारी किया है, जो बताता है कि जनता के बीच किस नेता की लोकप्रियता बढ़ रही है और कौन पीछे छूट रहा है. सर्वे के मुताबिक यह चुनाव एनडीए बनाम इंडिया गठबंधन के साथ-साथ स्वतंत्र चेहरे प्रशांत किशोर के लिए भी बड़ा अवसर साबित हो सकता है.

इस बार के चुनाव को वोटर लिस्ट विवाद और SIR ने दिलचस्प बना दिया है. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव भी वोटर्स अधिकार यात्रा के जरिए जनता के बीच लगातार संवाद कर रहे हैं. ऐसे में यह जानना बेहद अहम है कि जनता किसे सीएम के तौर पर देखना चाहती है. इसी को लेकर C-Voter ने फरवरी, जून और अगस्त 2025 में तीन अलग-अलग सर्वे किए. आइए, देखते हैं क्या कहती है जनता की राय.

C-Voter सर्वे नीतीश कुमार और एनडीए के चेहरे
नीतीश कुमार लंबे समय से बिहार की राजनीति का बड़ा चेहरा रहे हैं, लेकिन C-Voter सर्वे बताता है कि उनकी लोकप्रियता में लगातार गिरावट आ रही है. फरवरी में 18% लोग उन्हें सीएम फेस के रूप में पसंद कर रहे थे. जून में यह आंकड़ा 18% पर टिका रहा, लेकिन अगस्त तक यह घटकर 15% रह गया. NDA के दूसरे चेहरे चिराग पासवान और सम्राट चौधरी हैं. चिराग पासवान फरवरी में 4% पर थे, जून में अचानक 11% पर पहुंचे, लेकिन अगस्त में 10% पर आ गए हैं. सम्राट चौधरी फरवरी में 8%, जून में 7% और अगस्त में 10% पर रहे. इसका मतलब यह है कि NDA  में फिलहाल कोई बड़ा चेहरा नीतीश कुमार की जगह नहीं ले पाया है.

तेजस्वी यादव जनता की पहली पसंद?
तेजस्वी यादव इंडिया गठबंधन से सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं. सर्वे के तीनों चरणों में वे नंबर वन पर रहे हैं. फरवरी में 41%, जून में 37% और अगस्त में सीधे 31 फीसदी पर आ गए हैं. इस तरह से उनकी लोकप्रियता में गिरावट दिख रही है, लेकिन इसके बावजूद वे नीतीश कुमार, चिराग पासवान और सम्राट चौधरी सभी पर भारी पड़ रहे हैं. यह आंकड़े बताते हैं कि जनता का झुकाव अभी भी तेजस्वी यादव की ओर है, भले ही ग्राफ़ थोड़ा नीचे आया हो.

प्रशांत किशोर किंगमेकर बनेंगे या खिलाड़ी?
सबसे दिलचस्प चेहरा प्रशांत किशोर का है. उनको फरवरी में 15 फीसदी वोट मिले, जून में ये आंकड़ा बढ़कर 16 हो गया और अगस्त में 6 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 22 पर जा पहुंचा. यानि उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. अगर यही रफ्तार रही तो नवंबर तक वे बड़ी चुनौती बन सकते हैं. चूंकि वे किसी भी गठबंधन से नहीं जुड़े हैं, इसलिए सवाल यह उठ रहा है कि वे किंगमेकर होंगे या खुद किंग बनने की कोशिश करेंगे.

चुनाव आयोग और राहुल गांधी का विवाद
इस चुनावी माहौल में राहुल गांधी ने भी वोटर लिस्ट से नाम कटने और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं. एक सर्वे में 59% लोगों ने माना कि राहुल गांधी के आरोपों में दम है. वहीं 67% लोगों ने कहा कि चुनाव आयोग को राहुल गांधी के सवालों का जवाब देना चाहिए. यह मुद्दा सीधे तौर पर वोटरों को प्रभावित कर सकता है और चुनावी समीकरण बदल सकता है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰