कहां से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर?

बिहार में चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है. इसी बीच जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बुधवार को इस बात का खुलासा कर दिया है कि वो अगर चुनाव लड़ेंगे तो कहां से चुनाव लड़ सकते हैं. प्रशांत किशोर ने कहा कि वो बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव या तो करगहर से, […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 4 सितंबर 2025, 09:19 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
कहां से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
Photo: UB India News Archive

बिहार में चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है. इसी बीच जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बुधवार को इस बात का खुलासा कर दिया है कि वो अगर चुनाव लड़ेंगे तो कहां से चुनाव लड़ सकते हैं. प्रशांत किशोर ने कहा कि वो बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव या तो करगहर से, जो उनका जन्मस्थान है, या राघोपुर से, जो आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की सीट है, वहां से चुनाव लड़ना चाहेंगे.

प्रशांत किशोर ने यह बयान करकट (राजधानी से लगभग 120 किमी दूर) में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए दिया. मीडिया ने उनसे उस इंटरव्यू के बारे में पूछा था जो उन्होंने एक न्यूज़ चैनल को दिया था, जिसमें उन्होंने आगामी चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी. इस सवाल को लेकर किशोर ने कहा, मैं साफ कर दूं कि मैंने कोई घोषणा नहीं की है. पार्टी में विचार-विमर्श चल रहा है और अगर सामूहिक निर्णय लिया जाता है कि मैं भी चुनाव मैदान में उतरूं तो, जैसा कि मैंने उस इंटरव्यू में भी कहा था, मैं करगहर या राघोपुर से चुनाव लड़ सकता हूं.

राघोपुर से चुनाव लड़ने की इच्छा

किशोर ने कहा था कि रोहतास जिले के सासाराम लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला करगहर उनकी “जन्मभूमि” है, जबकि राघोपुर बिहार के बाकी हिस्सों की तरह ही मेरी ‘कर्मभूमि’ है. पूर्व राजनीतिक रणनीतिकार, पिछले कुछ समय से, राघोपुर से चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त कर रहे हैं. राघोपुर वैशाली जिले में आता है और हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है, जिसका प्रतिनिधित्व फिलहाल केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान करते हैं.

आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव इस सीट से लगातार दो बार चुनाव जीते हैं. साल 2015 और 2020 में उन्होंने राघोपुर विधानसभा सीट से जीत हासिल की. यहां से पहले उनके पिता और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद चुनाव लड़ चुके हैं.

तेजस्वी यादव पर कसा तंज

प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए उस वीडियो का ज़िक्र किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो में तेजस्वी यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा की सफलता का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं. यह यात्रा राज्य के 25 जिलों में की गई और इसने 1,300 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय की.

किशोर ने कहा, वो वीडियो सबूत है कि तेजस्वी यादव, जो पढ़ाई में फेल हो गए, क्रिकेट में भी सफल नहीं हो पाए, वो अब एक छोटा कार्यक्रम करने में भी नाकाम हैं. हालांकि, प्रशांत किशोर ने 2015 के विधानसभा चुनावों में आरजेडी, जेडीयू और कांग्रेस गठबंधन के लिए काम किया था.

बिहार बंद को लेकर भी की टिप्पणी

बिहार में इंडिया के मंच से पीएम मोदी की दिवंगत मां के लिए इस्तेमाल किए गए अपशब्द को लेकर एनडीए ने बिहार बंद का ऐलान किया है. इसी को लेकर अब प्रशांत किशोर ने कहा, यह तो नेताओं का बुलाया हुआ बंद है. जनता इसमें साथ नहीं देगी. कुछ महीने पहले विपक्षी गठबंधन ने भी ऐसा ही बंद बुलाया था, लेकिन उसी दिन जन सुराज पार्टी की सभा में भारी भीड़ उमड़ी थी. कल हमारी दो सभाएं तय हैं. मैं दावा करता हूं कि दोनों में से किसी में भी 20 हजार से कम लोग नहीं होंगे.

जब उन्हें बताया गया कि राज्य बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल—जिन्हें वो मेडिकल कॉलेज में कथित गड़बड़ियों को लेकर लगातार निशाना बना रहे हैं-मोदी द्वारा अपनी माता के लिए इस्तेमाल की गई भाषा पर दुख जताने के बाद भावुक होकर रो पड़े, तो प्रशांत किशोर इस बात पर हंस पड़े.

उन्होंने कहा, दिलीप जायसवाल को रोते हुए ही यह बताना चाहिए था कि मेरे आरोपों पर उनका क्या कहना है. उन्हें कुछ दिन इंतजार करना चाहिए. मैं उनके खिलाफ और बिहार के उन सभी नेताओं के खिलाफ नए सबूत लाने वाला हूं, जिनकी गड़बड़ियों को मैं उजागर कर रहा हूं. जन सुराज पार्टी ने हाल ही में बीजेपी नेताओं दिलीप जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, पश्चिम चंपारण के सांसद संजय जायसवाल और जेडीयू के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰