क्या ‘इंडिया गठबंधन’ के फॉर्मूले से ही बिहार में महागठबंधन की जमीन हथियाने के मूड में हैं प्रशांत किशोर?

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां रणनीति बनाने में जुटी हुई हैं. वह अपने एजेंडे के तहत मतदाताओं को अलग-अलग रंग में रंगने में लगी हुई हैं. हर रोज एक नया सियासी पासा फेंका जा रहा, ताकि किसी न किसी दांव में फंसाकर वोटर को अपनी ओर आकर्षित किया जा सके. अब एक नया […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 9 सितंबर 2025, 08:06 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
क्या ‘इंडिया गठबंधन’ के फॉर्मूले से ही बिहार में महागठबंधन की जमीन हथियाने के मूड में हैं प्रशांत किशोर?
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां रणनीति बनाने में जुटी हुई हैं. वह अपने एजेंडे के तहत मतदाताओं को अलग-अलग रंग में रंगने में लगी हुई हैं. हर रोज एक नया सियासी पासा फेंका जा रहा, ताकि किसी न किसी दांव में फंसाकर वोटर को अपनी ओर आकर्षित किया जा सके. अब एक नया फॉर्मूला जन स्वराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने दिया है. उन्होंने मुसलमानों को गांधी और आंबेडकर को मानने वाले हिंदुओं के साथ गठबंधन करने का सुझाव दिया है. उन्होंने यह सुझाव सूबे के किशनगंज में एक मुस्लिम सम्मेलन को संबोधित करते दिया.

प्रशांत ने बिहार के मुसलमानों को ये समझाने की कोशिश की है कि उन्हें अब तक किस तरह से चुनाव लड़ने से रोका गया है और उन्हें किसने धोखा दिया है. अब सवाल उठता है कि रोजगार, शिक्षा और विकास की बात करने वाले प्रशांत किशोर अचानक बिहार के मुसलमानों से हिंदुओं के साथ हाथ मिलाने की वकालत क्यों करने लगे हैं. क्या इसके पीछे महागबंधन को चोट पहुंचाने की कोशिश की जा रही है?

प्रशांत किशोर ने क्या-क्या कहा?

प्रशांत किशोर ने मुसलमानों से कहा, ‘देश में 80 प्रतिशत हिंदू हैं और बीजेपी को केवल 40 प्रतिशत वोट मिले. इसका मतलब है कि आधे हिंदू बीजेपी को वोट नहीं देते. आपको यह पहचानना होगा कि कौन बीजेपी को वोट नहीं देता. वे हिंदू हैं जो गांधी, बाबासाहेब अंबेडकर, साम्यवाद और समाजवाद का पालन करते हैं. जन सुराज का मानना है कि अगर ये हिंदू और 20 प्रतिशत मुस्लिम हाथ मिला लें, तो हम लंबी लड़ाई लड़ सकते हैं. मैं आपका (मुस्लिम) और उन हिंदुओं का समर्थन चाहता हूं जो वैचारिक रूप से आपके साथ गठबंधन करने के इच्छुक हैं.’

उन्होंने इशारों ही इशारों में महागठबंधन की ओर करते हुए कहा, ‘मैं आपसे वोट नहीं मांग रहा, बल्कि आपका समर्थन चाहता हूं. आप बीजेपी को हराना चाहते हैं, लेकिन आपको नहीं पता कि उसकी ताकत कहां है. अगर आप बीजेपी को हराना चाहते हैं, तो आपको एक वैचारिक आधार तैयार करना होगा. इसका एक ही तरीका है और वह है खुद को गांधी की विचारधारा में ढालना. इस राज्य में दलितों के बाद मुसलमान गरीबी का सामना कर रहे हैं. नीतीश-लालू के 30 साल के शासन में मुस्लिम समुदाय का कोई विकास नहीं हुआ है. राज्य में मुसलमानों की आबादी के हिसाब से इस समुदाय के 40 विधायक विधानसभा में होने चाहिए, लेकिन विधानसभा में केवल 19 मुस्लिम विधायक ही हैं.’

जन स्वराज के संस्थापक ने कहा, ‘यह आपकी मानसिकता ही है जिसने आपको मुखिया और वार्ड सदस्य बनने से रोका है. यह आपका डर है, जिसके चलते आपको चुनाव न लड़ने के लिए कहा गया. आपको बचाने के लिए किसी और को चुनाव जिताने के लिए कहा गया. यही कारण है कि आप कोई चुनाव नहीं लड़ना चाहते. बस अनुसरण करना चाहते हैं. आप खुद को अल्पसंख्यक कहते हैं. आप मुसलमान हैं. राजनेताओं ने आपको अल्पसंख्यक बना दिया है. यह डर का माहौल है.’

उन्होंने कहा, ‘आप लोगों ने लालू को वोट दिया था, नीतीश कुमार को नहीं, जिन्होंने 2010 में नरेंद्र मोदी को बिहार आने से रोका था. उन्होंने बीजेपी को नहीं रोका. 2014 में नीतीश कुमार ने आपको धोखा नहीं दिया, लेकिन उस समय आप लोग उनके साथ नहीं खड़े थे. जिन लोगों को यह समझ नहीं होगी कि उनका नेता कौन है, उन पर अन्यायी शासक शासन करेंगे.’

राजनीति के जानकारों का मानना है कि प्रशांत किशोर जानते हैं कि वह बीजेपी के 40 फीसदी हिंदू वोटों को नहीं खिसका सकते हैं, जो उन्हें वोट करते हुए आए हैं. उन्होंने अपने नए फॉर्मूले के तहत उन 40 फीसदी हिंदू वोटर्स पर फोकस किया है जो उन्हें वोट नहीं करते हैं. इन्ही मतदाताओं को मुसलमानों से हाथ मिलाकर सियासी लड़ाई लड़ने की बात कह रहे हैं. यही वही वोटर हैं जो महागठबंन को वोट करते आ रहे हैं. वे खुले तौर पर समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि उनके लिए आरजेडी या लालू यादव ने विकास को लेकर कोई कदम नहीं उठाए हैं.

उनका मानना है कि प्रशांत किशोर मुस्लिम मतदाताओं को ये समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि गांधी, बाबासाहेब आंबेडकर, साम्यवाद और समाजवाद को मानने वाले हिंदुओं के साथ मिलकर एक नई विचारधारा को अपनाएं. वे महागठबंधन से उन्हें काटकर जन स्वराज के साथ एक नई राजनीति को गढ़ने की पटकथा बुन रहे हैं. यही वजह है कि वे विधानसभा चुनाव में 40 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देने की बात कह रहे हैं. दरअसल, बिहार में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 17 फीसदी से अधिक है, जोकि 243 में से 87 विधानसभा सीटों पर खासा असर रखते हैं.

बिहार में मुस्लिम समुदाय की असर

2023 की जाति-जनगणना के मुताबिक, बिहार की कुल आबादी लगभग 13 करोड़ है, जिसमें मुस्लिमों की संख्या करीब 2 करोड़ 30 लाख (17.7 फीसदी) है. ये 87 सीटों पर जीत-हार तय करते हैं, जबकि सूबे के 4 जिले ऐसे हैं जहां इनकी आबादी सबसे ज्यादा है. इन्हीं में से एक किशनगंज में मुसलमानों से प्रशांत किशोर ने बात की है, इस जिले में सबसे ज्यादा 68 फीसदी मुस्लिम हैं. इसके बाद कटिहार में 44 फीसदी, अररिया में 43 फीसदी और पूर्णिया में 38 फीसदी है. इन चारों जिले में 24 विधानसभा सीटें आती हैं.

बिहार में मुसलमानों के वोटों का बड़ा हिस्सा आरजेडी के खाते में जाता रहा है. पिछले विधानसभा चुनाव में आरजेडी के 18 मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था और उसे 8 सीटें जीतने में कामयाबी मिली थी, जबकि कांग्रेस ने 12 मुस्लिमों को टिकट दिया था, जिसमें 4 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी. इसके अलावा जेडीयू ने 10 उम्मीदवारों पर भाग्य आजमाया, लेकिन खाता नहीं खुला. हालांकि बीएसपी और सीपीआईमाले एक-एक सीट जीतने में कामयाब हो गई थी. वहीं, ओवैसी ने भी 15 मुस्लिमों पर दांव खेला था और उन्हें एक 5 सीटें जीतने में कामयाबी मिली, लेकिन ये सभी पांचों विधायक बाद में आरजेडी में शामिल हो गए.

बिहार में किस धर्म की कितनी आबादी

2023 की जाति-जनगणना के मुताबिक, बिहार में सबसे ज्यादा हिंदुओं की संख्या है. वे10 करोड़ 71 लाख 92 हजार 958 ( 81.99) हैं. इसके बाद मुस्लिम 2 करोड़ 31 लाख 49 हजार 925 (17.70%), ईसाई 75238 (0.05%), सिख 14753 (0.011%), बौद्ध 111201 (0.0851%), जैन 12523 (0.0096%) हैं. अगर जातियों की बात की जाए तो यादव 14 फीसदी, ब्राह्मणों 3.66 फीसदी, राजपूत 3.45 फीसदी, मुसहर 3 फीसदी, कुर्मी 2.87 फीसदी और भूमिहार 2.86 फीसदी हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰