प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार की जीविका दीदियों को दिए बड़ा सौगात , 105 करोड़ की राशि हस्तांतरित, आज ही बिहार सरकार ने 3200 नए पदों को दी मंजूरी……………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर महीने में एक बार फिर बिहार का दौरा करेंगे। इस दौर से पहले पीएम नरेंद्र मोदी आज मंगलवार 2 सितंबर को बिहार की जीविका दीदियों के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहे हैं। पीएम मोदी दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिहार राज्य जीविका निधि शाखा सहकारी संघ लिमिटेड […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 2 सितंबर 2025, 07:14 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार की जीविका दीदियों को दिए बड़ा सौगात , 105 करोड़ की राशि हस्तांतरित, आज ही बिहार सरकार ने 3200 नए पदों को दी मंजूरी……………….
Photo: UB India News Archive

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर महीने में एक बार फिर बिहार का दौरा करेंगे। इस दौर से पहले पीएम नरेंद्र मोदी आज मंगलवार 2 सितंबर को बिहार की जीविका दीदियों के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहे हैं। पीएम मोदी दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिहार राज्य जीविका निधि शाखा सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री इस संस्था के बैंक खाते में 105 करोड़ रुपये की राशि भी ट्रांसफर करेंगे।

ग्रामीण महिलाओं को सस्ता लोन
यह सहकारी संस्था जीविका से जुड़ी महिलाओं को कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराएगी। अब तक महिलाएं माइक्रोफाइनेंस संस्थानों (MFIs) से 18% से 24% ब्याज दर पर लोन लेती थीं। लेकिन नई योजना से उन्हें कम ब्याज पर ऋण मिलेगा। इससे न केवल उनकी MFIs पर निर्भरता घटेगी, बल्कि महिला उद्यमिता को भी नई ताकत मिलेगी।

पूरी तरह से डिजिटल और पारदर्शी होगी प्रणाली
यह पूरा सिस्टम पूरी तरह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा। कंप्यूटर और मोबाइल के माध्यम से लेन-देन होने से पारदर्शिता और तेजी सुनिश्चित होगी। इसी क्रम में 12,000 सामुदायिक कैडर को टैबलेट दिए जा रहे हैं, ताकि वे जीविका दीदियों को वित्तीय सेवाओं तक पहुंचाने में मदद कर सकें।

जीविका से जुड़ी महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की ओर कदम
पिछले कुछ वर्षों में जीविका से जुड़ी महिलाओं ने छोटे-छोटे कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। इस नई निधि से उन्हें और मजबूती मिलेगी। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर इस योजना को वित्तीय सहयोग देंगी। जीविका से जुड़े सभी पंजीकृत समूह इसके सदस्य होंगे।

बिहार कैबिनेट की बैठक में 49 प्रस्तावों पर मुहर लगी

बिहार में चुनाव से पहले सरकार अलग-अलग विभागों में 3200 नए पदों को मंजूरी दी है। इन पर जल्द ही वैकेंसी निकाली जाएगी। राज्य के 30 हजार होमगार्ड जवानों का डेली भत्ता 1121 किया गया है। पहले होमगार्ड का डेली भत्ता 774 रुपए था, जिसे अब 1121 रुपए कर दिया गया है। यानी पहले एक महीने में 23,220 रुपए मिलते थे, जो अब बढ़कर 33, 630 रुपए हो गए हैं। सरकार ने ग्राम कचहरी सचिवों का मानदेय भी बढ़ाया है। अब 6000 रुपए की जगह 9000 रुपए मानदेय दिया जाएगा। मंगलवार को नीतीश कैबिनेट की बैठक में 49 एजेंडों पर मुहर लगी है।

7 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज को हरी झंडी

कैबिनेट मीटिंग में किशनगंज, कटिहार, रोहतास, शिवहर, लखीसराय, अरवल और शेखपुरा जिलों में नए मेडिकल कॉलेज और अस्पताल खोलने की सैद्धांतिक मंजूरी दी गई है। यानी इन जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने को लेकर हरी झंडी मिल गई है, इनके आखिरी स्वीकृति के लिए कुछ शर्तों को पूरा करना होगा।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए ₹20,000 करोड़

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए 2025-26 में ₹20,000 करोड़ की राशि को मंजूरी दी गई है। इस योजना के तहत सरकार आर्थिक सहायता के रूप में सभी परिवारों की एक महिला को अपनी पसंद के रोजगार के लिए 10 हजार रुपए की राशि पहली किस्त के तौर पर देगी।

इच्छुक महिलाओं से आवेदन लेने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इसकी पूरी व्यवस्था ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा किया जाएगा। वहीं सितम्बर महीने से ही महिलाओं के बैंक खाते में पैसे का ट्रांसफर शुरू कर दिया जाएगा।

इतना ही नहीं, महिलाओं द्वारा रोजगार शुरू करने के 6 महीने के बाद उसका आकलन करते हुए जरूरत के अनुसार 2 लाख रुपए तक की अतिरिक्त सहायता दी जा सकेगी।

40 नए आवासीय स्कूल खोले जाएंगे

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के बच्चों के लिए 40 नए आवासीय स्कूलों को भी मंजूरी मिली है। इसमें 1800 नए पद (शिक्षक और अन्य कर्मचारी) स्वीकृत किए गए हैं।

गोपालगंज जिले के बैकुण्ठपुर प्रखंड में डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय के लिए 720 छात्रों की क्षमता वाले भवन के निर्माण हेतु ₹65.80 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।

OBC छात्रों की स्कॉलरशिप के लिए ₹231.67 करोड़

पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के लिए PM-YASASVI योजना के तहत OBC छात्रों के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति चलाई जाएगी। इसमें राज्य के सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी संस्थानों में पढ़ने वाले OBC छात्रों को छात्रवृत्ति मिलेगी।

इस पर हर साल करीब ₹231.67 करोड़ खर्च होंगे। जो छात्र इस योजना से छूट जाएंगे, उन्हें मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति योजना-2023 के तहत लाभ दिया जाएगा। बिहार में इस साल करीब 16 लाख छात्र मैट्रिक की परीक्षा देंगे।

  • पटना के बिहटा में 520 छात्राओं के लिए OBC कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय का भवन बनाने की मंजूरी मिली। इसके लिए करीब ₹58.07 करोड़ खर्च होंगे।
  • सारण जिले में 520 छात्राओं के लिए OBC कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय के भवन निर्माण का नया प्रस्ताव मंजूर हुआ। अब इसकी लागत बढ़ाकर ₹61.20 करोड़ तय की गई है।
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰