‘वोटर अधिकार यात्रा’ से कितना एकजुट हुआ INDIA गठबंधन

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले SIR और वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं. इस यात्रा में इंडिया गठबंधन के आला नेता राहुल गांधी के साथ जुड़ रहे हैं. 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई 16 दिवसीय यात्रा 1 सितंबर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 28 अगस्त 2025, 07:59 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
‘वोटर अधिकार यात्रा’ से कितना एकजुट हुआ INDIA गठबंधन
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले SIR और वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं. इस यात्रा में इंडिया गठबंधन के आला नेता राहुल गांधी के साथ जुड़ रहे हैं. 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई 16 दिवसीय यात्रा 1 सितंबर को पटना में एक महारैली के रूप में समाप्त होगी. इसमें विपक्षी एकता का प्रदर्शन किया जाएगा. इस महारैली में इंडिया गठबंधन के आला नेताओं के शामिल होने की संभावना है.

एक सितंबर तक चलने वाली वोटर अधिकार यात्रा राहुल गांधी की तीसरी यात्रा है, इसे पहले उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो यात्रा-2 की थी, लेकिन उस यात्रा में विपक्षी पार्टी के नेताओं की उपस्थिति बहुत ही कम थी, लेकिन वोटर अधिकार यात्रा में इंडिया गठबंधन के नेता भी शामिल हो रहे हैं.

इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी गयाजी, शेखपुरा, नवादा, कटिहार, पूर्णिया, लखीसराय, मुंगेर, मधुबनी और दरभंगा जिले का दौरा कर चुके हैं और यह यात्रा सारण, भोजपुर, सीतामढी, पश्चिमी चंपारण और पटना जिलों से भी होकर गुजरेगी और एक सितंबर को पटना में महारैली के रूप में समाप्त होगी.

बिहार ही नहीं, देश के विपक्षी पार्टियों के नेता एक मंच पर

लोकसभा चुनाव के बाद SIR के मुद्दे पर एकजुट हुए इंडिया गठबंधन के घटक दल के नेता अब राहुल गांधी के वोटर अधिकार यात्रा के दौरान बिहार में एकजुट हो रहे हैं. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, भाकपा माले के नेता दीपकंर भट्टाचार्य, वीआईपी के नेता मुकेश सहनी सहित बिहार में महागठबंधन के घटक दलों के नेता राहुल गांधी के साथ पूरी यात्रा में कंधा में कंधा मिलाकर चल रहे हैं. इस यात्रा ने नाराज पप्पू यादव को तेजस्वी यादव के साथ लाया है, तो मुकेश सहनी के गिले-शिकवे भी कम हो रहे हैं.

वहीं, राष्ट्रीय स्तर और अन्य राज्यों के नेता जैसे तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन यात्रा में शामिल हो चुके हैं. अगले साल तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव हैं और उससे पहले राहुल गांधी के नेतृत्व में हो रही वोटर अधिकार यात्रा में स्टालिन की उपस्थिति राजनीतिक रूप से खासा महत्वपूर्ण है और यह दक्षिण भारत की राजनीति में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की प्रसांगिकता को उजागर कर रही है.

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव गुरुवार को यात्रा में शामिल होंगे. इस यात्रा में इंडिया गठबंधन के अन्य घटक दलों के नेताओं के भी शामिल की संभावना है. इस यात्रा में इंडिया गठबंधन के घटक दलों के नेता की भागीदारी इंडिया ब्लॉक के सहयोगियों के बीच गहरे सहयोग का संकेत दे रही है और इससे बिहार में जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को और अधिक सक्रिय करने की उम्मीद है.

राहुल, तेजस्वी और अखिलेश की उपस्थिति देगा बड़ा संदेश

वहीं, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ अखिलेश यादव की संयुक्त उपस्थिति विधानसभा चुनावों से पहले विपक्ष के अभियान को गति प्रदान करेगी. इस ब्लॉक का उद्देश्य चुनावी ईमानदारी और मतदाता समावेशन के एक समर्थक के रूप में खुद को स्थापित करना है और चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर की प्रक्रियात्मक शुरुआत को चुनौती देना है.

इससे पहले विपक्षी गठबंधन के नेता दिल्ली और रांची में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारियों के विरोध में आयोजित रैलियों के दौरान एक साथ आए थे. अब राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान गठबंधन के शीर्ष नेता एक बार फिर एक मंच पर आ रहे हैं. ट्रंप के बयान, ऑपरेशन सिंदूर के बाद SIR के मुद्दे पर संसद के बाहर और अंदर इंडिया गठबंधन के नेता एकजुट हो रहे हैं. इंडिया गठबंधन में वे पार्टियों भी शामिल हैं, जो एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी भी हैं. इनमें केरल और पश्चिम बंगाल अहम है. इसमें पश्चिम बंगाल में अगले साल चुनाव हैं.

परस्पर विरोधी पार्टियां भी एक साथ

केरल में, कांग्रेस का मुकाबला माकपा के नेतृत्व वाले वाम दलों से होगा, जबकि पश्चिम बंगाल में, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का मुकाबला कांग्रेस और वामपंथी दलों से होगा, लेकिन चुनावी बाध्यता के अलावा, गठबंधन में इस बात पर सहमति बनती दिख रही है कि राहुल गांधी द्वारा उठाया जा रहा “चुनावी कदाचार” का मुद्दा और बिहार में एसआईआर, दोनों दलों के लिए महत्वपूर्ण हैं, जिसकी वजह से वे साथ-साथ हैं.

वहीं, पिछले दिनों राहुल गांधी द्वारा अपने आवास पर आयोजित रात्रिभोज में टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी और उनके बीच काफी गर्मजोशी देखी गई थी. दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई और बताया जा रहा है कि टीएमसी भी गांधी परिवार के आतिथ्य से खुश है. टीएमसी हमेशा खुद और अन्य भारतीय दलों के बीच अंतर पर जोर देती रही है.

टीएमसी का कहना है कि जहां अन्य दल कांग्रेस के चुनावी सहयोगी हैं, वहीं टीएमसी नहीं है. सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी ने अभिषेक बनर्जीऔर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी को 1 सितंबर की पटना रैली के लिए आमंत्रित किया. ऐसे में यदि वे शामिल होते हैं तो टीएमसी और कांग्रेस में दूरी और घटेगी.

राष्ट्रीय स्तर पर तृणमूल कांग्रेस इंडिया गठबंधन के साथ होने के बावजूद पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ती रही है. यह देखना अहम होगा कि पश्चिम बंगाल में अगले विधानसभा चुनाव में क्या तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस की यह एकता बनी रहेगी? वहीं, इंडिया गठबंधन के दो दलों टीएमसी और वाममोर्चा के बीच मुकाबला होना तय ही है.

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन एकजुट

कांग्रेस इंडिया गठबंधन को जीवित रखने की पहल करने में विफल रहने के कारण अपने सहयोगियों के तानों और हमलों का शिकार रही है, लेकिन राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा ने फिर से इंडिया गठबंधन को एकजुट करने का काम किया है. यह एकजुटता उपराष्ट्रपति चुनाव के अवसर भी दिखी.

विपक्षी पार्टियों ने एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के खिलाफ बी सुदर्शन रेड्डी को उतार कर दिखा दिया, हालांकि यह साफ है कि चुनाव में एनडीए के गठबंधन के उम्मीदवार की जीत होगी, क्योंकि बहुमत उनके पक्ष में है, लेकिन जिस तरह से एनडीए के खिलाफ उम्मीदवार उतारकर इंडिया गठबंधन ने एकजुटता का परिचय दिया है. यह भविष्य की राजनीति की ओर संकेत कर रहा है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰