अब कोई चाहत नहीं है, समय आने पर बोलेंगे…………..

बिहार में इस साल (2025) होने वाले विधानसभा चुनाव में आरजेडी तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना चाहती है. तेजस्वी यादव को ही महागठबंधन की सीएम बता रही है. इस बीच तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताप ने हैरान कर देने वाला बयान दिया है. ये वही तेज प्रताप हैं जो कभी बार-बार कहते थे […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 4 सितंबर 2025, 09:30 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
अब कोई चाहत नहीं है, समय आने पर बोलेंगे…………..
Photo: UB India News Archive

बिहार में इस साल (2025) होने वाले विधानसभा चुनाव में आरजेडी तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना चाहती है. तेजस्वी यादव को ही महागठबंधन की सीएम बता रही है. इस बीच तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताप ने हैरान कर देने वाला बयान दिया है. ये वही तेज प्रताप हैं जो कभी बार-बार कहते थे कि तेजस्वी यादव को वो मुख्यमंत्री बनाएंगे. अब उन्होंने कह दिया है कि उनकी अब कोई चाहत नहीं है.

तेज प्रताप यादव ने एक टीवी चैनल से बातचीत में यह बयान दिया है. उनसे पूछा गया कि आपकी नजर में बेस्ट सीएम कौन हो सकता है? इस पर तेज प्रताप यादव ने कहा, “समय आने पर पता चलेगा. ये आकलन हम अभी कैसे लगा दें? ये अनुमान हम अभी नहीं लगा सकते हैं. कोई भी बन सकता है.” हालांकि तेज प्रताप ने इतना जरूर बताया कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा. उन्होंने कहा कि जो युवाओं को लेकर चलेगा और रोजगार देगा वही मुख्यमंत्री बनेगा.

तेज प्रताप ने कहा- ‘समय आने पर बोलेंगे…’

बातचीत में तेज प्रताप ने तेजस्वी यादव का नाम नहीं लिया. कहा, “मेरी पहले चाहत थी… मैंने लोगों को बोला भी था, लेकिन सबने हमारे ऊपर ही गेम खेल दिया तो छोड़ दी चाहत. चाहत हट गई. अब कोई चाहत नहीं है. समय आने पर बोलेंगे.” मुख्यमंत्री के सवाल पर ही कहा कि जनता मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री चुनती है. जनता देखेगी कि जो काम कर रहा है जिससे उनको फायदा हो तो वह बन जाएगा. हम चाहते हैं कि अच्छी सरकार हो.

चुनावी मुद्दों पर तेज प्रताप यादव ने कहा, “बिहार का एक ही सबसे बड़ा मुद्दा है पलायन, युवाओं की बेरोजगारी, उद्योग, बिहार इन चीजों से जूझ रहा है. रोजगार रहेगा तभी तो कोई यहां टिकेगा. रोजगार नहीं रहेगा तो सब भाग जाएगा. बिहार में रहने का क्या मतलब है? आज पढ़े-लिखे युवा भटक रहे हैं. अगर बिहार में वो सारी चीजें रहती तो वे इधर-उधर क्यों भटकते… नहीं भटकते. पलायन सबसे बड़ा मुद्दा है. हमने उस पर ज्यादा फोकस किया है. आज युवा हक भी मांग रहा है और उस पर लाठी भी बरसाई जा रही है.”

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰