मुख्यमंत्री का चेहरा बिहार का है और बिहार की जनता तय करेगी……………

बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के बीच बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु के एक बयान ने इंडिया ब्लॉक में हलचल पैदा कर दी है। दरअसल, वो तेजस्वी यादव को महागठबंधन के सीएम पद का उम्मीदवार नहीं मानते हैं। इससे पहले मीडिया के सवाल पर राहुल गांधी ने भी चुप्पी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 12 सितंबर 2025, 07:24 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मुख्यमंत्री का चेहरा बिहार का है और बिहार की जनता तय करेगी……………
Photo: UB India News Archive

बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के बीच बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु के एक बयान ने इंडिया ब्लॉक में हलचल पैदा कर दी है। दरअसल, वो तेजस्वी यादव को महागठबंधन के सीएम पद का उम्मीदवार नहीं मानते हैं। इससे पहले मीडिया के सवाल पर राहुल गांधी ने भी चुप्पी साध ली थी, जब बिहार के सीएम पद के महागठबंधन के उम्मीदवार के बारे में उनसे पूछा गया था। बिहार कांग्रेस प्रभारी ने गुरुवार को विधानसभा चुनाव में राजद नेता तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम पद का उम्मीदवार मानने से इनकार कर दिया। कांग्रेस प्रभारी के इस बयान पर राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि बिहार की जनता तय कर चुकी है।

‘बिहार की जनता तय कर चुकी है’

दिल्ली में मीडिया से एसआईआर के मुद्दे पर राजद सांसद मनोज झा बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उनसे एक पत्रकार ने सवाल किया कि कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु राजद नेता तेजस्वी यादव को बिहार के लिए सीएम का चेहरा मानने से इंकार कर रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि बिहार की जनता तय कर चुकी है। उन्होंने कहा कि यह आपके लिए खबर हो सकती है, बिहार की जनता के लिए नहीं, क्योंकि बिहार की जनता ने तय कर लिया है। कांग्रेस पर उन्होंने कहा कि सभी दल अपनी टाइमलाइन के अनुसार ही घोषणा करते हैं। राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि तेजस्वी यादव स्वयं भी चाहें तो अपने नाम को पृष्ठभूमि में नहीं ला सकते हैं।

बिहार कांग्रेस प्रभारी अल्लावरु ने ये कहा

दूसरी ओर पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि मुख्यमंत्री का चेहरा बिहार का है और बिहार की जनता तय करेगी, आप रुककर देखिए, हड़बड़ी में क्यों हैं। एसआईआर प्रक्रिया के तहत तैयार नई मतदाता सूची पर सहमति के बारे में पूछे जाने पर राजद सांसद ने कहा कि सूची अभी पूरी तरह तैयार नहीं हुई है। 30 तारीख को इसकी घोषणा होगी, उसके बाद कई चरणों से गुजरना होगा। उसके बाद ही आपको अंतिम जानकारी मिलेगी।

बिहार में वोटर लिस्ट पर अब भी मंथन

चुनाव आयोग के साथ राजद प्रतिनिधिमंडल की बैठक पर राजद सांसद ने कहा कि हमने चुनाव से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। हमने एसआईआर में हटाए गए नामों, आपत्तियों, उनकी अवधि, डाक मतपत्रों और कई अन्य मुद्दों पर चुनाव आयुक्तों के समक्ष राजद के विचार रखे। हमें विश्वास है कि चुनाव आयोग हमारी चिंताओं और संदर्भों के अनुरूप सकारात्मक कदम उठाएगा।‎

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰