भाजपा-जदयू ने दिया तेजस्वी यादव के 10 सवालों का जवाब…………

बिहार में पक्ष-विपक्ष के दलों के बीच सियासी घमासान जारी है। शनिवार सुबह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने 10 सवालों के जरिए नीतीश सरकार पर हमला बोला था। करीब एक घंटे बाद ही भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाईटेड की ओर से इस मुद्दे पर जवाब दिया गया। भाजपा की ओर से प्रवक्ता नीरज […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 6 सितंबर 2025, 08:49 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
भाजपा-जदयू ने दिया तेजस्वी यादव के 10 सवालों का जवाब…………
Photo: UB India News Archive

बिहार में पक्ष-विपक्ष के दलों के बीच सियासी घमासान जारी है। शनिवार सुबह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने 10 सवालों के जरिए नीतीश सरकार पर हमला बोला था। करीब एक घंटे बाद ही भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाईटेड की ओर से इस मुद्दे पर जवाब दिया गया। भाजपा की ओर से प्रवक्ता नीरज कुमार और जदयू की ओर से प्रवक्ता अभिषेक झा ने वीडियो संदेश जारी कर इन सवालों का जवाब दिया। आइए जानते हैं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने तेजस्वी यादव ने हर एक सवालों का क्या-क्या जवाब दिया…

1. तेजस्वी यादव का सवाल – बिहार सबसे गरीब राज्य क्यों है?

  • एनडीए का जवाब-  बिहार को सबसे गरीब राज्य बनाने का श्रेय लालू-राबड़ी के जंगल राज को जाता है, जहां विकास की जगह भ्रष्टाचार पनपा।

2. तेजस्वी यादव का सवाल –  बिहार में महिलाएं असुरक्षित क्यों हैं?

    • एनडीए का जवाब-  महिलाओं की असुरक्षा की जड़ RJD के जंगल राज में है, जब अपराधी खुलेआम घूमते थे और कानून का राज नहीं था। आज महिलाएं रात में भी बिना भय के घर से निकलती हैं।

3. तेजस्वी यादव का सवाल – बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था बेकार क्यों है?

  • एनडीए का जवाब-  स्वास्थ्य व्यवस्था की बर्बादी RJD शासन की देन है, जहाँ अस्पतालों में मरीज नहीं कुत्ते घूमते थे।

4. तेजस्वी यादव का सवाल – बिहार में इतना अपराध क्यों है?

  • एनडीए का जवाब- अपराध की बढ़ोतरी लालू राज में शुरू हुई, जब गुंडे-माफिया राजनेताओं के संरक्षण में फले-फूले।

5. तेजस्वी यादव का सवाल – बिहार में इतना भ्रष्टाचार क्यों है?

  • एनडीए का जवाब- भ्रष्टाचार की नींव RJD ने डाली, जहाँ चारा घोटाले से लेकर हर योजना में लूट मची थी।

6. तेजस्वी यादव का सवाल -बिहार में इतनी बेरोज़गारी क्यों है?

  • एनडीए का जवाब- बेरोजगारी की मजबूरी लालू-राबड़ी के शासन की उपज है ।

7. तेजस्वी यादव का सवाल -बिहार में पलायन की मजबूरी क्यों है?

  • एनडीए का जवाब-  पलायन की मजबूरी RJD के जंगल राज से उपजी, जहाँ रोजगार के नाम पर सिर्फ अपराध और अराजकता थी। आज पलायन में कमी आई है।

8. तेजस्वी यादव का सवाल -बिहार में स्कूल भवन क्यों नहीं बने?

    • एनडीए का जवाब- स्कूल भवनों की कमी लालू शासन की विरासत है, जब शिक्षा बजट परिवार की जेब में जाता था। आज लगातार स्कूल भवन बन रहे हैं शिक्षकों की बहाली हो रही है।

9. तेजस्वी यादव का सवाल – बिहार में नए उद्योग-धंधे क्यों स्थापित नहीं हुए?

  • एनडीए का जवाब- नए उद्योग-धंधे न लगने का कारण RJD का भ्रष्ट तंत्र है, जिसने निवेशकों को डराकर भगा दिया। आज भी निवेशक लालू राज को याद कर डरते हैं,पर फिर भी निवेश आ रहा है।

10. तेजस्वी यादव का सवाल – बिहार में पलायन की मजबूरी क्यों है?

  • एनडीए का जवाब- शिक्षा व्यवस्था की चौपट हालत RJD के जंगल राज की देन है, जहाँ स्कूलों में पढ़ाई नहीं, सिर्फ राजनीति होती थी। गुंडागर्दी सिखाया जाता था।
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰