सीट बंटवारे पर कांग्रेस में मंथन, दिल्ली में आज स्क्रीनिंग कमिटी की बड़ी बैठक

बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर हलचल तेज हो गई है. मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की बिहार इकाई के प्रमुख नेताओं के साथ अहम बैठक की. बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 10 सितंबर 2025, 07:45 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
सीट बंटवारे पर कांग्रेस में मंथन, दिल्ली में आज स्क्रीनिंग कमिटी की बड़ी बैठक
Photo: UB India News Archive
बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर हलचल तेज हो गई है. मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की बिहार इकाई के प्रमुख नेताओं के साथ अहम बैठक की. बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार, प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, विधायक दल के नेता शकील अहमद खान, सांसद तारिक अनवर, पप्पू यादव समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. सूत्रों के मुताबिक बैठक में सीट बंटवारे और चुनावी रणनीति पर गहन चर्चा हुई. इससे पहले 6 सितंबर को पटना में महागठबंधन की एक अनौपचारिक बैठक तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर हुई थी. उस बैठक में नए सहयोगियों को जोड़ने पर विचार किया गया था. सूत्रों का कहना है कि महागठबंधन में पशुपति कुमार पारस की रालोजपा और झामुमो को भी शामिल करने पर सहमति बनी थी.

इधर, आज कांग्रेस स्क्रीनिंग कमिटी की अहम बैठक होने जा रही है. इसमें बिहार के संभावित उम्मीदवारों पर चर्चा होगी. प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और अन्य बड़े नेता आवेदनों पर विचार करेंगे. बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में दावेदार दिल्ली पहुंच चुके हैं और टिकट के लिए पैरवी कर रहे हैं.
उधर, चुनावी माहौल में बयानबाजी भी तेज हो गई है. जमुई से बीजेपी विधायक श्रेयसी सिंह ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर हमला बोला है. उनका बयान उस समय आया जब तेजप्रताप यादव ने राघोपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटते हुए तेजस्वी पर अपने क्षेत्र से दूरी बनाए रखने का आरोप लगाया.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को पार्टी की बिहार इकाई के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक की, जिसमें विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन में सीट बंटवारे और चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई. बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार, प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, विधायक दल के नेता शकील अहमद खान, सांसद तारिक अनवर, राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव और कुछ अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए. सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में सीट बंटवारे और चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा की गई. बिहार में नवंबर में विधानसभा चुनाव संभावित है. इससे पहले, बीते छह सितंबर को पटना में महागठबंधन के नेताओं की एक अनौपचारिक बैठक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर हुई थी.
सूत्रों के मुताबिक, पार्टी अलग-अलग जोन में नेताओं की यात्राएं करवाएगी ताकि हाल ही में राहुल गांधी की यात्रा से जो माहौल बना है, उसे बरकरार रखा जा सके. कांग्रेस का मानना है कि इससे कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ेगा और महागठबंधन में पार्टी की स्थिति भी मजबूत होगी.
बैठक में यह भी माना गया कि राहुल गांधी की यात्रा के बाद कांग्रेस का ग्राफ ऊपर गया है. इसी आधार पर पार्टी अब ज्यादा सीटों की दावेदारी कर रही है. पिछली बार कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था. इस बार पार्टी चाहती है कि उसे 60 से 70 सीटें सम्मानजनक तरीके से मिलें. पार्टी नेताओं का कहना है कि तेजस्वी यादव और आरजेडी को भी कांग्रेस की जरूरत है, इसलिए सीट बंटवारे में कांग्रेस को अहम जगह मिलेगी.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰