राहुल के नैरेटिव पर फिरा पानी , हाइड्रोजन पर भारी पड़ा बीड़ी बम, गाली कांड के बाद बिगड़ा विपक्ष का खेल!

विधानसभा चुनाव 2025 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. इस बीच राजनीतिक माहौल में हलचल मची हुई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ और उनके ‘हाइड्रोजन बम’ वाले बयान ने जहां विपक्ष को एक नया नैरेटिव देने की कोशिश की, वहीं केरल कांग्रेस की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने सारी मेहनत […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 6 सितंबर 2025, 06:47 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
राहुल के नैरेटिव पर फिरा पानी , हाइड्रोजन पर भारी पड़ा बीड़ी बम, गाली कांड के बाद बिगड़ा विपक्ष का खेल!
Photo: UB India News Archive

विधानसभा चुनाव 2025 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. इस बीच राजनीतिक माहौल में हलचल मची हुई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ और उनके ‘हाइड्रोजन बम’ वाले बयान ने जहां विपक्ष को एक नया नैरेटिव देने की कोशिश की, वहीं केरल कांग्रेस की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया. इस पोस्ट में बिहार की तुलना ‘बीड़ी’ से की गई, जिसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने बिहार का अपमान बताकर कांग्रेस को घेर लिया. इसके साथ ही, दरभंगा में राहुल गांधी की रैली के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ अपशब्दों के इस्तेमाल ने विपक्ष के लिए और मुश्किलें खड़ी कर दी हैं.

राहुल गांधी का ‘हाइड्रोजन बम’
राहुल गांधी ने अपनी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के समापन पर 1 सितंबर 2025 को पटना में एक रैली को संबोधित करते हुए ‘हाइड्रोजन बम’ का जिक्र किया. उन्होंने कहा, “माधवपुरा में हमने एटम बम दिखाया था, अब बिहार में हाइड्रोजन बम दिखाएंगे. हाइड्रोजन बम के बाद नरेंद्र मोदी जी अपना चेहरा देश को नहीं दिखा पाएंगे.” यह बयान ‘वोट चोरी’ के उनके आरोपों का हिस्सा था, जिसमें उन्होंने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा और चुनाव आयोग ने मिलकर वोटर लिस्ट में हेरफेर किया. राहुल के अनुसार बेंगलुरु साउथ की महादेवपुरा सीट पर 1 लाख से अधिक फर्जी वोटर थे, जिसे उन्होंने ‘एटम बम’ करार दिया. अब वह 48 अन्य सीटों, जिसमें वाराणसी भी शामिल है, पर इसी तरह के खुलासे की योजना बना रहे हैं.

राहुल के नैरेटिव पर फिरा पानी

राहुल का यह बयान बिहार में महागठबंधन (कांग्रेस, राजद और अन्य सहयोगी दलों) को एक नया सियासी मुद्दा देने की कोशिश थी. ‘वोट चोरी’ का नैरेटिव न केवल चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठाता है, बल्कि यह मतदाताओं में अविश्वास पैदा कर भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने का प्रयास करता है. उनकी 16 दिन की 1300 किलोमीटर की यात्रा, जिसमें कई बड़े नेता जैसे तेजस्वी यादव, मल्लिकार्जुन खरगे और अखिलेश यादव शामिल हुए, का उद्देश्य था बिहार के मतदाताओं को उनके वोट के अधिकार के प्रति जागरूक करना और जाति जनगणना जैसे मुद्दों को उठाना.

हालांकि केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने इस बयान को हल्का और गैरजिम्मेदाराना करार दिया. मांझी ने तंज कसते हुए कहा- “एटम बम से चींटी तक नहीं मरी, हाइड्रोजन बम का भी वही हाल होगा.” प्रसाद ने इसे राहुल की गरिमा के खिलाफ बताया, जिससे साफ है कि भाजपा इस बयान को मुद्दा बनाकर विपक्ष को कमजोर करने की रणनीति पर काम कर रही है.

अब केरल कांग्रेस का ‘बीड़ी बम’

जब राहुल गांधी का‘हाइड्रोजन बम’ चर्चा में था, केरल कांग्रेस की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया. 5 सितंबर 2025 को केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के आधिकारिक X हैंडल से एक पोस्ट की गई, जिसमें लिखा था, “बीड़ी और बिहार दोनों ‘ब’ से शुरू होते हैं. अब इसे पाप नहीं माना जा सकता.” यह पोस्ट केंद्र सरकार के जीएसटी सुधारों पर कटाक्ष के तौर पर थी, लेकिन इसे बिहार के अपमान के रूप में देखा गया. पोस्ट को बाद में हटा लिया गया और KPCC ने माफी मांगते हुए कहा कि यह उनका आधिकारिक रुख नहीं था.

एनडीए को मिल गया मौका
इस पोस्ट ने भाजपा और जेडीयू को कांग्रेस पर हमला करने का मौका दे दिया. बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा- “पहले उन्होंने प्रधानमंत्री की मां का अपमान किया, अब पूरे बिहार का. यह कांग्रेस का असली चरित्र है.” जेडीयू के नीरज कुमार ने इसे बिहार की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान पर हमला बताया. भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तेजस्वी यादव से सवाल किया कि क्या वह इस अपमान का समर्थन करते हैं.

विपक्ष को ‘बीड़ी बम’ से नुकसान
केरल कांग्रेस की इस गलती का समय बेहद नाजुक था, क्योंकि बिहार में चुनावी माहौल पहले से ही गर्म है. यह पोस्ट न केवल कांग्रेस की छवि को नुकसान पहुंचा सकती है, बल्कि महागठबंधन के अन्य सहयोगियों, खासकर राजद को भी नुकसान पहुंचा सकती है. तेजस्वी यादव ने इस मामले में माफी की मांग की, लेकिन यह स्पष्ट है कि यह विवाद विपक्ष की एकता को कमजोर कर सकता है.

गालीकांड पहले से मुसीबत बढ़ी
दरभंगा में राहुल-तेजस्वी के मंच से पीएम मोदी की मां को गाली से विपक्ष पहले से ही हलकान है. विपक्ष की मुश्किलें इससे बढ़ीं हैं. इससे 28 अगस्त 2025 को दरभंगा में राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के मंच से कुछ कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया. यह घटना एक वायरल वीडियो के जरिए सामने आई. उसके बाद भाजपा ने इसे मुद्दा बनाकर बिहार बंद का आह्वान किया. भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, “कांग्रेस अब गांधी जी की पार्टी नहीं, गाली वाली पार्टी बन गई है.” केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’ करार देते हुए राहुल गांधी से माफी की मांग की. हालांकि विपक्ष की ओर से यह स्पष्ट किया गया कि इस घटना के समय राहुल गांधी और तेजस्वी यादव मंच पर मौजूद नहीं थे. लेकिन इसने विपक्ष के नैरेटिव को कमजोर कर दिया. बिहार में जहां मातृ-पितृ पूजा की संस्कृति गहरी है, वहां इस तरह की टिप्पणी ने जनता की भावनाओं को आहत किया. भाजपा ने इसे ‘महिलाओं का अपमान’ बताकर भावनात्मक मुद्दा बनाया, जिससे विपक्ष बैकफुट पर आ गया.

सियासत पर बीड़ी का असर
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में ये विवाद महागठबंधन के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं. राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ ने शुरू में सियासी माहौल को उनके पक्ष में करने की कोशिश की थी, लेकिन ‘बीड़ी बम’ और ‘गालीकांड’ ने उनके नैरेटिव को कमजोर कर दिया. बिहार की जनता भावनात्मक मुद्दों के प्रति संवेदनशील है, और भाजपा इसे भुनाने में माहिर है.

राहुल गांधी का ‘हाइड्रोजन बम’ बिहार में एक मजबूत सियासी नैरेटिव बनाने की कोशिश थी, लेकिन केरल कांग्रेस की ‘बीड़ी’ पोस्ट और दरभंगा में गालीकांड ने विपक्ष की रणनीति को कमजोर कर दिया. ये घटनाएं दिखाती हैं कि सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर की गई गलतियां कितनी महंगी पड़ सकती हैं. भाजपा और जेडीयू ने इन विवादों को बिहार की अस्मिता से जोड़कर विपक्ष को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी.आने वाले चुनावों में महागठबंधन को अपनी रणनीति को फिर से मजबूत करना होगा. राहुल गांधी को ‘वोट चोरी’ के अपने दावों को ठोस सबूतों के साथ पेश करना होगा, ताकि वह जनता का भरोसा जीत सकें. दूसरी ओर, भाजपा और जेडीयू को अपनी कल्याणकारी योजनाओं और भावनात्मक मुद्दों के जरिए जनता को लुभाने का मौका मिला है. बिहार की सियासत में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या राहुल का ‘हाइड्रोजन बम’ वास्तव में फटेगा, या केरल का ‘बीड़ी बम’ विपक्ष के लिए और बड़ी मुसीबत बन जाएगा.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰