नीतीश कैबिनेट में 25 ऐजेंडे पर लगी मुहर, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका के मानदेय में वृद्धि

बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बड़ा ऐलान किया है. सोमवार को उन्होंने राज्य की आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि की घोषणा की. अब आंगनबाड़ी सेविकाओं को जहां पहले 7,000 रुपये मानदेय मिलता था, उसे बढ़ाकर 9,000 रुपये कर दिया गया है. वहीं आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 9 सितंबर 2025, 08:16 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
नीतीश कैबिनेट में 25 ऐजेंडे पर लगी मुहर, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका के मानदेय में वृद्धि
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बड़ा ऐलान किया है. सोमवार को उन्होंने राज्य की आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि की घोषणा की. अब आंगनबाड़ी सेविकाओं को जहां पहले 7,000 रुपये मानदेय मिलता था, उसे बढ़ाकर 9,000 रुपये कर दिया गया है. वहीं आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 4,000 रुपये से बढ़ाकर 4,500 रुपये कर दिया गया है. मुख्यमंत्री ने बताया कि इस संबंध में विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

सीएम नीतीश कुमार ने दी जानकारी

सीएम नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इस निर्णय की जानकारी शेयर की. उन्होंने लिखा कि बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण एवं जीवन स्तर में सुधार लाने में आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं की अहम भूमिका है. इसी भूमिका का सम्मान करते हुए मानदेय बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. सरकार के इस कदम से राज्यभर की करीब 1.14 लाख आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं को सीधा लाभ मिलेगा.

मुख्यमंत्री ने दिलाया याद

मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि नवंबर 2005 में उनकी सरकार बनने के बाद से ही बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण और स्वास्थ्य सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. इसके तहत समेकित बाल विकास परियोजना (ICDS) के माध्यम से छह प्रकार की सेवाएं लाभुकों तक पहुंचाई जा रही हैं. आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए इन सेवाओं को सफलतापूर्वक लागू करने में सेविकाओं और सहायिकाओं का योगदान हमेशा से महत्वपूर्ण रहा है.

इस फैसले से सेविकाओं का मनोबल बढ़ेगा

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन के कारण ही पोषण योजनाएं और स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रभावी हो पाए हैं. इसी योगदान को देखते हुए सरकार ने उनके मानदेय में बढ़ोतरी की है. सीएम ने उम्मीद जताई कि इस फैसले से न सिर्फ सेविकाओं और सहायिकाओं का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि समेकित बाल विकास सेवाओं की गुणवत्ता भी और बेहतर होगी.

ऐसे टाइम में काफी अहम है ये फैसला

चुनाव से पहले आया यह फैसला राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीधे तौर पर ग्रामीण और शहरी समाज से जुड़े हुए हैं. उनके मानदेय में हुई यह वृद्धि लंबे समय से चली आ रही मांग को भी पूरा करती है. अब देखना होगा कि सरकार के इस कदम का राज्य की राजनीति पर क्या असर पड़ता है.

 

नीतीश कुमार ने लिए कई बड़े फैसले

इसके अलावा पटना में जीविका मुख्यालय भवन बनेगा, इसके लिए इसके लिए 73 करोड़ 66 लाख 15 हजार रुपये की मंजूरी का कैबिनेट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा फैसला लिया. साथ ही आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के मानदेय में हुई वृद्धि, सेविका को प्रति महीने 9000 और सहायिका को 4500 मिलेंगे.

पहले सेविका का मानदेय 7000 और सहायिका का मानदेय 4000 था. समाज कल्याण विभाग को इसके लिए प्रति वर्ष 345 करोड़ 19 लाख 20 हजार अतिरिक्त व्यय करने की स्वीकृति मिली है. बढ़ा हुआ मानदेय 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी हो जाएगा. वहीं मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना के तहत राज्य के 8053 ग्राम पंचायतों में विवाह मंडप पर निर्माण करने की के लिए 50 करोड़ की राशि की स्वीकृति कैबिनेट में मिली है.

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अंतर्गत क्षेत्रीय कार्यालय में राजस्व कर्मचारी के 3303 अतिरिक्त पदों के सृजन की स्वीकृति हुई और इसमें प्रति वर्ष  से 121 करोड़ 74 लाख 21,368 करोड रुपये का सरकार को अतिरिक्त भार पड़ेगा. इसकी मंजूरी कैबिनेट में मिली है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में त्वरित कार्यों के निष्पादन के लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने का निर्णय विभाग में लिया था और सरकार ने इसे उचित समझा और इस पर आज कैबिनेट में मुहर लग गई है.

राज्य के सरकारी कर्मियों का यात्रा भत्ता बढ़ेगा

वहीं मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत राज्य के अनेक प्रखंड में समय पर सोलर लाइट लगाने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26  के लिए एक अरब की स्वीकृति मंगलवार को कैबिनेट में मिली है. इसके अवाला राज्य के सरकारी कर्मियों का यात्रा भत्ता बढ़ाया जाएगा. अभी वर्तमान में जो अनुमान्य यात्रा भत्ता है, उन वर्तमान यात्रा दर को एवं यात्रा के अनुमान्यता में संशोधन करने की स्वीकृति भी मिली है.

राज्य के छह शहर पटना, गया, छपरा, सहरसा, भागलपुर और बेगूसराय में एलपीजी गैस आधारित शवदाह गृह की स्थापना होगी. इसकी स्थापना और संचालन इशा फाऊंडेशन कोयंबटूर  को दिया गया है. छह इन शहरों में एक-एक शवदाह गृह निर्माण करने के लिए इशा फाऊंडेशन कोयंबटूर को राज्य सरकार एक रुपए की टोकन राशि से भूमि निर्गत आएगी. इसके लिए 33 वर्ष का लीज होगा. इसकी मंजूरी आज कैबिनेट में मिली है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰