विपक्ष की यात्राओं से NDA का वोट बढ़ेगा………….

भाजपा नेता अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर रविवार को पटना के कंकड़बाग स्थित पार्क में भाजपा नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय समेत कई भाजपा नेताओं ने जेटली के योगदान को याद किया। साथ ही कांग्रेस-राजद गठबंधन और इनके […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 24 अगस्त 2025, 08:07 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
विपक्ष की यात्राओं से NDA का वोट बढ़ेगा………….
Photo: UB India News Archive

भाजपा नेता अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर रविवार को पटना के कंकड़बाग स्थित पार्क में भाजपा नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय समेत कई भाजपा नेताओं ने जेटली के योगदान को याद किया। साथ ही कांग्रेस-राजद गठबंधन और इनके वोटर अधिकार यात्रा पर तीखा हमला बोला।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और राजद लोकतंत्र के नहीं, बल्कि राजतंत्र के प्रतीक हैं। एक ही परिवार की पार्टी ने 75 वर्षों में से 55 वर्षों तक सत्ता में रहकर देश और बिहार को पीछे धकेला।

गरीबी और पिछड़ापन अगर बिहार में है तो इसका कारण कांग्रेस और राजद की नीतियां हैं। देश में अगर भाईचारा बिगड़ा है तो उसकी जड़ में भी यही दोनों दल हैं।

विपक्ष की यात्राओं से नहीं पड़ता कोई फर्क

चौधरी ने आगे कहा कि बिहार आज बदल रहा है। सड़कों, बिजली और अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदल चुकी है। बिहार में सुशासन है। यहां कोई भी बड़ा अपराध होता है तो 100 घंटे के अंदर कार्रवाई की जाती है। यही लोकतंत्र की पहचान है। जितना यह लोग सड़क पर उतरेंगे, उतना ही एनडीए का वोट बढ़ेगा। बिहार ने स्वर्णिम काल दिया है और यही गणतंत्र की जन्मस्थली है। विपक्ष की यात्राओं से कोई फर्क नहीं पड़ता।

उपमुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिवंगत अरुण जेटली की आर्थिक नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी जी के आने के बाद ही देश की अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव आया। मनमोहन सिंह अर्थशास्त्री थे, फिर भी देश की अर्थव्यवस्था ठहर गई थी। अरुण जेटली ने जीएसटी लागू कर देश को आर्थिक क्रांति दी। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जीएसटी को और मजबूत किया जा रहा है।

मोदी जी ने बदली देश की अर्थव्यवस्था

उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष के नेता जिनके साथ घूम रहे हैं, उन्हीं कांग्रेस ने उनके पिता पर पशुपालन घोटाले में पहली बार एफआईआर दर्ज की थी। जनता दल की सरकार के वक्त चार्जशीट हुआ और जेल गए। कांग्रेस की ही सरकार थी जिसने उन्हें सजा दिलवाई। आज उन्हीं कांग्रेसियों के साथ वे हाथ मिलाकर घूम रहे हैं।

मंगल पांडेय ने ‘वोटर अधिकार यात्रा’ पर साधा निशाना

बिहार सरकार में मंत्री मंगल पांडेय ने कांग्रेस और राजद की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ पर कहा कि इन लोगों को लगता है कि चुनाव आयोग का काम इनके खिलाफ जा सकता है। चुनाव आयोग ने स्पष्ट समय दिया है, जिसके भीतर कोई भी आपत्ति दर्ज कर सकता है। लेकिन आयोग के सामने बात रखने के बजाय ये सड़क पर राजनीति कर रहे हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰