मुंगेर के खानकाह रहमानी जाकर मुस्लिम धर्मगुरुओं से मिले राहुल और तेजस्वी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव मिलकर बिहार में वोटर अधिकार यात्रा कर रहे हैं. शुक्रवार को इस यात्रा का छठा दिन है. राहुल गांधी का काफिला मुंगेर के जमालपुर पहुंचा है. इस दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव खानकाह रहमानी के मौलाना से मुलाकात करने पहुंचे. करीब 20 मिनट तक […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 22 अगस्त 2025, 08:57 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मुंगेर के खानकाह रहमानी जाकर मुस्लिम धर्मगुरुओं से मिले राहुल और तेजस्वी
Photo: UB India News Archive

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव मिलकर बिहार में वोटर अधिकार यात्रा कर रहे हैं. शुक्रवार को इस यात्रा का छठा दिन है. राहुल गांधी का काफिला मुंगेर के जमालपुर पहुंचा है. इस दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव खानकाह रहमानी के मौलाना से मुलाकात करने पहुंचे. करीब 20 मिनट तक ये मुलाकात चली.

जिस खानकाह रहमानी जाकर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने मौलाना से मुलाकात की. उस खानकाह का लंबा इतिहास है. यह खानकाह 1901 में मौलाना मोहम्मद अली मुंगरी ने स्थापित की थी. तब से यह केंद्र सिर्फ सामाजिक सुधार का ही केंद्र नहीं रहा बल्कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों की मदद भी करता रहा. साथ ही अब यह इंजीनियरों की खान बन गया है.

महात्मा गांधी से लेकर नेहरू तक पहुंचे

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ऐसे पहले नेता नहीं हैं जो इस खानकाह में गए हैं. बल्कि यहां महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, अबुल कलाम आजाद और डॉ. राजेंद्र प्रसाद जैसे लीडर्स भी आकर रुके हैं. राहुल गांधी के पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भी इस खानकाह का दौरा कर चुके हैं. इसके अलावा ऐसे कई नेता हैं जो इस खानकाह में जा चुके हैं.

अहमद वली फैसल रहमानी करते हैं संचालन

अली मुंगरी के बाद मौलाना सैयद शाह लुत्फुल्लाह रहमानी, उनके भतीजे ने इस केंद्र का संचालन किया. इसके बाद मिनतुल्लाह रहमानी, फिर उनके बेटे मोहम्मद वली रहमानी और अब उनके बेटे अहमद वली फैसल रहमानी इस खानकाह का संचालन कर रहे हैं. इस खानकाह ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) के स्थापना में भी अहम भूमिका निभाई है, जो मुसलमानों के व्यक्तिगत कानूनों और पहचान की रक्षा करता है.

JEE से लेकर NEET तक की कराई जा रही तैयारी

खानकाह में न सिर्फ छात्रों को कुरान पढ़ाया जा रहा है. न सिर्फ दीन और इस्लाम की तालीम दी जा रही है. ब्लकि साइंस, इंग्लिश और गणित भी पढ़ाई जा रही है. छात्रों को JEE और NEET जैसे एंट्रेंस एग्जाम के लिए तैयार किया जा रहा है.

जामिया रहमानी, जो 1927 में स्थापित हुई, खानकाह रहमानी की चैरिटी संस्था रहमानी फाउंडेशन की ओर से चलाई जा रही कई केंद्रों में से एक है. यहां बच्चों को तकनीक से जोड़े रखने के लिए बेहतर शिक्षा के लिए टैबलेट भी दिया जाता है. इसके अलावा, छात्रों के लिए स्मार्ट क्लासेस की सुविधा भी उपलब्ध है.

खानकाह में रहमानी 30 प्रोग्राम चलाया जाता है. हेड अहमद वली फैसल रहमानी के भाई फहद रहमानी इस रहमानी प्रोग्राम ऑफ एक्सीलेंस के सीईओ हैं, जिसके तहत रहमानी 30 चलाया जाता है. रहमानी 30 JEE Advanced (IIT) और JEE Mains की तैयारी कराता है. इसकी कई शाखाएं भारत के अलग-अलग शहरों में मौजूद हैं.

इसके अलावा, यहां Medical (NEET) एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी के लिए भी केंद्र है. साथ ही चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) और कंपनी सेक्रेटरी (CS) परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी केंद्र मौजूद हैं. खानकाह में B.Ed कॉलेज भी है, जिसमें महिला छात्रों की संख्या ज्यादा है. साथ ही 2011 के बाद कई नए कोर्सेज भी जोड़े गए हैं.

जब अहमद वली फैसल रहमानी यहां के हेड बने तो उन्होंने सबसे पहले एक साल का मास कम्युनिकेशन डिप्लोमा (जर्नलिज़्म कोर्स) शुरू किया. बाद में उन्होंने इस्लामिक जुरिसप्रूडेंस में दो साल का मास्टर कोर्स शुरू किया और 2023 में दो साल का डिप्लोमा इन इंग्लिश लैंग्वेज इन प्रोफेशनल स्किल्स भी शुरू किया.

सेंटर है इंजीनियरों की खान

रहमानी30 को इंजीनियरों की खान कहना गलत नहीं होगा. बनने के बाद से खानकाह से कई इंजीनियर निकले हैं. खानकाह से पिछले साल 500 से ज्यादा छात्रों ने कामयाबी हासिल की और IIT पहुंचे हैं. वहीं, 800 से ज्यादा छात्र JEE Advanced पास करके National Institutes of Technology (NITs) में एडमिशन लेने में सफल हुए हैं. इसके अलावा, रहमानी30 के विभिन्न केंद्रों के कई छात्र हर साल ओलंपियाड प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेते हैं.

खानकाह में क्या-क्या इंतजाम

खानकाह अपने फैकल्टी के परिवारों और रसोइयों को भी आवास सुविधाएं देती है. यहां लगभग 1200 लोगों के लिए दिन में तीन समय का खाना बनाया जाता है. इसके अलावा, रहमानी स्कूल ऑफ एक्सीलेंस है, जहां छात्र नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक पढ़ सकते हैं.

APJ अब्दुल कलाम का कनेक्शन

जामिया रहमानी के तलीमगाह भवन का उद्घाटन भारत के पूर्व राष्ट्रपति ए. पी. जे. अब्दुल कलाम ने किया था. कलाम, जो खुद को पूर्व राष्ट्रपति के बजाय एक प्रोफेसर के रूप में जाना जाना पसंद करते थे, उन्होंने 2003 में ही इस भवन का उद्घाटन किया. राष्ट्रपति के मंच से वैज्ञानिक अब्दुल कलाम ने एक बार बताया था कि वो खुद मद्रसा बोर्ड के छात्र रह चुके थे.

लालू यादव का कनेक्शन

विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव इससे पहले पिछले साल भी खानकाह रहमानी मुंगेर पहुंचे थे. यहां उन्होंने अमीर-ए-शरीअत हजरत मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी दामत बरकातहुम से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के दौरान, तेजस्वी यादव ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव को फोन पर हजरत अमीर-ए-शरीअत से बातचीत भी कराई थी. मुलाकात के दौरान तेजस्वी यादव ने बताया था कि उनके परिवार का खानकाह रहमानी के बुजुर्गों से हमेशा गहरा संबंध रहा है. खासतौर पर उनके पिता का हजरत मौलाना मोहम्मद वली रहमानी साहब से बहुत गहरा रिश्ता था. साथ ही उनका परिवार हमेशा खानकाह रहमानी में आता रहा है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰