बिहार में 99.11 प्रतिशत वोटरों ने दिए दस्तावेज………….

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) चल रहा है। एसआईआर मुद्दे को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है। इस बीच चुनाव ने एसआईआर का आंकड़ा साझा किया है। भारत निर्वाचन आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि 1 अगस्त 2025 को प्रकाशित ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के अनुसार […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 26 अगस्त 2025, 07:34 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में 99.11 प्रतिशत वोटरों ने दिए दस्तावेज………….
Photo: UB India News Archive

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) चल रहा है। एसआईआर मुद्दे को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है। इस बीच चुनाव ने एसआईआर का आंकड़ा साझा किया है। भारत निर्वाचन आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि 1 अगस्त 2025 को प्रकाशित ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के अनुसार 7.24 करोड़ मतदाताओं में से 99.11 प्रतिशत के दस्तावेज पहले भी प्राप्त हो चुके हैं।

बिहार में 99.11 प्रतिशत वोटरों ने दिए दस्तावेज

इससे पहले चुनाव आयोग ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा कि पिछले छह महीनों में भारत निर्वाचन आयोग ने सभी स्तरों पर राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के साथ बातचीत की और लंबे समय से महसूस की जा रही आवश्यकता को पूरा किया है। इसके लिए उसने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कई दौर की बैठकें आयोजित की हैं।

बिहार में SIR करीब-करीब कामयाबी की ओर

प्रेस नोट में आगे कहा गया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने इस साल मार्च में आयोजित मुख्य चुनाव अधिकारियों (सीईओ) के सम्मेलन में चुनाव आयुक्तों डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी की उपस्थिति में इन बैठकों की परिकल्पना की थी। तदनुसार, सभी राजनीतिक दलों के साथ 4,719 संरचित बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें सीईओ द्वारा 40 बैठकें, डीईओ द्वारा 800 बैठकें और ईआरओ द्वारा 3,879 बैठकें शामिल थीं, जिनमें विभिन्न राजनीतिक दलों के 28,000 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए।

राष्ट्रीय पार्टियों के साथ हुई बैठकें- चुनाव आयोग

उन्होंने कहा कि सभी 6 मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दलों के प्रमुखों को आमंत्रित किया गया था और आयोग मई में 5 राष्ट्रीय दलों के पार्टी प्रमुखों एवं अधिकृत प्रतिनिधियों के साथ बैठकें कर चुका है। ये बैठकें पार्टी प्रमुखों को अपने सुझाव सीधे आयोग के साथ साझा करने के लिए एक मंच प्रदान करती हैं। ये बैठकें चुनाव आयोग द्वारा राजनीतिक दलों के अन्य प्रतिनिधिमंडलों के साथ उनके अनुरोध पर की जाने वाली बैठकों के अतिरिक्त हैं।

आयोग ने जुलाई और अगस्त के दौरान 17 मान्यता प्राप्त राज्य राजनीतिक दलों के साथ भी बातचीत की है। शेष राजनीतिक दलों के साथ बैठक की प्रक्रिया चल रही है। ये सक्रिय बैठकें आयोग की एक नई पहल हैं और राजनीतिक दलों के साथ बातचीत के पहले के तरीके से अलग हैं, जो केवल राजनीतिक दलों के प्रतिनिधित्व से प्रेरित थे। यह पहल सभी हितधारकों के साथ मौजूदा कानूनी ढांचे के अनुसार चुनावी प्रक्रिया को और मजबूत करने के आयोग के व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰