बिहार चुनाव: NDA का ‘मिशन 225’ शुरू!

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में एनडीए का विधानसभावार कार्यकर्ता सम्मेलन आज शनिवार से शुरू हो रहा है, जो 23 सितंबर तक चलेगा. सात चरणों में राज्य के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में सम्मेलन होगा. हर 14 विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा. कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए 14 वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में टीमें […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 23 अगस्त 2025, 07:38 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार चुनाव: NDA का ‘मिशन 225’ शुरू!
Photo: UB India News Archive

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में एनडीए का विधानसभावार कार्यकर्ता सम्मेलन आज शनिवार से शुरू हो रहा है, जो 23 सितंबर तक चलेगा. सात चरणों में राज्य के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में सम्मेलन होगा. हर 14 विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा.

कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए 14 वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में टीमें गठित की गई हैं. जदयू और भाजपा के सात-सात वरिष्ठ नेता इन टीमों का नेतृत्व करेंगे. सात टीमों का नेतृत्व जदयू नेता करेंगे जबकि शेष सात टीमों का नेतृत्व BJP के नेता करेंगे. सभी 14 टीमों में गठबंधन के पांचों दलों JDU, BJP, LJP R, HAM, RLM के वरीय नेता शामिल हैं.

हर टीम में 7 सदस्य होंगे. जदयू की ओर से नेतृत्व वरिष्ठ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, मंत्री विजय कुमार चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री अशोक चौधरी और मंत्री रत्नेश सदा शामिल हैं.

वहीं भाजपा की ओर से टीम के नेतृत्वकर्ता में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, सांसद संजय जायसवाल, मंत्री मंगल पांडेय और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शामिल हैं.

शनिवार दोपहर से त्रिवेणीगंज, मढ़ौरा, वाल्मीकिनगर, जगदीशपुर, कांटी, वारिस नगर, केवटी, बिहपुर, बथनाहा, गोरियाकोठी में कार्यक्रम है. 2025 में 225 फिर से नीतीश का लक्ष्य तय किया गया है. कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरा जोड़ लगाया जाएगा. प्रत्येक विधान सभा में एनडीए सरकार के विकास कार्यों को बताया जाएगा.

यह सम्मेलन पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठित करने, जमीनी स्तर पर गति बनाने, विभिन्न संगठनात्मक स्तरों पर मजबूत समन्वय स्थापित करने की रणनीति का हिस्सा है. NDA की कोशिश है कि बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं में एकजुटता रहे. एनडीए में शामिल सभी दलों के बीच आपस में बेहतर तालमेल रहे है उसके लिए यह बड़ा कदम माना जा रहा है. बता दें बिहार में इसी साल अक्टूबर नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰