अनंत सिंह का रोड शो,100 गाड़ियां..30 बॉडीगार्डस, जेसीबी से बरसाए फूल……………..

हाल में ही जेल से निकले पूर्वी विधायक और बाहुबली अनंत सिंह रोड शो कर रहे हैं। उन्होंने बाढ़ के सबनिमा गांव से रोड शो निकला। वह अपने समर्थकों के साथ बड़हिया तक जाएंगे। खास बात यह है कि सीएम नीतीश कुमार के करीबी व केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी अनंत सिंह के इस रोड […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 30 अगस्त 2025, 09:32 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
अनंत सिंह का रोड शो,100 गाड़ियां..30 बॉडीगार्डस, जेसीबी से बरसाए फूल……………..
Photo: UB India News Archive

हाल में ही जेल से निकले पूर्वी विधायक और बाहुबली अनंत सिंह रोड शो कर रहे हैं। उन्होंने बाढ़ के सबनिमा गांव से रोड शो निकला। वह अपने समर्थकों के साथ बड़हिया तक जाएंगे। खास बात यह है कि सीएम नीतीश कुमार के करीबी व केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी अनंत सिंह के इस रोड में शामिल हुए। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह केंद्रीय मंत्री अनंत सिंह के आवास पर पहुंचे थे। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। अनंत सिंह ने उन्हें अपनी नई गाड़ी की आगे वाली सीट पर बैठाया और खुद पीछे बैठे। इसके बाद रोड शो के लिए निकल गए।

ढोल नगाड़े लेकर स्वागत में खड़े दिखे समर्थक
इधर, अनंत सिंह के रोड शो में उनके साथ 100 से अधिक चार पहिया और दो पहिया वाहनों का काफिला चल रहा है। जगह-जगह समर्थक ढोल नगाड़े लेकर उनके स्वागत में खड़े दिखे। दोनों दिग्गज नेताओं ने गाड़ी से उतरकर लोगों का अभिवादन किया। बाढ़ में अनंत सिंह के स्वागत में समर्थकों ने जेसीबी से फूलों की बारिश की।

रोड शो पटना के बाढ़ के सबनिमा गांव से शुरू होकर बड़हिया तक चलेगा। उनके साथ केंद्रीय मंत्री और जेडीयू नेता ललन सिंह भी मौजूद हैं। मोकामा में रोड शो के दौरान अनंत सिंह और ललन सिंह ने गाड़ी से उतरकर लोगों से मुलाकात की और उनका अभिवादन किया। इससे पहले बाढ़ में बाहुबली और केंद्रीय मंत्री के स्वागत में JCB से फूल बरसाए गए। ढोल-बाजे के साथ दोनों नेताओं का स्वागत किया गया। अनंत सिंह और ललन सिंह ने गाड़ी से उतरकर लोगों का अभिवादन किया।

ललन सिंह शनिवार की सुबह अनंत सिंह के पटना वाले आवास पर पहुंचे। वहां अनंत सिंह ने ललन सिंह के लिए अपनी नई कार का दरवाजा खोला और खुद पीछे वाली सीट पर बैठकर मोकामा के लिए निकल गए। बता दें मोकामा गोलीकांड में 6 अगस्त को रिहाई के बाद से ही अनंत सिंह जदयू की टिकट पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। इसे लेकर उन्होंने हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू के दूसरे नेताओं से भी मुलाकात की थी।

 

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰