समाजवादी आंदोलन के पुरोधा जननायक कर्पूरी ठाकुर का इंडी गठबंधन अपमान कर रहा ………….

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा शनिवार को 14वें दिन आरा में पहुंची है, जहां महागठबंधन के तमाम नेताओं और कार्यकर्ता में काफी जोश देखा गया. इस यात्रा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी सारण से लेकर आरा तक शामिल रहे. वहीं इस यात्रा और पीएम मोदी की मां को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी पर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 30 अगस्त 2025, 09:17 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
समाजवादी आंदोलन के पुरोधा जननायक कर्पूरी ठाकुर का इंडी गठबंधन अपमान कर रहा ………….
Photo: UB India News Archive

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा शनिवार को 14वें दिन आरा में पहुंची है, जहां महागठबंधन के तमाम नेताओं और कार्यकर्ता में काफी जोश देखा गया. इस यात्रा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी सारण से लेकर आरा तक शामिल रहे. वहीं इस यात्रा और पीएम मोदी की मां को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी पर जेडीयू प्रवक्ता ने अपनी प्रतिक्रिया दी.

जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में शामिल होने पर कहा, “अखिलेश यादव, आप मुलायम सिंह यादव ‘नेताजी’ के सुपुत्र हैं. और स्वयं को समाजवादी भी कहते हैं. हमारी उम्मीद है कि आप इंडिया गठबंधन के लिए वोट मांगिए, दौरे करिए, लेकिन राहुल गांधी को ‘जननायक’ कहा गया है, तेजस्वी यादव को ‘जननायक’ कहा गया है. समाजवादी आंदोलन के पुरोधा जननायक कर्पूरी ठाकुर का इंडी गठबंधन अपमान कर रहा है, जबकि उन्हें भारत रत्न मिला है.”

जेडीयू नेता नीरज कुमार ने दरभंगा में महागठबंधन के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी वाले एक वायरल वीडियो पर कहा, “महत्वपूर्ण सवाल यह है कि महागठबंधन के घटक दलों ने ऐसे मामले पर कोई आलोचना भी नहीं की या कांग्रेस पार्टी ने उस व्यक्ति को निष्कासित नहीं किया. राजनीति में मतभेद चलते रहेंगे, लेकिन आपस में यदि भाषाई ‘लंपटई’ हो और कोई दल उसे बर्दाश्त करे तो यह निश्चित तौर पर लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है.”

वहीं जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के जरिए घुसपैठ को लेकर गृह मंत्री अमित शाह पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर कहा, “यदि महुआ मोइत्रा ने ऐसा कहा है, तो यह बेहद गंभीर मसला है. किसी को यह अधिकार नहीं है कि वह प्रधानमंत्री को गाली दे, उनकी मां को गाली दे या गृह मंत्री का सिर काटने जैसी बातें कहे. ऐसे बयान देना देश की संवैधानिक व्यवस्था का अपमान है, लेकिन जनता महात्मा गांधी के सद्भाव और अहिंसा में विश्वास करती है। भाषाई हिंसा से वोटों का ध्रुवीकरण नहीं होता है.”

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰