राहुल गांधी के मंच से पीएम मोदी के लिए अपशब्द…………

पटना के गांधी मैदान थाना में राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। यह प्राथमिकी भाजपा नेता कृष्ण सिंह कल्लू ने की है। दरअसल राहुल गाँधी के मंच पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का बार-बार प्रयोग किया गया। मामला दरभंगा जिले का है, जहां सिमरी बिठौली में राहुल गांधी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 28 अगस्त 2025, 08:58 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
राहुल गांधी के मंच से पीएम मोदी के लिए अपशब्द…………
Photo: UB India News Archive

पटना के गांधी मैदान थाना में राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। यह प्राथमिकी भाजपा नेता कृष्ण सिंह कल्लू ने की है। दरअसल राहुल गाँधी के मंच पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का बार-बार प्रयोग किया गया। मामला दरभंगा जिले का है, जहां सिमरी बिठौली में राहुल गांधी के वोटर अधिकार यात्रा के दौरान मंच से की गई है। इसके बाद भाजपा नेता ने पटना में राहुल गाँधी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

राहुल गांधी बिहार में वोट अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं। राहुल इस दौरान पीएम मोदी के लिए तू तड़ाक की भाषा बोल रहे हैं। इस बीच दरभंगा से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें राहुल के कार्यकर्ता पीएम मोदी के अपशब्दों का प्रयोग करते सुने जा सकते हैं। बिहार के दरभंगा में राहुल की यात्रा के दौरान पीएम मोदी को गाली दी गई। दरभंभा के अतरबेल में रैली के दौरान मंच से पीएम मोदी को अपशब्द कहे गए। यह कार्यक्रम यूथ कांग्रेस से जुड़े मोहम्मद नौशाद ने करवाया था। नौशाद ने जो गालियां दी, वह आपको सुनाई भी नहीं जा सकती हैं। बवाल होने के बाद नवसाद ने माफी मांग ली है। उसका कहना है कि किसी बाहरी व्यक्ति ने मंच से पीएम के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

पीएम मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किए जाने पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी की तरफ से कहा गया कि राहुल के मंच से मोदी को गाली दी गई। इस तरह की भाषा बर्दाश्त के काबिल नहीं है। पीएम मोदी को गाली के लिए राहुल के माफी मांगनी चाहिए। बीजेपी ने कहा कि देश पीएम मोदी के लिए इस तरह की भाषा देश बर्दाश्त नहीं करेगा।

कौन है नौशाद?

नौशाद यूथ कांग्रेस से जुड़ा हुआ है, दरभंगा के जाले विधानसभा का रहने वाला है। वहां से इस बार टिकट का दावेदार है। एक अन्य दावेदार मशकूर उस्मानी की पिटाई 3 दिन पहले की थी। उस्मानी का सिर फट गया था। जाले से विधायक नगर विकास मंत्री बीजेपी के जिवेश मिश्रा हैं।

बीजेपी ने किया पलटवार

वोटर अधिकार यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने के वीडियो पर भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, “राहुल गांधी जी आप मंच पर खड़े होकर जिस तरह की भाषा और मां बहन की गाली माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी के लिए उपयोग कर रहे हैं और करवा रहे हैं, बिल्कुल ही बर्दाश्त के काबिल नहीं है। आपको देश से इसके लिए माफी मांगनी चाहिए और बिहार की जनता कभी इसके लिए आपको माफ नहीं करेगी। मोदी जी का सम्मान पूरा देश और दुनिया करता है, एक गरीब का बच्चा एक ओबीसी का बेटा प्राइम मिनिस्टर बना है तो आपको बर्दाश्त नहीं हो रहा है इसी तरह से जलकर आप समाप्त हो जाएंगे।”

विजय सिन्हा ने जताई आपत्ति

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि गाली देने वालों पर कार्रवाई होगी। तेजस्वी और राहुल को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गाली गलौज के जरिए कांग्रेस और आरजेडी बिहार में माहौल बिगाड़ना चाहती हैं। बिहार सरकार के भूमि सुधार और राजस्व विभाग के मंत्री संजय सरावगी ने गालीबाज कांग्रेस नेताओं के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग की है।

पटना में रोड शो के साथ खत्म होगी वोटर अधिकार यात्रा

राहुल की वोटर अधिकार यात्रा एक सितंबर को गांधी मैदान में खत्म नहीं होगी। पहले यह यात्रा रैली के साथ खत्म होनी थी, लेकिन गांधी मैदान उपलब्ध नहीं होने के कारण यहां रैली की मंजूरी नहीं मिली है। ऐसे में यह यात्रा पटना में रोड शो के साथ खत्म होगी। गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति से पटना हाईकोर्ट में अंबेडकर प्रतिमा तक राहुल और तेजस्वी पद यात्रा करेंगे। इसी दौरान दोनों पद यात्रा समाप्त करने का ऐलान करेंगे। वोटर अधिकार यात्रा के 12वें दिन राहुल गांधी मिथिलांचल में हैं। राहुल ने सीतामढ़ी में मां जानकी देवी मंदिर में पूजा कर यात्रा की शुरुआत की। राहुल के साथ तेजस्वी भी मौजूद थे। राहुल गांधी को एक दिन पहले ही जानकी मंदिर में दर्शन करना था, लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से उन्हें अनुमति नहीं दी थी। राहुल की यात्रा गुरुवार को मोतिहारी तक जाएगी।

वोट चोरी पर राहुल ने फिर बोला हमला

वोट अधिकार यात्रा पर निकले राहुल ने सीतामढ़ी में वोट चोरी को लेकर पीएम मोदी पर अटैक किया। उन्होंने एक दिन पहले भी कहा था कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ने पूरे देश में वोट चोरी की है। इसे वे आने वाले दिनों में साबित करेंगे। राहुल ने कहा कि उन्होंने पिछले दिनों प्रेस कांफ्रेंस कर बेंगलुरू में वोट चोरी के सबूत दिए थे, लेकिन अब वो कई जगह वोट चोरी को साबित करेंगे। राहुल ने कहा कि गुजरात हाईटेक मॉडल नहीं वोट चोरी का मॉडल है। नरेंद्र मोदी वोट चोरी कर चुनाव जीतते हैं। यह उन्होंने कर्नाटक में साबित कर दिखाया, अब कई और जगहों पर इसे साबित करेंगे।

सीजफायर के मुद्दे पर भी घेरा

राहुल गांधी ने पाकिस्तान के साथ सीजफायर के मुद्दे पर कहा, “ट्रम्प ने कहा कि जब हिंदुस्तान पकिस्तान का युद्ध हो रहा था। मैंने फोन उठाया और नरेंद्र मोदी से कहा कि सुन ये जो तू कर रहा है। इसको 24 घंटे के अंदर बंद कर और नरेंद्र मोदी ने 24 घंटे नहीं, 5 घंटे में सब कुछ रोक दिया।”

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰