‘वोटर अधिकार यात्रा’ का आज ब्रेक , आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला अपने चरम पर ……………….

‘वोटर अधिकार यात्रा’ का आज ब्रेक है। रविवार को राहुल गांधी ने इस यात्रा में हिस्सा लिया। उन्होंने पूर्णिया से नरपतगंज तक बाइक रैली की। इस रैली में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम भी शामिल थे। राहुल गांधी ने उन्हें अपनी बुलेट पर बैठाया।अररिया पहुंचने के बाद यात्रा को एक दिन के लिए रोक […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 25 अगस्त 2025, 05:14 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
‘वोटर अधिकार यात्रा’ का आज ब्रेक , आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला अपने चरम पर ……………….
Photo: UB India News Archive

‘वोटर अधिकार यात्रा’ का आज ब्रेक है। रविवार को राहुल गांधी ने इस यात्रा में हिस्सा लिया। उन्होंने पूर्णिया से नरपतगंज तक बाइक रैली की। इस रैली में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम भी शामिल थे। राहुल गांधी ने उन्हें अपनी बुलेट पर बैठाया।अररिया पहुंचने के बाद यात्रा को एक दिन के लिए रोक दिया गया है। इधर JDU के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दोनों राजकुमार बिहार में घूम रहे हैं।

बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले राजद और कांग्रेस की ओर से ‘वोटर अधिकार यात्रा’ निकाली जा रही है। इस यात्रा में रविवार को राहुल गांधी ने पूर्णिया से अररिया जिले के नरपतगंज तक बाइक रैली की। इस रैली में उन्होंने बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम को अपनी बुलेट पर बैठाया। तेजस्वी यादव भी इस दौरान मौजूद थे। अररिया पहुंचने पर यात्रा को एक दिन के लिए रोक दिया गया है। इधर JDU के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर कटाक्ष किया है। उन्होंने दोनों को ‘राजकुमार’ बताया है। तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए मनीष वर्मा ने कहा कि वे सुख-सुविधाओं के इतने आदी हैं कि थोड़ा काम करने के बाद उन्हें 16 घंटे आराम चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि धूप में निकलने पर उन्हें पसीना आता है।

दरभंगा में JDU महासचिव मनीष वर्मा का हमला, राहुल-तेजस्वी को बताया ‘दो राजकुमार’

जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा रविवार को बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र के बहेड़ा में आयोजित गठबंधन के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर सीधा हमला बोला। सभा को संबोधित करते हुए मनीष वर्मा ने कहा कि इन दिनों बिहार में दो राजकुमार घूम रहे हैं। दोनों हमेशा सुख-सुविधा में पले-बढ़े हैं। एक की राजनीति को 20 साल हो गए लेकिन आज तक ठीक से बोल नहीं पाते हैं। दूसरा इतना आराम का आदि है कि थोड़ा काम करने के बाद 16 घंटे आराम की जरूरत पड़ती है। धूप में निकलते ही पसीना आने लगता है।

वोट चोरी की परंपरा कांग्रेस और उसके सहयोगियों से जुड़ी रही: BJP

गया: बीजेपी प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि भारत के इतिहास में कई नेताओं पर वोट चोरी के आरोप लगे। उन्होंने इंदिरा गांधी, बाबासाहेब अंबेडकर और राजीव गांधी के कालखंड का हवाला देते हुए कहा कि वोट चोरी की परंपरा कांग्रेस और उसके सहयोगियों से जुड़ी रही है। बिहार में 1995 से 2005 तक लालू प्रसाद यादव के शासन को उन्होंने “बूथ लूटने का दौर” बताया।
अजय आलोक ने गया परिसदन में प्रेस वार्ता कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। साथ ही उन्होंने वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला। भाजपा प्रवक्ता ने राहुल गांधी को ‘उधार का गांधी’ और तेजस्वी यादव को ‘तेजू बाबा’ बताते हुए कहा कि दोनों बिहार में भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट में 98.5% नाम जोड़े हैं और अब 7.5 करोड़ वोटर सूचीबद्ध हैं, फिर भी विपक्ष फर्जी आंकड़े और झूठी कहानियां पेश कर जनता को गुमराह कर रहा है।

तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर हमला

तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर हमला. उन्होंने एक्स पर लिखा- 10 करोड़ रुपए जलाए! प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार प्रदत्त भ्रष्टाचार का बिहार में यह आलम है कि भ्रष्टाचार के अरबों रुपए की बंदरबांट में दो बड़े मंत्रियों के हुए मनमुटाव में एक ने EOU से एक इंजीनियर के यहां छापा मरवाया गया. EOU गेट पर पहुंची, दरवाजा खोलने में घंटों लगे लेकिन तब तक अंदर रखे 10 करोड़ रुपए जला दिए गए. जले हुए नोटों की राख से पाइप बंद हो गए. तब बचे-खुचे नोट बरामद हुए. पूरा बिहार जानता है कि वो मंत्री कौन है और आजकल उस विभाग की काली कमाई से स्वयं के (पार्टी के नहीं) हेलीकॉप्टर से उड़ रहे हैं.

लालू यादव पर ललन सिंह का हमला

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधा. उन्होंने एक्स पर पोस्ट के जरिे लालू यादव शासनकाल की आलोचना की. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि- 1990 से 2005 तक सामाजिक न्याय का शासन था. अपहरण और लूट-पाट का राज था. गरीबों और अतिपिछड़ों पर अत्याचार का राज था. सड़क बिजली होने से अपहरणकर्ता /अपराधी परेशान होते थे. विकास की जरूरत नहीं अपहरण और लूट-पाट का उद्योग बंद हो जायेगा .न्याय के साथ विकास का शासन आ गया है और 20 वर्ष से अपहरण उद्योग बंद है. फिर से स्थापित करने का प्रयास है जो सफल नहीं होगा. प्रधान चौकीदार सजग है.

राहुल गांधी का बीजेपी पर निशाना

रामलीला मैदान में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे SSC अभ्यर्थियों और शिक्षकों पर बर्बर लाठीचार्ज – शर्मनाक ही नहीं, एक डरपोक सरकार की पहचान है. युवाओं ने सिर्फ अपना हक मांगा था – रोजगार और न्याय. मिली क्या? लाठियां. साफ है – मोदी सरकार को न देश के युवाओं की चिंता है, न उनके भविष्य की. क्यों हो? ये सरकार जनता के वोटों से नहीं, वोट चुराकर सत्ता में आई है.

पहले वोट चुराएंगे
फिर परीक्षा चुराएंगे
फिर नौकरियां चुराएंगे
फिर आपका हक़ और आवाज़ – दोनों कुचल देंगे!

युवाओं, किसानों, गरीबों, बहुजनों और अल्पसंख्यकों – आपका वोट इन्हें चाहिए नहीं, इसलिए आपकी मांगे कभी इनकी प्राथमिकता नहीं होंगी. अब वक्त है – डरने का नहीं, डटकर मुकाबला करने का.

केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि- “अगर बिहार में एनडीए की सरकार बनी, तो 1971 के बाद जो भी घुसपैठिए आए हैं, उनकी पहचान की जाएगी और उन्हें देश से बाहर किया जाएगा. न तो राहुल और न ही लालू यादव उन्हें बचा पाएंगे. सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बनेगी, क्योंकि एनडीए की वापसी तय है. पिछले 20 सालों में एनडीए ने बिहार को सब कुछ दिया हैपहले न बिजली थी, अब बिजली है, साथ ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, सड़कें, पानी की आपूर्ति और सही ड्रेनेज सिस्टम भी है…”

 

 सीतामढ़ी के जेडीयू सांसद देवेश चन्द्र ठाकुर के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने और उनके घर को डायनामाइट से उड़ा देने के मामले में राजद नेता राघवेंद्र कुशवाहा के खिलाफ सीतामढ़ी के डुमरा थाने में केस दर्ज कराया गया. सीतामढ़ी के SP अमित रंजन ने पूरे मामले के जांच के आदेश दिए है. बताया जा रहा है कि राइस मिल कारोबारी के हत्या के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन हो रहा था, जहां राजद नेता राघवेंद्र कुशवाहा ने जेडीयू सांसद के खिलाफ आपत्तिजनक टिपण्णी की थीपरिहार के रहने वाले मनीष कुमार ने पुलिस के सामने यह शिकायत दर्ज कराई है.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰