बिहार चुनाव को दिलचस्प बनाएगी नेताओं की अगली पीढ़ी!

लोकसभा चुनाव हो या फिर विधानसभा चुनाव. हर चुनाव में ऐसे नेता जरूर मिल जाते हैं जो अपनी आने वाली पीढ़ी को चुनावी मैदान में उतारते हैं. लगभग हर चुनाव में ये नजारा देखने को मिलता है. लेकिन इस बार बिहार में जो विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, यह कई मायनों में अलग हैं. दरअसल […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 28 अगस्त 2025, 08:02 AM 9 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार चुनाव को दिलचस्प बनाएगी नेताओं की अगली पीढ़ी!
Photo: UB India News Archive

लोकसभा चुनाव हो या फिर विधानसभा चुनाव. हर चुनाव में ऐसे नेता जरूर मिल जाते हैं जो अपनी आने वाली पीढ़ी को चुनावी मैदान में उतारते हैं. लगभग हर चुनाव में ये नजारा देखने को मिलता है. लेकिन इस बार बिहार में जो विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, यह कई मायनों में अलग हैं. दरअसल इस विधानसभा चुनाव में एक दो नहीं बल्कि कम से कम एक दर्जन ऐसे नेता हैं, जिनकी अगली पीढ़ी चुनाव में अपनी दस्तक दे सकती है. अहम यह कि यह नेता किसी एक दल में नहीं बल्कि सभी दलों में हैं.

1- क्या नीतीश की विरासत को संभालेंगे निशांत कुमार?

इस सूची में जो नाम सबसे पहले हैं, वह सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की है. दरअसल पिछले कुछ वक्त से राज्य में यह बात हर तरफ चर्चा में है कि सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार इस चुनावी मैदान में उतर सकते हैं. कई बार तो ऐसी विधानसभा सीट का भी जिक्र सामने आ चुका है, जिसके बारे में यह कहा जा रहा है कि निशांत चुनावी मैदान में इसी सीट से अपनी ताल ठोक सकते हैं. पिछले कुछ दिनों से निशांत भी मीडिया में दिखाई दे रहे हैं, जबकि इसके विपरित वो मीडिया से दूर ही रहना पसंद करते थे.

Nishant Kumar

पिता का रहा है रुतबा:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा का चुनाव भले ही एक बार जीता हो पर लोकसभा का चुनाव 6 बार जीत चुके हैं और केंद्र में मंत्री भी बनाए गए हैं.

कुल कितनी संपत्ति:- साल 2023 में नीतीश कुमार की कुल संपत्ति 16,484,632.69 रुपये थी, जो 2024 में 1.64 करोड़ रुपये हो गई.

2- शहाबुद्दीन के सीवान में ओसामा शहाब दिखाएंगे दम

इस सूची में सिवान के मरहूम सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब का नाम शामिल है. ऐसी सूचना आ रही है कि ओसामा शहाब सिवान जिले के रघुनाथपुर से चुनावी मैदान में अपनी ताल ठोक सकते हैं. चुनावी मैदान में उतरने की ओसामा शहाब की चर्चा बहुत दिनों से चल रही थी. हाल ही में रघुनाथपुर में उन्हें हरी पगड़ी भी पहनाई गई थी. जिसके बाद से यह अंदेशा हो गया था कि आने वाले विधानसभा चुनाव में ओसामा शहाब चुनावी मैदान में उतर सकते हैं और राष्ट्रीय जनता दल उन्हें अपना उम्मीदवार बना सकती है.

Osama Shahab

पिता का रहा है रुतबा:- शहाबुद्दीन ने साल 1990 में जीरादेई से निर्दलीय विधायक चुने गए. इसके बाद साल 1995 में वो आरजेडी से विधायक बने. शहाबुद्दीन ने इसके बाद लोकसभा चुनाव में कदम रखा और साल 1996 में पहला चुनाव जनता दल से लड़ा और बीजेपी के जनार्दन तिवारी को हराकर चुनाव जीता. शहाबुद्दीन ने साल 2004 में जेल में रहकर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. शहाबुद्दीन ने सीवान से 1996 से 2004 तक लगातार चार चुनाव में जीत हासिल की. साल 2021 में कोविड से शहाबुद्दीन की मौत हो गई. शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब साल 2009, 2014 और 2019 में चुनाव मैदान में उतरीं लेकिन तीनों ही बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

कुल संपत्ति:- चुनाव आयोग में साल 2004 में जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक शहाबुद्दीन की कुल संपत्ति 34 लाख 47 हजार के करीब थी जबकि उनकी पत्नी ने जो जानकारी साल 2024 के लोकसभा चुनाव में दी है उसके मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 14 करोड़ से ज्यादा की है.

3- बाहुबली आनंद मोहन के बेटे अंशुमान भी लड़ेंगे चुनाव

कभी बिहार पीपुल्स पार्टी की नींव रखने वाले बाहुबली आनंद मोहन के छोटे बेटे अंशुमन भी इस विधानसभा चुनाव में अपनी पारी का आगाज कर सकते हैं. अंशुमन के बड़े भाई चेतन आनंद शिवहर से राष्ट्रीय जनता दल के विधायक चुने गए थे. हालांकि आज की तारीख में वह पार्टी के बागी विधायक हैं. खुद आनंद मोहन और उनकी मां लवली आनंद की गिनती राज्य के अहम नेताओं में होती है. अंशुमान पिछले साल ही जदयू में शामिल हुए थे.

Bahubali Anand Mohan Singh

पिता का रहा है रुतबा:- बाहुबली आनंद मोहन ने साल 1990 में जनता दल के टिकट पर चुनाव जीता था. इसके बाद उन्होंने बिहार पीपुल्स पार्टी बनाई. साल 1993 में पार्टी गठन के बाद वह तत्कालीन सीएम लाले प्रसाद यादव के धुर विरोधी के रूप में सामने आए. साल 1996 में जब वह जेल में थे तब शिवहर से लोकसभा का चुनाव लड़ा और सांसद चुने गए. साल 2020 में उनके बड़े बेटे चेतन आनंद को आरजेडी से टिकट दिया गया और वो विधायक बने.

कुल संपत्ति:- बिहार पीपुल्स पार्टी की नींव रखने वाले बाहुबली आनंद मोहन ने साल 1996 में लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को जो जानकारी दी है उसके मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 10 लाख 66 हजार रुपए है. हालांकि उनके बेटे ने 2020 के विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग को जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 67 लाख से ज्यादा की है.

4- पप्पू यादव के बेटे भी नहीं हैं पीछे

पूर्णिया से पिछले लोकसभा चुनाव में निर्दलीय उतरकर के अपनी धमाकेदार जीत दर्ज करने वाले पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन भी चुनावी किस्मत को आजमा सकते हैं. ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि पप्पू यादव सार्थक को अपने किसी मनपसंद विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतार सकते हैं.

Bahubali Pappu Yadav

पिता का रहा है रुतबा:- पप्पू यादव ने अपने 36 साल के राजनीतिक करियर में पहली बार 1990 में विधानसभा का चुनाव जीता. इसके बाद पप्पू यादव ने साल 1991, 1996, 1999 और 2004 और 2014 में लोकसभा चुनाव जीता. पप्पू यादव एक बार निर्दलीय विधायक और तीन बार निर्दलीय सांसद बने. उन्होंने 2015 में राजद से अलग होकर अपने पार्टी बनाई थी.

कुल संपत्ति:- साल 2019 के लोकसभा चुनाव में पप्पू यादव की कुल संपत्ति 11,95,43,561 रुपये थी, जो 2024 में 12 करोड़, आठ लाख के ज्यादा हो गई.

5- अभिमन्यु भी भेदेंगे राजनीति का चक्रव्यूह

कभी राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख नेताओं में शुमार होने वाले और अब भारतीय जनता पार्टी के साथ अपनी राजनीतिक पारी को खेल रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव के बेटे अभिमन्यु भी इस चुनावी मैदान में उतर सकते हैं. दरअसल अभिमन्यु अभी से नहीं काफी पहले से ही सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेते रहते हैं. उनकी अपनी टीम अभिमन्यु नाम की संस्था भी है, जो बढ़-चढ़कर सामाजिक कार्यों को करती रही है.

Ram Kripal Yadav

पिता का रहा है रुतबा:- पूर्व केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव ने साल 1993 पटना से जनता दल के टिकट पर उपचुनाव लड़ा औश्र 10वीं लोकसभा के लिए चुने गए. इसके बाद साल 1996 के चुनाव में भी उन्होंने जीत हासिल की. दो चुनाव हारने के बाद साल 2004 में 14वीं लोकसभा में उन्होंने सीपी ठाकुर को हराया. वे एक कार्यकाल के लिए राज्यसभा के लिए भी चुने गए. इसके बाद साल 2014 में पाटलीपुत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव में कदम रखा और लालू यादव की बेटी मिशा भारती को हराया.

कुल संपत्ति:- पूर्व केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव ने 2004 के लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग को जो जानकारी दी थी उसके मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 14 लाख के करीब थी जबकि 2014 के लोकसभा चुनाव में उनकी कुल संपत्ति 3 करोड़, 24 लाख के करीब बताई जा रही है.

6- चुनावी दंगल में अरिजीत दिखाएंगे दम

पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे अरिजीत शाश्वत चौबे का नाम भी इन नेताओं के बेटे की सूची में शामिल है जो इस बार चुनावी मैदान में उतर सकते हैं. चर्चा तो यहां तक है कि अर्जित शाश्वत को बक्सर के किसी विधानसभा क्षेत्र से उतारा जा सकता है.

पिता का रहा है रुतबा:- पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे साल 1995 में भागलुपर सीट से बिहार विधानसभा सदस्य चुने गए. इसके बाद साल 2000, 2005, 2010 वो एक बार फिर भागलुपर सीट से चुने गए. साल 2014 में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर लोकसभा सदस्य चुने गए. साल 2017 में चौबे स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत केंद्रीय राज्य मंत्री बने. इसके बाद साल 2019 में बक्सर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. इसके बाद उन्हें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का राज्य मंत्री नियुक्त किया गया.

Former Union Minister Ashwini Choubey

कुल संपत्ति- पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग को जो जानकारी दी थी कि उसके मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 2 करोड़ 21 लाख रुपए से ज्यादा थी जबकि 2024 में उनकी कुल संपत्ति 4 करोड़ से ज्यादा है.

एक नहीं बल्कि कई और नाम भी हैं शामिल

इन नेताओं के अलावा कई और राजनेता हैं, जिनकी आने वाली पीढ़ी के बारे में कहा जा रहा है कि ये भी इस साल चुनाव में अपनी ताल ठोक सकते हैं. इनमें राजद के कद्दावर नेता जगदानंद सिंह के बेटे अजीत सिंह, राष्ट्रीय जनता दल के ही वरिष्ठ नेताओं में गिने जाने वाले अब्दुल बारी सिद्दीकी के बेटे अनीश बारी सिद्दीकी, कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेताओं में गिने जाने वाले बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मदन मोहन झा के बेटे माधव झा, जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता और दादा के नाम से मशहूर वशिष्ठ नारायण सिंह के बेटे भी सोनू सिंह और बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव के बेटे नितिन भी अगर चुनावी मैदान में उतर जाएं तो आश्चर्य नहीं होगा.

राजनीति में कदम रख चुके हैं ये चेहरे

वर्तमान में देखा जाए तो राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे के साथ उनकी बेटियां भी राजनीति में अपना दम दिखा रही हैं. वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान पहले ही राजनीति के फील्ड के स्थापित खिलाड़ी बन चुके हैं. ऐसी ही कुछ स्थिति केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बेटे और वर्तमान में बिहार सरकार के मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन की है. डॉक्टर संतोष कुमार सुमन भी राजनीति के मंजे हुए खिलाड़ी के रूप में स्थापित हो चुके हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰