दोनों एक-दूसरे की आलोचना करेंगे लेकिन बिहार की असली समस्याओं पर कोई बात नहीं करेंगे….

बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो चुकी है. इसी बीच जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ कहा कि इस बार जनता झांसे में आने वाली नहीं है. राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए प्रशांत ने कहा कि दोनों नेता एक-दूसरे की आलोचना करेंगे, लेकिन […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 24 अगस्त 2025, 08:05 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
दोनों एक-दूसरे की आलोचना करेंगे लेकिन बिहार की असली समस्याओं पर कोई बात नहीं करेंगे….
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो चुकी है. इसी बीच जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ कहा कि इस बार जनता झांसे में आने वाली नहीं है. राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए प्रशांत ने कहा कि दोनों नेता एक-दूसरे की आलोचना करेंगे, लेकिन बिहार की असली समस्याओं पर कोई बात नहीं करेंगे.

बिहार की बड़ी समस्या है बेरोजगारी और पलायन- प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की असली समस्या बेरोजगारी, पलायन, भ्रष्टाचार और ध्वस्त शिक्षा व्यवस्था है, लेकिन न तो राहुल गांधी इस पर कुछ कहते हैं और न ही पीएम मोदी.

उन्होंने कहा, “बिहार में राहुल गांधी मोदी को गाली देंगे और मोदी राहुल गांधी को गाली देंगे. लेकिन ये बताइए कि बिहार की सबसे बड़ी समस्या क्या है? बेरोजगारी, पलायन और भ्रष्टाचार पर कोई बात नहीं करता. जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है, लेकिन इस बार जनता झांसे में नहीं आएगी.”

प्रशांत किशोर ने दावा किया कि बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है. “लोग अपने बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा और रोजगार चाहते हैं. और इसके लिए जनता ने नया विकल्प चुना है, जन सुराज पार्टी का विकल्प.”

तेजस्वी यादव पर भी बोला हमला

राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर भी प्रशांत किशोर ने जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अगर तेजस्वी यादव 2020 से ही इन मुद्दों को उठा रहे थे तो उपमुख्यमंत्री रहते हुए सुधार क्यों नहीं किया.

प्रशांत किशोर ने कहा, “तेजस्वी यादव पेंशन की बात करते हैं. लेकिन बताइए, जब वो सरकार में थे तो 400 रुपये पेंशन में 10 रुपये भी क्यों नहीं बढ़ाया? अगर इतनी चिंता थी तो पलायन रोकने के लिए क्या कदम उठाए? सिर्फ बयानबाजी करने से बिहार की समस्या हल नहीं होगी.”

तेजस्वी को नहीं पता बिहार की समस्याएं- प्रशांत किशोर

प्रशांत ने कहा कि तेजस्वी यादव को यह तक नहीं पता कि बिहार की असली समस्याएं क्या हैं. “तीन-चार साल पहले तक तो यह कहते थे कि बिहार के लोग मेहनती हैं, इसलिए पलायन होता है. अब चुनाव के वक्त पलायन को मुद्दा बना रहे हैं. जनता सब जानती है.”

उन्होंने आगे कहा, “तेजस्वी यादव बाप-दादा के नाम पर राजनीति करते हैं. मैंने उनसे कहा कि आप और राहुल गांधी चुनाव के अलावा कब बिहार के किसी गांव में एक रात ठहरे? लालू यादव का नाम मत लीजिए, आप बताइए कि कब जनता के बीच रहे?”

प्रशांत किशोर ने जोर देकर कहा कि इस बार बिहार की जनता पूरी तरह बदलाव के मूड में है. उन्होंने कहा कि अब लोग सिर्फ वादे और गाली-गलौज वाली राजनीति से संतुष्ट नहीं होंगे. “जनता को असली विकास चाहिए. बच्चों को अच्छी शिक्षा चाहिए, युवाओं को रोजगार चाहिए और प्रदेश को भ्रष्टाचार-मुक्त प्रशासन चाहिए.”

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰