‘वोटर अधिकार यात्रा’ का हुआ समापन, बिहार में कितनी सफल रही वोटर अधिकार यात्रा ?………………

बिहार के सासाराम से शुरू हुई ‘वोटर अधिकार यात्रा’ आज (सोमवार) पटना में समाप्त हो गई. अब सबसे बड़ा सवाल है कि इस यात्रा का कितना असर हुआ? सत्तापक्ष और विपक्ष के बड़े नेताओं ने इस पर प्रतिक्रिया दी है. विपक्ष के अपने राग हैं तो वहीं एनडीए नेताओं के सामने यह यात्रा फेल रही. […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 1 सितंबर 2025, 06:24 AM 15 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
‘वोटर अधिकार यात्रा’ का हुआ समापन, बिहार में कितनी सफल रही वोटर अधिकार यात्रा ?………………
Photo: UB India News Archive

बिहार के सासाराम से शुरू हुई ‘वोटर अधिकार यात्रा’ आज (सोमवार) पटना में समाप्त हो गई. अब सबसे बड़ा सवाल है कि इस यात्रा का कितना असर हुआ? सत्तापक्ष और विपक्ष के बड़े नेताओं ने इस पर प्रतिक्रिया दी है. विपक्ष के अपने राग हैं तो वहीं एनडीए नेताओं के सामने यह यात्रा फेल रही.

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने वोटर अधिकार यात्रा की समाप्ति पर राहुल गांधी की तारीफ में कसीदे पढ़े. कहा कि जिस तरह से महात्मा गांधी ने सच्चाई के राह पर चलकर देशवासियों के बीच अपनी अमिट छोड़ी थी और एक आदर्श स्थापित किया था, ठीक उसी राह पर राहुल गांधी भी चल रहे हैं. राहुल गांधी की यह तीसरी यात्रा है, जो देश की राजनीति को नई दिशा देने का काम करने जा रही है.

पप्पू यादव ने कहा कि राहुल गांधी की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश के लोकतंत्र को सुरक्षित रखना है. वो लोकतंत्र के सिद्धांतों को मजबूत रखने पर विश्वास रखते हैं. इस देश का संविधान और न्यायिक व्यवस्था सुरक्षित रहे. इसी दिशा में राहुल गांधी लगातार काम कर रहे हैं. वो लगातार बिहार की रक्षा के लिए मुखर रहे हैं. हमें न्याय की व्यवस्था को बरकरार रखना होगा. आज की तारीख में बिहार की जनता राहुल गांधी के विचारों के साथ खड़ी है.

सांसद पप्पू यादव ने कहा कि आज पूरे देश में वोट चोरी को लेकर गुस्सा देखने को मिल रहा है. अब इसे व्यवस्था को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है. अगर कोई वोट चोरी करने की कोशिश करेगा तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा. पप्पू यादव ने कहा कि आज देश की जनता का कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर विश्वास बढ़ा है. हमें खुद व्यक्तिगत तौर पर राहुल गांधी से बहुत उम्मीदें हैं. वह निश्चित तौर पर आने वाले दिनों में कुछ बड़ा करने जा रहे हैं.

विजय कुमार सिन्हा ने बताया नौटंकी

बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा की समाप्ति के मौके पर आयोजित पैदल मार्च को नौटंकी बताया. उन्होंने कहा कि ये लोग लोकतंत्र के दुश्मन हैं, जिन्हें जनता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं कर सकती.

उधर बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने वोटर अधिकार यात्रा को विफल बताया. उन्होंने दावा किया कि जो लोग इस यात्रा में शामिल हुए हैं, वे कभी वोटर्स में तब्दील नहीं होंगे. रोड शो में लोगों का मौजूद होना और उनका वोटर्स में तब्दील होना, दोनों अलग-अलग बात है. कांग्रेस जब तक आरजेडी के साथ रहेगी, तब तक उनका कोई भला होने वाला नहीं है. तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चिट मुख्यमंत्री कहे जाने पर उन्होंने कहा कि ये तो बिहार की जनता तय करेगी कि वे कैसे सीएम हैं. वे कौन होते हैं बोलने वाले. अगर किसी के बोलने से कुछ हो जाता तो अब तक बहुत कुछ हो चुका होता.

यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष ने क्या कहा?

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय चौधरी ने वोटर अधिकार यात्रा की समाप्ति पर दावा किया कि बिहार से बहने वाली बदलाव की बयार पूरे देश में बहने जा रही है. हम बिहार से पूरे देश में अपना संदेश फैलाएंगे. प्रधानमंत्री मोदी पर अभद्र टिप्पणी से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता ने किसी भी प्रकार की अशोभनीय शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है. ये झूठी बात फैलाई जा रही है. हम लोग गांधीवादी लोग हैं, इसलिए हम किसी भी बात का जवाब गांधीवादी तरीके से देते हैं. हम लोग अशोभनीय भाषा के इस्तेमाल पर विश्वास नहीं रखते.

उत्तर प्रदेश के कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि पटना में आयोजित होने वाले मार्च से पूरे देश में यह संदेश फैलेगा कि जो लोग देश की सत्ता में काबिज हैं, वे वोट चोरी के दम पर हैं. इन लोगों ने वोटों की चोरी और लोकतंत्र की हत्या की है. राहुल गांधी जनता को जागरूक कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का मौलिक कर्तव्य बनता है कि वह लोगों के मताधिकार का संरक्षण करें, लेकिन आज ये लोग रक्षक से भक्षक बन गए हैं.

Voter Adhikar Yatra Live:

पीएम मोदी पर राहुल गांधी का हमला, कहा- चीन और अमेरिका में भी…

कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, “बिहार में एक नया नारा चला है ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है.” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन यात्रा पर उन्होंने आगे कहा, “चीन और अमेरिका में भी लोग बोल रहे हैं, वोट चोर गद्दी छोड़.”

‘आप सतर्क नहीं रहेंगे तो ये लोग आपको डुबाएंगे’- मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को संबोधित करते हुए कहा, “पीएम मोदी वोट चोरी के जरिए बिहार में जीतने का प्रयास कर रहे हैं. आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है. अगर आप सतर्क नहीं रहेंगे तो ये लोग आपको डुबाएंगे. ”

भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह बन गए नीतीश कुमार- तेजस्वी यादव

डाक बंगला चौराहे पर बने मंच से आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और फिर हेमंत सोरेन का अभिवादन किया. मुकेश सहनी और क्रिकेटर यूसुफ पठान को बड़ा भाई कहकर संबोधित किया. आदाब, प्रणाम और सलाम कहते हुए तेजस्वी ने कहा कि यह बिहार की धरती है, लोकतंत्र की जननी है. इन दिनों भाजपाई चुनाव आयोग के साथ मिलकर लोकतंत्र की धरती से लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं. डबल इंजन सरकार का एक इंजन अपराध में लगा है और दूसरा भ्रष्टाचार में. हमें अपने वोटों को बंटने नहीं देना चाहिए. बहुत चालाकी से फर्ज़ी वोट जोड़े जा रहे हैं. आने वाले चुनाव में इस सरकार को उखाड़ फेंकना है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह बन गए हैं.

महागठबंधन के मार्च को डाक बंगला चौराहे पर प्रशासन ने रोका

इंडिया अलायंस के मार्च को डाक बंगला चौराहे पर रोक दिया गया. ये लोग पटना हाईकोर्ट स्थित अंबेडकर प्रतिमा तक जा रहे थे, लेकिन प्रशासन ने कहा कि मार्च को यहीं तक जाने की अनुमति है. इसके बाद सभी नेता वहीं रुक गए. यहीं एक मंच बनाया गया है. राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, दीपक भट्टाचार्य समेत कई नेता मंच से भाषण देंगे. पांच लोगों ने अंबेडकर मूर्ति जाकर माल्यार्पण किया.

गांधी मैदान से निकला महागठबंधन का मार्च, बापू को की गई पुष्पांजलि अर्पित

पटना के गांधी मैदान में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद महागठबंधन का मार्च निकल चुका है, जहां नेताओं और कार्यकताओं का हुजूम उमड़ पड़ा है. राज्य के कई जिलों से महागठबंधन घटक दलों के कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए हैं. देश के अन्य राज्यों से भी कांग्रेस के बड़े और युवा नेता पहुंचे हैं. मार्च में तेजस्वी यादव और राहुल गांधी आगे-आगे नजर आ रहे हैं. कांग्रेस और आरजेडी के युवा नेताओं की भीड़ भी उमड़ी है.

‘राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन खड़ा है’, बोले सचिन पायलट

पटना में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि, “आज राहुल गांधी पटना में वोट चोरी के खिलाफ यात्रा निकाल रहे हैं. हम सभी लोग जनता के साथ खड़े हैं. जनता चाहती है कि उनके अधिकारों को छीना ना जाए. वोट चोरी के माध्यम से हमारी लोकतांत्रिक प्रणाली के ऊपर जो प्रहार हो रहा है उसके विरोध में पूरे देश की जनता, पूरा INDIA गठबंधन राहुल गांधी के नेतृत्व में आगे खड़ा है.

गांधी मैदान में जुटे महागठबंधन के घटक दलों के नेता और कार्यकर्ता

वोटर अधिकार यात्रा के लिए गांधी मैदान में महागठबंधन के घटक दलों के तमाम बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई है. राहुल गांधी भी पहुंच चुके हैं, कुछ नेताओं के पहुंचने का इंतजार है, इसके बाद यहां से मार्च शुरू होगा.

पटना पहुंचे हेमंत सोरन, कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत

झारखंड के मुख्यमंत्री एवं इंडिया गठबंधन के प्रमुख साथी हेमंत सोरन भी पटना पहुंच चुके हैं. बिहार कांग्रेस ने पोस्ट कर कहा कि “बिहार की क्रांति-भूमि पर हार्दिक अभिनंदन है.” 

देश के कई बड़े नेता होंगे शामिल

यह ‘वोटर अधिकार यात्रा’ 17 अगस्त को शुरू हुई थी, जिसने लगभग 1300 किलोमीटर का सफर तय किया. यात्रा का मुख्य उद्देश्य कथित ‘वोट चोरी’ और चुनावी प्रक्रिया में धांधली के खिलाफ आम जनता को जागरूक करना है. इस समापन मार्च में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत, पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान और एनसीपी की सुप्रिया सुले सहित इंडिया गठबंधन के सभी प्रमुख दलों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है.
मार्च का रूट 
मार्च का निर्धारित रूट गांधी मैदान गेट नंबर एक से शुरू होकर एसपी वर्मा रोड, डाक बंगला चौराहा, कोतवाली थाना, नेहरू पथ और इनकम टैक्स चौराहा से होते हुए आंबेडकर पार्क पर खत्म होना है, जहां दोपहर 1 बजे नेताओं का संबोधन भी होगा.
इनकम टैक्स चौराहा पर जाम 
वोट अधिकार यात्रा में शामिल होने के लिए इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं का गांधी मैदान की ओर जाना जारी है। राजद और वामदल के कार्यकर्ता हैं में पार्टी के झंडे लेकर गांधी मैदान जा रहे और मोदी सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं। इस दौरान इनकम टैक्स चौराहा पर जाम की स्थिति बन गई है।
11:17 AM, 01-Sep-2025

गांधी मैदान पहुंचे राहुल और तेजस्वी
राहुल गांधी पटना पहुंच चुके है। पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस के नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। यहां से वह गांधी मैदान पहुंचे। इस दौरान करीब 15 मिनट तक वह जाम में फंसे रहे। इधर, तेजस्वी यादव भी राजद कार्यकर्ताओं के साथ गांधी मैदान पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमलोग किसी भी कीमत पर वोट चोरी नहीं होने देंगे। जनता के वोट चुराने वालों को करारा जवाब मिलेगा।

10:31 AM, 01-Sep-2025
वोटर्स के अधिकार के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी
वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होने के लिए झारखंड से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, शिवसेना के चर्चित नेता संजय राउत, राष्ट्रवादी कांग्रेस नेता सुप्रिया सुले आदि गांधी मैदान पटना पहुंच चुके हैं। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव इस यात्रा में पहले दिन से राहुल गांधी के साथ कदमताल कर रहे हैं, वह तो रहेंगे ही। कार्यकर्ताओं के साथ गांधी मैदान जा रहे माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि आज यात्रा का समापन है, लेकिन एक बस एक पड़ाव है। मतदाताओं के अधिकार के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी। आज का दिन ऐतिहासिक होगा।
09:53 AM, 01-Sep-2025

राहुल गांधी पटना पहुंचे, तेजस्वी यादव बोले- करारा जवाब मिलेगा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा का आज अंतिम दिन है। इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ राहुल गांधी और तेजस्वी यादव आज पटना में पदयात्रा करेंगे। यह यात्रा गांधी मैदान से शुरू होेकर पटना हाईकोर्ट में मौजूद अंबेडकर मूर्ति तक (चार किमी) जाएगी। राहुल गांधी ने इस यात्रा को ‘गांधी से अंबेडकर’ तक नाम दिया है। कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। पूरा पटना इंडिया गठबंधन के नेताओं के बैनर और पोस्टरों से पाट दिया गया है। गांधी मैदान में नेताओं की भीड़ जुटने लगी है। इस यात्रा में पूरे देश के विपक्ष के नेता शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। कांग्रेस ने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा’, सिर्फ एक यात्रा नहीं, जन क्रांति बन चुकी है। इसने बिहार को अपने अधिकारों के लिए लड़ने का हौसला दिया और ‘वोट चोरी’ के खिलाफ खुली लड़ाई का आगाज किया। हमारे साथ जुड़ें और पटना पहुंच चुकी अधिकारों की इस यात्रा के साक्षी बनें।

डाक बंगला चौराहा तक ही जाने की अनुमति!
हालांकि, सूत्रों के मुताबिक जिला प्रशासन ने मार्च को केवल डाक बंगला चौराहा तक ही जाने की अनुमति दी है. इस रोक के कारण महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं में नाराजगी है. ऐसी संभावना है कि मार्च को तय स्थान से आगे बढ़ने से रोके जाने पर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस और प्रदर्शन भी हो सकता है. यह आयोजन न सिर्फ विपक्षी एकता का संदेश देगा, बल्कि यह भी दिखाएगा कि गठबंधन अपने मुद्दों को लेकर कितना प्रतिबद्ध है.

बिहार के मंत्री बोले- जनता ने उन्हें नकारा

बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन ने ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ पर कहा, “…गांधी मैदान में उन्होंने(INDIA गठबंधन) रैली करने की अनुमति मांगी थी. 20 तारीख को आवेदन दिया गया, 23 को आवेदन स्वीकृत हो गया, लेकिन उनकी हिम्मत नहीं हो पाई कि गांधी मैदान में रैली करें. जब संख्या नहीं जुट पा रही थी तो उस रैली को जुलूस में परिवर्तित कर दिया गया, ताकि अपनी प्रतिष्ठा को बचाया जा सके और असलीयत को छिपाया जा सके. यदि इतना अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा था तो राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने जो रैली का प्रस्ताव दिया था उससे वे पीछे क्यों हट गए? यह स्पष्ट दिखता है कि महागठबंधन के नेताओं को बिहार की जनता ने नकारा है.”

राहुल की यात्रा पर राजस्थान पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का बयान

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ पर कहा, “आज राहुल गांधी पटना में वोट चोरी के खिलाफ यात्रा निकाल रहे हैं. हम सभी लोग जनता के साथ खड़े हैं. जनता चाहती है कि उनके अधिकारों को छीना ना जाए. वोट चोरी के माध्यम से हमारी लोकतांत्रिक प्रणाली के ऊपर जो प्रहार हो रहा है उसके विरोध में पूरे देश की जनता, पूरा INDIA गठबंधन राहुल गांधी के नेतृत्व में आगे खड़ा है. हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे. वोट चोरी के माध्यम से जो बार-बार सत्ता में आने का प्रयास किया जा रहा है, उसके खिलाफ समूचा देश साथ आ गया है.”

राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे पटना

कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पटना पहुंचे. 16 दिवसीय ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ आज पटना पहुंचकर संपन्न होगी. इसको लेकर पटना के गांधी मैदान से अंबेडकर पार्क तक पद यात्रा निकाली जाएगी. साथ ही अंबेडकर पार्क में विशाल जनसभा को राहुल गांधी और तेजस्वी यादव संबोधित करेंगे.

डाक बंगला चौराहा छावनी में तब्दील

वोटर अधिकार यात्रा को लेकर डाक बंगला चौराहे पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई. डाक बंगला चौराहा पुलिस छावनी में तब्दील हुआ. कांग्रेस की तरफ से बड़ी वैन लगाई गई है. दरभंगा चौराहे पर कई एएसएपी, डीएसपी, इंस्पेक्टर और दारोगा तैनात किए गए. प्रशासन ने डाक बंगला के आगे नहीं बढ़ने देने की तैयारी कर रखी है. इसलिए बड़ी वैन लगाई गई है. वैन से ही नेता वोटर अधिकार रैली के समापन कार्यक्रम का संबोधन करेंगे.

तेजस्वी यादव की यात्रा से पहले हुंकार

राजद नेता तेजस्वी यादव ने ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ पर कहा, एक बात स्पष्ट है कि चुनाव आयोग की विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है और भाजपा का असली चेहरा उजागर हो गया है. इस बार जनता खूंटा ठोक कर इन्हें बिहार से भगाने का काम करेगी और बिहार से पूरे देश में ये संदेश जाएगा. लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने वाले लोगों को करारा जवाब मिलेगा. बहुत ज्यादा जनसैलाब पूरी यात्रा के दौरान हमारे साथ खड़ा रहाबिहार के लोगों का आशीर्वाद और समर्थन मिलाहम सभी लोगों के आभारी हैं

लोकतंत्र की हिफाजत… पप्पू यादव का बड़ा बयान

आज वोटर अधिकार यात्रा की समाप्ति पर सांसद पप्पू यादव ने कहा कि- जिन्होंने सारी दुनिया को भारत की संस्कृति और सच्चाई से वाकिफ कराया था गांधी जी और उनके कर्मवीर सिपाही राहुल गांधीजी. यह देश में उनकी तीसरी यात्रा है जो देश के लोकतंत्र की हिफाजत करना चाहते हैं. आज न्याय के मानव बाबा साहब की मूर्ति तक वह चलेंगे. आज पूरे देश में एक ही आवाज है. पूरे देश की एक ही उम्मीद है राहुल गांधी आज पूरा बिहार सिर्फ एक चीज बोल रहा है.

17 अगस्त से शुरू हुई वोटर अधिकार यात्रा का आज समापन

SIR के विरोध में इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा का आज पटना के गाँधी मैदान में समापन. 17 अगस्त से शुरू यात्रा 24 जिले की 50 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरी. आज पटना के गांधी मैदान में विपक्ष के हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने वाली है. राहुल गांधी अंबेडकर पार्क में जनसभा को संबोधित करेंगे. 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰