बिहार में अब तक 98.2 फीसदी मतदाताओं के दस्तावेज जमा, तीन लाख से अधिक नए वोटर्स ने भरा फॉर्म ,वोटर लिस्ट में हैं पाकिस्तानी महिलाओं के नाम!

बिहार में मतदाता सूची प्रारूप प्रकाशित होने के बाद इंडिया गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग पर कई आरोप लगाए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, तेजस्वी यादव के साथ वोट अधिकार यात्रा पर निकले हैं। वह चुनाव आयोग और केंद्र सरकार को लगातार घेरने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच चुनाव आयोग ने एक प्रेस […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 24 अगस्त 2025, 05:37 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में अब तक 98.2 फीसदी मतदाताओं के दस्तावेज जमा, तीन लाख से अधिक नए वोटर्स ने भरा फॉर्म ,वोटर लिस्ट में हैं पाकिस्तानी महिलाओं के नाम!
Photo: UB India News Archive

बिहार में मतदाता सूची प्रारूप प्रकाशित होने के बाद इंडिया गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग पर कई आरोप लगाए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, तेजस्वी यादव के साथ वोट अधिकार यात्रा पर निकले हैं। वह चुनाव आयोग और केंद्र सरकार को लगातार घेरने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच चुनाव आयोग ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मतदाता सूची प्रारूप के बारे में जानकारी दी है। कहा कि बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। चुनाव आयोग के अनुसार अब तक 98.2 प्रतिशत मतदाताओं के दस्तावेज प्राप्त हो चुके हैं, जबकि दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि एक सितंबर है। यानी आठ दिन बाकी रहते ही अधिकांश मतदाताओं ने अपने दस्तावेज जमा कर दिए हैं।

प्रतिदिन 1.64 प्रतिशत मतदाताओं ने दस्तावेज जमा किए
चुनाव आयोग के अनुसार, 24 जून से 24 अगस्त यानी 60 दिनों में औसतन प्रतिदिन 1.64 प्रतिशत मतदाताओं ने दस्तावेज जमा किए। अब केवल 1.8 प्रतिशत मतदाता ही शेष हैं जिनके दस्तावेज एकत्र किए जाने बाकी हैं। यह काम बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और हजारों स्वयंसेवकों की मदद से तेजी से किया जा रहा है। चुनाव आयोग ने बताया कि सभी 38 जिलों के डीईओ, 243 ईआरओ, 2,976 एईआरओ, 90,712 बीएलओ और 12 प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सहयोग से यह प्रक्रिया समय पर पूरी हो रही है। आयोग को उम्मीद है कि जिस तरह एन्यूमरेशन फॉर्म समय से पहले पूरे हुए थे, उसी तरह दस्तावेजों का संग्रहण भी तय समय से पहले पूरा हो जाएगा। वहीं 3,28,847 नए मतदाता, जो एक जुलाई से एक अक्टूबर के बीच 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं, उन्होंने भी अपने फॉर्म-6 और घोषणा पत्र जमा कर दिए हैं।

7.24 करोड़ मतदाताओं में से अब तक 0.16 प्रतिशत आपत्तियां मिलीं
चुनाव आयोग ने कहा कि 25 सितंबर तक सभी दावों और आपत्तियों पर निर्णय लेकर अंतिम जांच पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद 30 सितंबर को बिहार की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। आयोग ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची में शामिल कुल 7.24 करोड़ मतदाताओं में से अब तक 0.16 प्रतिशत दावे और आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। इनमें 12 मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए (BLA) की ओर से 10 दावे-आपत्तियां शामिल हैं।

बिहार में खुली SIR की पोल! वोटर लिस्ट में हैं पाकिस्तानी महिलाओं के नाम

बिहार में विधानसभा चुनावों से पहले SIR का मुद्दा काफी तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है. एक तरफ जहां विपक्ष चुनाव आयोग और सरकार पर हमला बोल रही है तो वहीं दूसरी तरफ एक बड़ा खुलासा हुआ है. गृह मंत्रालय की चिट्ठी से एक बड़ा सच सामने आया है. इसके मुताबिक बिहार की वोटर लिस्ट में पाकिस्तानी महिलाओं के नाम शामिल हैं.

भागलपुर के भीखनपुर में दो पाकिस्तानी महिलाएं कई सालों से वोट डालती आ रही हैं. महिलाओं के नाम नए वोटर लिस्ट में भी जुड़ गए और आधार कार्ड भी बन गया है. इस पूरे मामले का खुलासा गृह मंत्रालय को लिखी गई एक चिट्ठी से हुआ है.

भागलपुर के भीखनपुर टैंक लेन की BLO फरजाना खानम ने बताया की सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइन में 2003 के वोटर लिस्ट में शामिल वोटरों को भी जोड़ने का प्रावधान था. उसी क्रम में इमराना खातून ने ऑनलाइन आवेदन किया था और घर पर जाने के बाद जांच के क्रम में उन्होंने 2003 के वोटर लिस्ट में अपना नाम दिखा कर जुड़वा लिया.

1956 में पाकिस्तान से भारत आईं थी महिलाएं

बिहार SIR को लेकर कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं. इस मामले में जब गृह मंत्रालय की चिट्ठी भागलपुर के प्रशासनिक महकमे में पहुंची तो जांच पड़ताल शुरू हो गया. जांच में पता चला तो 1956 में इमराना और फिरदौसी रंगपुर पाकिस्तान से भागलपुर आई थी. गृह मंत्रालय ने पासपोर्ट नंबर एवं अन्य संबंधी दस्तावेज भागलपुर प्रशासन को उपलब्ध कराया है.

इमराना 3 साल के वीजा पर भारत आई थी, जबकि फिरदौसिया 19 जनवरी 1956 को 3 महीने के वीजा पर भारत आई थी. जब जांच पड़ताल के लिए इमरान खातून के घर पर पहुंचे तो काफी देर आवाज देने के बाद भी घर से कोई बाहर नहीं आया, वही फिरदौसिया रहमान के घर पर जाने के बाद उनके 63 वर्षीय बेटे रजिउल रहमान से बात हुई, तो उन्होंने कहा कि मेरी मां फिरदौस रहमान बिस्तर पर हैं वह पूरी तरह से लाचार हो चुक़ी हैं.

दोनों बहन बचपन में ही रंगपुर पाकिस्तान से भारत आई थी. उसके बाद यही रह गई, बातचीत में पता चला कि कई चुनाव में दोनों बहनों ने पूर्व में भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. ऐसे में सवाल यह खड़ा होता है शादी करके रहना तो ठीक है लेकिन वोट देने का अधिकार भारत की नागरिकता का अधिकार किस तरह से इन्होंने हासिल कर लिया? इसका जवाब प्रशासन के पास भी नहीं है.

चिठ्ठी के बाद लीपापोती में लगा प्रशासन

चिठ्ठी सामने आने के बाद आनन-फानन में प्रशासन ने BLO को चिट्ठी भेज कर दोनों के मताधिकार को रद्द करवा दिया है. इसके अलावा जानकारी के मुताबिक पाक नागरिक मोहम्मद असलम 24 मई 2002 को दो साल के लिए भारत आया था. असलम ने भी अपना आधार कार्ड बनवा लिया है, पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है.

भागलपुर जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद मतदाता लिस्ट से नाम हटाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. आगे से अब उन्होंने SIR मैं डिक्लेरेशन की बात क़ी है.

उन्होंने कहा कि अब जिन लोगों को अपना नाम जुड़वाना है इलेक्शन कमीशन के गाइडलाइन के तहत उन्हें अपना एक सेल्फ डिक्लेरेशन देना होगा.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰