अमित शाह 18 और 27 को पटना में बैठक करेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 18 और 27 सितंबर को पटना में भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए श्री शाह की अध्यक्षता में यह पार्टी की संगठनात्मक बैठक होनी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि उक्त दोनों तिथियों पर होने वाली बैठक की तैयारी शुरू […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 10 सितंबर 2025, 07:33 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
अमित शाह 18 और 27 को पटना में बैठक करेंगे
Photo: UB India News Archive

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 18 और 27 सितंबर को पटना में भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए श्री शाह की अध्यक्षता में यह पार्टी की संगठनात्मक बैठक होनी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि उक्त दोनों तिथियों पर होने वाली बैठक की तैयारी शुरू कर दी गई है। दोनों दिन की बैठक में चुनाव रणनीति पर चर्चा होगी। साथ ही अमित शाह पार्टी पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी करेंगे। डॉ. जायसवाल ने यह भी बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य को पांच जोन में बांटा गया है। 18 सितंबर को होने वाली बैठक में दो जोन के पदाधिकारियों की बैठक होगी। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 13 सिंतबर को पटना आ रहे हैं। इस दिन वह पार्टी प्रदेश कार्यालय में कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे।

इस बैठक में भी राज्य में पार्टी की चुनाव को देखते हुए चल रही गतिविधियों पर चर्चा होगी। साथ ही आगे के कार्यक्रमों पर मंथन किया जाएगा।

बैठक की तिथियाँ और उद्देश्य

  • 18 और 27 सितंबर 2025 को पटना में अमित शाह भाजपा नेताओं और सहयोगी दलों के साथ चुनाव रणनीति तैयार करने के लिए बैठक करेंगे।

  • इन बैठकों में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन, सीट शेयरिंग, प्रचार अभियान, और चुनावी ऐजेंडा पर विस्तृत चर्चा होगी।

  • भाजपा ने बिहार को चुनावी तैयारियों के लिए पाँच ज़ोन में विभाजित किया है और 18 सितंबर की बैठक में दो ज़ोन के पदाधिकारियों के साथ विशेष चर्चा होगी।

  • इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीए के अन्य नेताओं से भी मुलाकात की संभावना है ताकि गठबंधन में सामंजस्य और सीट बंटवारे को लेकर अंतिम निर्णय लिया जा सके।

अन्य प्रमुख बिंदु

  • इन बैठकों से पहले 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्णिया में जनसभा करेंगे; 13 सितंबर को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना आएंगे।

  • अमित शाह की यह यात्राएँ बिहार में भाजपा और एनडीए के चुनावी अभियान का रोडमैप तय करने में निर्णायक भूमिका निभाएंगी।

अमित शाह 18 और 27 सितंबर को पटना में चुनावी रणनीति पर केंद्रित बड़ी बैठकें करेंगे, जिनमें सीट शेयरिंग, प्रचार और एनडीए के समन्वय पर चर्चा होगी, जो बिहार विधानसभा चुनाव की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰