सबकी मां सबकी मां होती है, लेकिन सवाल ये उठता है………………

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी मां को लेकर इस्तेमाल किए गए गलत शब्दों पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है. बुधवार (03 सितंबर, 2025) को पटना में पत्रकारों से तेजस्वी यादव ने कहा कि किसी की भी मां को अपशब्द नहीं बोलना चाहिए. हम लोग इसके पक्षधर नहीं हैं, ना ही हम लोगों […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 4 सितंबर 2025, 09:32 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
सबकी मां सबकी मां होती है, लेकिन सवाल ये उठता है………………
Photo: UB India News Archive

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी मां को लेकर इस्तेमाल किए गए गलत शब्दों पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है. बुधवार (03 सितंबर, 2025) को पटना में पत्रकारों से तेजस्वी यादव ने कहा कि किसी की भी मां को अपशब्द नहीं बोलना चाहिए. हम लोग इसके पक्षधर नहीं हैं, ना ही हम लोगों के संस्कार में है.

तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए कहा, “सबकी मां सबकी मां होती है, लेकिन सवाल ये उठता है 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड बोलने वाले मोदी जी हैं, सोनिया गांधी जी को इतनी भद्दी-भद्दी गालियां दी गई, नीतीश कुमार के डीएनए पर सवाल उठाए गए.  मुझे बीजेपी विधायकों ने मां-बहनों की गालियां सदन में दी. बीजेपी के प्रवक्ता कई बार महिलाओं का अपमान लाइव कैमरे पर करते हैं.”

‘विदेश में ठहाके लगा रहे थे…’

आरजेडी नेता ने कहा, “हमारी पार्टी की प्रवक्ता सारिका पासवान को जो सड़क पर नंगे घुमाने की बात कर रहा था, उसको बीजेपी पार्टी जॉइन कराती है, सम्मानित करती है, तब प्रधानमंत्री जी कहां थे? बताना चाहिए था. नीतीश जी को जब डीएनए की गाली दी तो वो क्या था? देखिए देश की जनता… बिहार की जनता सब कुछ जानती है, समझती है. दिखावटी और मिलावटी राजनीति से चलने वाला नहीं हैं. प्रधानमंत्री इतने दिनों से विदेश में थे यहां आए तो उनको रोना आया, विदेश में ठहाके लगा रहे थे.”

‘इनकी चोरी पकड़ी गई… बेचैन हैं’

पत्रकारों ने कहा कि कल (गुरुवार) बीजेपी बिहार बंद कर रही है. इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार के लोग बिहार बंद कर रहे हैं? प्रधानमंत्री आते हैं तो ऐसे ही स्कूल बंद हो जाता है. इनके पास कोई मुद्दा नहीं है. बीजेपी डरी हुई है. तेजस्वी ने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा में हर वर्ग का जो अपार समर्थन मिला है… इनकी चोरी पकड़ी गई है… तो बेचैन हैं. बता दें कि इसके पहले बीते मंगलवार को तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी और बीजेपी पर तंज कसा था.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰