रेवंत रेड्डी के बिहार आने पर क्यों हुआ हंगामा ?

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी कमर कस ली है और प्रचार में जुट चुके हैं। इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बिहार में वोटर अधिकार यात्रा भी चला रहे हैं जो कि विभिन्न जिलों से होती हुई गुजर रही है। मंगलवार को राहुल गांधी की […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 27 अगस्त 2025, 07:50 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
रेवंत रेड्डी के बिहार आने पर क्यों हुआ हंगामा ?
Photo: UB India News Archive

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी कमर कस ली है और प्रचार में जुट चुके हैं। इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बिहार में वोटर अधिकार यात्रा भी चला रहे हैं जो कि विभिन्न जिलों से होती हुई गुजर रही है। मंगलवार को राहुल गांधी की इस यात्रा में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी शामिल हुए। हालांकि, रेवंत रेड्डी के बिहार आने पर अब राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने तो ये तक कह दिया है कि बिहार के लोग रेवंत रेड्डी को लाठी-डंडों से उसे दौड़ा देंगे।

क्या बोले प्रशांत किशोर?

रेवंत रेड्डी के बिहार आने पर  जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा- “बिहार के लिए रेवंत रेड्डी कौन है? वे बिहार को गाली देने वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने बिहार के लिए क्या किया है? उन्होंने बिहार के लोगों को गाली दी है और कहा है कि मज़दूरी करना बिहार के लोगों के DNA में है। अगर रेवंत रेड्डी किसी गांव में आ जाए, तो लोग लाठी-डंडों से उसे दौड़ा देंगे। राहुल गांधी उन्हें मंच पर घुमा रहे हैं, ये उनकी मानसिकता को दर्शाता है कि आप बिहार को गाली देने वाले व्यक्ति को मंच पर घुमा रहे हैं।”

भाजपा भी भड़की

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा में रेवंत रेड्डी को आमंत्रित करने पर नाराजगी जाहिर की है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को इसके लिए बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए। प्रधानमं कहा- ‘‘राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को बिहार के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। रेवंत रेड्डी ने कहा था कि बिहार का ‘डीएनए घटिया’ है। यात्रा में उनके साथ मौजूद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव को भी माफी मांगनी चाहिए।’’

क्यों हो रहा है रेवंत रेड्डी का विरोध?

PTI की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कुछ समय पहले कथित तौर पर कहा था कि तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव के अंदर एक बिहारी डीएनए है, जो तेलंगाना के डीएनए जैसी गुणवत्ता वाला नहीं है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰