पटना, मधुबनी और पूर्वी चंपारण में कटे सबसे ज्यादा वोट, 25 सीटों पर जीत के अंतर से ज्यादा है संख्या

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वोटिंग लिस्ट के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कराया गया, जिस पर विपक्ष हमलावर है. इस बीच चुनाव आयोग ने 18 अगस्त को वोटर लिस्ट जारी की और बताया कि 65 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए हैं. अब जानकारी सामने आई है कि पटना, मधुबनी और पूर्वी चंपारण जिलों […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 26 अगस्त 2025, 06:40 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पटना, मधुबनी और पूर्वी चंपारण में कटे सबसे ज्यादा वोट, 25 सीटों पर जीत के अंतर से ज्यादा है संख्या
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वोटिंग लिस्ट के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कराया गया, जिस पर विपक्ष हमलावर है. इस बीच चुनाव आयोग ने 18 अगस्त को वोटर लिस्ट जारी की और बताया कि 65 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए हैं. अब जानकारी सामने आई है कि पटना, मधुबनी और पूर्वी चंपारण जिलों में सबसे ज्यादा वोट हटाए गए, जिनमें पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या ज्यादा है. साथ ही साथ 18 से 40 साल की उम्र के वोटर हटाए गए मतदाताओं का एक तिहाई से अधिक हैं.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पटना, मधुबनी और पूर्वी चंपारण जिले से कुल 10.63 लाख वोटर लिस्ट से नाम हटाए गए, जोकि राज्य के 38 जिलों में हटाए गए 65 लाख वोटरों का 16.35 फीसदी है. ये तीन जिले सूबे के चार सबसे अधिक आबादी वाले जिलों में शामिल हैं. इन तीनों जिलों में 36 विधानसभा सीटें आती हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में इन 36 सीटों में से बीजेपी-जेडीयू गठबंधन ने 22 सीटें जीती थीं, जबकि विपक्षी महागठबंधन के खाते में 14 सीटें गई थीं.

रिपोर्ट में बताया गया है कि पटना, मधुबनी और पूर्वी चंपारण जिले की 36 सीटों में से 25 सीटें ऐसी हैं जहां हटाए गए वोटरों की संख्या निर्वाचित उम्मीदवार के जीत के अंतर से अधिक है. एनडीए गठबंधन के पास इन 25 सीटों में से 18 सीटें हैं.

चुनाव आयोग ने वोट हटाने के चार कारण बताए

पटना, मधुबनी और पूर्वी चंपारण जिले में 40 साल से कम उम्र के 4.02 लाख वोटर हटाए गए, जोकि इन जिलों में हटाए गए कुल वोटरों का 37.87 फीसदी हैं. ये वे मतदाता हैं, जिन्हें एसआईआर के दौरान नागरिकता प्रमाण प्रस्तुत करना आवश्यक था क्योंकि इन्होंने ये 2003 की वोटर लिस्ट का हिस्सा नहीं थे. इन जिलों में पुरुषों की तुलना में महिला वोटर ज्यादा काटे गए. उनकी संख्या 5.67 लाख है.

चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट से नाम हटाने के चार कारण बताए हैं, जिसमें स्थायी रूप से स्थानांतरित, मृत, अनुपस्थित और पहले से नामांकित शामिल हैं. इन तीनों जिलों में स्थायी रूप से स्थानांतरित सबसे ज्यादा 3.9 लाख वोटर हैं. इसके बाद 3.42 लाख वोटरों की मौत हो गई है. वहीं, 2.25 लाख अनुपस्थित रहे हैं और 1.04 लाख वोटर कहीं दूसरी जगह रजिस्टर्ड हैं.

महिलाओं के ट्रांसफर के मामले ज्यादा

अधिकारियों के अनुसार, स्थायी रूप से स्थानांतरित का अर्थ उन वोटरों से है जो राज्य से बाहर चले गए हैं, पहले से रजिस्टर्ड का अर्थ उन मतदाताओं से है जो राज्य के भीतर कहीं और मतदान के लिए रजिस्टर्ड हैं, जबकि अनुपस्थित वे मतदाता हैं जो उस पते पर उपलब्ध नहीं हैं जहां वे मतदान के लिए रजिस्टर्ड हैं. तीनों जिलों में महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा बड़ा कारण स्थायी रूप से स्थानांतरित था, जबकि पुरुषों के लिए यह मृत था. हालांकि बिहार में बाहर जाने वाले प्रवासियों की सबसे ज्यादा आबादी है. 2011 की जनगणना से पता चला है कि रोजगार प्रवास का सबसे आम कारण था.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰