नीतीश के सामने क्यों भिड़े मंत्री अशोक चौधरी और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा………….

बिहार की राजनीति में अक्सर तकरार और तंज देखने को मिल जाते हैं। मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में अप्रत्याशित नजारा सामने आया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा और ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी के बीच तीखी बहस हो गई। बहस की वजह थी- कृषि विभाग की […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 27 अगस्त 2025, 07:56 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
नीतीश के सामने क्यों भिड़े मंत्री अशोक चौधरी और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा………….
Photo: UB India News Archive

बिहार की राजनीति में अक्सर तकरार और तंज देखने को मिल जाते हैं। मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में अप्रत्याशित नजारा सामने आया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा और ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी के बीच तीखी बहस हो गई। बहस की वजह थी- कृषि विभाग की जमीन। JDU कोटे से मंत्री जमा खान अपने क्षेत्र में कॉलेज बनवाना चाहते हैं, जिसके लिए उन्होंने कृषि विभाग की जमीन का प्रस्ताव रखा था। इस पर विजय सिन्हा ने जमीन के बदले जमीन की मांग की, जिससे अशोक चौधरी नाराज़ हो गए और दोनों के बीच तीखी बहस हो गई।

दरअसल जदयू कोटे से मंत्री जमा खान अपने क्षेत्र चैनपुर में कॉलेज बनवाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने कृषि फार्म की जमीन पर नजर डाली। बैठक में इस प्रस्ताव को अशोक चौधरी ने रखा और विजय सिन्हा से कहा कि कॉलेज निर्माण के लिए कृषि विभाग की जमीन ट्रांसफर कर दी जाए।

विजय सिन्हा का सख्त इनकार
अशोक चौधरी के प्रस्ताव पर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने उनकी मांग को ठुकरा दिया। उन्होंने वही तर्क दोहराया, जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अक्सर देते हैं- ‘जितनी जमीन दोगे, उतनी ही मिलेगी। जब तक बदले में कृषि विभाग को दूसरी जमीन नहीं मिलेगी, हस्तांतरण नामुमकिन है।’

‘आप ही हमेशा कृषि मंत्री बने रहेंगे क्या?’
इसी दौरान अशोक चौधरी ने चुटकी लेते हुए कहा- ‘आप ही हमेशा कृषि मंत्री बने रहेंगे क्या?’ इस तंज पर विजय सिन्हा भड़क गए और पलटवार करते हुए कहा कि अशोक चौधरी अपने ग्रामीण विकास विभाग पर ध्यान दें और कृषि विभाग में दखल न दें। देखते ही देखते कैबिनेट हॉल का माहौल गरमा गया।

वरिष्ठ मंत्री ने संभाला मामला
जब हालात और बिगड़ने लगे तो बैठक में मौजूद एक वरिष्ठ मंत्री ने बीच-बचाव कर माहौल शांत कराया। वरना मामला और ज्यादा गंभीर हो सकता था।

बैठक के बाद विजय सिन्हा की सफाई
बैठक खत्म होने के बाद विजय कुमार सिन्हा ने विवाद की बात से इनकार किया। उन्होंने कहा- ‘कोई विवाद नहीं है। हमने मुख्यमंत्री जी से कहा कि कृषि फार्म की जमीन तभी हस्तांतरित की जाएगी, जब उसके समतुल्य जमीन कृषि विभाग को मिलेगी। इसमें कहां कोई विवाद है।’

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰