पीएम मोदी की मां के अपमान पर फिर छिड़ा घमासान ,कांग्रेस द्वारा पोस्ट किया गया AI-जनरेटेड वीडियो…………..

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी की मां के लिए कहे गए अपमानजनक शब्द को लेकर एकबार फिर राजनीति छिड़ गई है. बिहार बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए लिखा कि- कांग्रेस पीएम श्री नरेंद्र मोदी जी की स्वर्गवासी माताजी जी के बार-बार अपमान की कसम खा ली हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 12 सितंबर 2025, 08:05 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पीएम मोदी की मां के अपमान पर फिर छिड़ा घमासान ,कांग्रेस द्वारा पोस्ट किया गया AI-जनरेटेड वीडियो…………..
Photo: UB India News Archive

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी की मां के लिए कहे गए अपमानजनक शब्द को लेकर एकबार फिर राजनीति छिड़ गई है. बिहार बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए लिखा कि- कांग्रेस पीएम श्री नरेंद्र मोदी जी की स्वर्गवासी माताजी जी के बार-बार अपमान की कसम खा ली हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन को लेकर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. हाल ही में बिहार कांग्रेस द्वारा जारी एक एआई (AI) जनरेटेड वीडियो ने इस मुद्दे को और गरमा दिया है. इस वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी को सपने में अपनी दिवंगत मां से डांट सुनते हुए दिखाया गया है. वीडियो सामने आते ही राजनीति में बवाल मच गया है. जेडीयू ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है. जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार बबलू ने बयान जारी कर कहा कि यह न सिर्फ प्रधानमंत्री की मां का, बल्कि सभी महिलाओं और गरीबों का अपमान है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी राजनीति में मानसिक पूर्वाग्रह से ग्रसित हो चुकी है. पितृपक्ष के मौके पर एआई का इस्तेमाल कर दिवंगत हीराबेन को इस तरह दिखाना कांग्रेस की ओछी मानसिकता को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि यह कदम पितरों का भी अपमान है. नीरज बबलू ने आगे कहा कि कांग्रेस अपने ऑफिशियल हैंडल से कभी राहुल गांधी को जननायक बताती है तो कभी कर्पूरी ठाकुर जैसे असली जननायक को भारत रत्न मिलने पर नाराजगी जाहिर करती है. ऐसे में साफ है कि कांग्रेस की राजनीति अब सम्मान और परंपरा की मर्यादा से परे हो चुकी है.

राहुल गांधी के इशारे पर किया जा रहा… शाहजाद पूनावाला का बड़ा हमला

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने बिहार कांग्रेस द्वारा पोस्ट किए गए AI-जनरेटेड वीडियो में कथित तौर पर पीएम मोदी और उनकी दिवंगत मां जैसे दिखने वाले दो किरदारों पर कहा, “मां का अपमान, मातृशक्ति और नारी का अपमान यही कांग्रेस की पहचान बन चुकी है. कांग्रेस ने पीएम मोदी और उनकी मां को अपशब्द कहे तथा उस पर माफी मांगने के बदले राहुल गांधी के इकोसिस्टम ने उसे जस्टिफाई किया. उन्होंने उसे बचाने का प्रयास किया जिसने अपशब्द कहे…अभी भी उनके मन में पीड़ा नहीं है तभी उन्होंने इतना अपमानजनक वीडियो बनाया है और फिर से एक बार पीएम मोदी की माता का ही नहीं बल्कि उन्होंने हर माता का अपमान किया है. केवल मां के प्रति ये भावना नहीं है उन्होंने तो बिहार को भी बीड़ी बोल दिया है. ये सब राहुल गांधी के इशारे पर किया जा रहा है. राहुल गांधी इसके लिए माफी मांगे क्योंकि ये तो ऑफिसियल हैंडल से किया गया है.”

एआई वीडियो को लेकर कांग्रेस नेता का बयान

बिहार कांग्रेस द्वारा पोस्ट किए गए AI-जनरेटेड वीडियो, जिसमें कथित तौर पर प्रधानमंत्री मोदी और उनकी दिवंगत मां जैसे दो किरदार दिखाई दे रहे हैं उस पर कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने कहा, “… क्या यह बात सच नहीं है कि मां के अपमान के नाम पर बिहार में वोट मांगे जा रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी की मां के अपमान के नाम पर हर बिहारी की मां को गाली देकर बिहार बंद कराया गया है. यह भावना की अभिव्यक्ति है. भावनाओं की अभिव्यक्ति कलाकृती के माध्यम से होती है. हम इसका पूरा समर्थन करते हैं..”

पीएम के अपमान वाले मामले पर राजस्थान भाजपा नेता का बड़ा बयान

बिहार कांग्रेस द्वारा पोस्ट किए गए AI-जनरेटेड वीडियो में कथित तौर पर पीएम मोदी और उनकी दिवंगत मां जैसे दिखने वाले दो किरदारों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर ने कहा कि- “कांग्रेस अपना वर्चस्व खो चुकी है और अब वो घटिया हथकंडे अपना रही है, कभी मोदी सरनेम को लेकर और कभी वे मां के नाम पर अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करते हैं. कांग्रेस ने अपने स्टेट हैंडल पर जो वीडियो अपलोड किया वो बेहद निंदनीय है. राजनीति में जब कोई निराश या हताश हो जाता है, तब इस प्रकार की घटिया हथकंडे अपनाता है. कांग्रेस ने जो भी निंदनीय कृत्य किए हैं, समाज उनकी निंदा भी करेगा और उन्हें सबक भी सिखाएगा.” 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰