जनशक्ति जनता दल ने अर्चना रॉय भट्ट को बनाया राष्ट्रिय महिला मोर्चा का अध्यक्ष…………..

बिहार में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान कर दिया है। उनकी पार्टी का नाम ‘जनशक्ति जनता दल’ है और चुनाव चिन्ह ‘ब्लैकबोर्ड’ होगा। जनशक्ति जनता दल आगामी विधानसभा चुनाव भी लड़ेगी। […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 14 सितंबर 2025, 09:56 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
जनशक्ति जनता दल ने अर्चना रॉय भट्ट को बनाया राष्ट्रिय महिला मोर्चा का अध्यक्ष…………..
Photo: UB India News Archive

बिहार में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान कर दिया है। उनकी पार्टी का नाम ‘जनशक्ति जनता दल’ है और चुनाव चिन्ह ‘ब्लैकबोर्ड’ होगा। जनशक्ति जनता दल आगामी विधानसभा चुनाव भी लड़ेगी। इस बीच ‘जनशक्ति जनता दल’ ने संगठन विस्तार करना शुरू कर दिए है . इसी क्रम में बिहार की तेजतररार भारतीय जनता पार्टी की ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पूर्व सदस्य अर्चना रॉय भट्ट को जनशक्ति जनता दल का राष्ट्रीय महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इनकी नियुक्ति से बिहार की महिलाओं को पार्टी में जुड़ने में इनकी सामाजिक अनुभव और पूर्व में किये कार्यो के द्वारा सहायक सिद्ध होगी।

अर्चना रॉय भट्ट बिहार की एक प्रमुख राजनीतिज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में प्रसिद्ध हैं, वे 1997 से लगातार समाज सेवा में सक्रिय हैं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विशेष रूप से काम करती रही हैं। उन्होंने बिहार में छात्र नेता के रूप में कई धरने-प्रदर्शन किए और महिलाओं की शिक्षा व कल्याण के लिए अनेक प्रयास किए। वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से 20 वर्षो तक जुड़ी रही । राजनीतिक रूप से, वे भाजपा युवा मोर्चा से लेकर राष्ट्रिय ओबीसी मोर्चा की सदस्य के रूप में कार्य कर चुकी है , इसके अलावा वे कई सामाजिक एवं सांस्कृतिक समितियों में भी सक्रिय हैं, जैसे महिला कल्याण समिति और अशोका क्लब। अर्चना भट्ट ने झारखंड और पिछड़े वर्गों की सामाजिक समस्याओं पर भी काम किया है, तथा अपने समुदाय की पहचान को लेकर भी उन्होंने सोशल मीडिया पर अभियान चलाया है।

उन्होंने अपना राजनीतिक सफर 2004 से सक्रिय रूप जारी रखा है , जहां उन्होंने भाजपा के अन्य संगठनों में नेतृत्व की भूमिकाएं निभाईं। वे दूरदर्शन बिहार की एंकर और भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता भी रह चुकी हैं। अर्चना रॉय भट ने अपने दो दशकों के भाजपा सफर में पार्टी के भीतर समानता, पिछड़े वर्गों और महिलाओं के हितों की प्रमुख पैरवीदार रह चुकी है। हाल ही में उन्होंने पार्टी से उपेक्षा मिलने के उपरान्त मोहभंग होने पर जनशक्ति जनता दल में योग्यदान दिया है . इनकी राजनीति में भूमिका महिलाओं,पिछड़ों और समाज के वंचित तबकों के अधिकारों और सम्मान के लिए आवाज बुलंद करने की रही है । इनके आने से जनशक्ति जनता दल नया दल होने के बावजूद बिहार की राजनीति में महिला नेतृत्व और सामाजिक बदलाव की एक महत्वपूर्ण आवाज़ बनेगी खासकर गरीब महिलाओं के लिए ।

बिहार में कमजोर वर्गों की महिलाओं और पिछड़ों की सामाजिक स्थिति सुधारने के साथ साथ उनकी पहचान और अधिकारों के लिए आवाज वर्षो तक इन्होने उठाई है। उनमे महिला शिक्षा, स्वास्थ्य, और सामाजिक समानता को अपने प्रमुख एजेंडों के रूप में मानतीती हैं , जो जमीनी स्तर से सीधा जोडती है । जिसके कारण उन महिलाओं तक सीधी पहुच है जिनके पास अन्य कोई साधन न शेष रह पाते है । कोविड-19 महामारी के दौरान इन्होने जिस प्रकार से मास्क वितरण और स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाए, जिसमें महिलाओं को मास्क बनाने और वितरित करने का प्रशिक्षण दिया वह काबिले तारीफ था । इसके अलावा महिलाओं के लिए शौचालय बनाने में अहम भूमिका निभाई, जिससे महिलाओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य में बहुत हद तक सुधार देखा गया । महिला कल्याण समिति की सचिव के रूप में महिलाओं के विकास पर काम किया और विभिन्न सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों का संचालन किया। वही अशोका क्लब की अध्यक्षता करते हुए सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक समरसता बढ़ाने का अतुलनीय प्रयास आज भी यद् किया जाता है ।

वर्तमान राजनीती में बड़े दलों के भीतर महिलाओं और पिछड़ों के प्रति घटते सम्मान, नेतृत्व में पारदर्शिता की कमी, और सत्ता के लिए प्रतिस्पर्धा में आने वाली राजनीतिक जटिलताओं के बिच महिलाओं की भागीदारी न्यूनतम होती जा रही है वही जनशक्ति जनता दल ने महिलाओं के आत्मसमान को प्राथमिकता देते हुए बड़े स्तर पर उनके विकास के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और मुख्यधारा में जोड़ने का दाइत्व अर्चना रॉय भट्ट के कन्धो पर सौपा है । इनके पूर्व के अनुभवों को देखते हुए इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता की आने वाले दिनों में बिहार की राजनीती में महिलाओं की प्रथम पशंद जनशक्ति जनता दल ही होगा ।

‘जनशक्ति जनता दल — परिचय

नाम: जनशक्ति जनता दल (Janshakti Janata Dal)
स्थापना: यह पार्टी 2024-2025 के बीच बनी है।
किसके जरिए बनी: तेज प्रताप यादव के करीबी लोगों ने इसका गठन किया है।
चुनावी चिन्ह: ‘ब्लैकबोर्ड’ चुनाव आयोग ने इस चिन्ह को पार्टी को आवंटित किया है।

उद्देश्य एवं राजनीतिक स्थिति

पार्टी की प्राथमिकताएँ होती दिख रही हैं: शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार, जात-पात व भागीदारी आदि सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दे।

चुनौतियाँ और संभावनाएँ

चुनौतियाँ:

नई पार्टी होने की वजह से संगठनात्मक आधार अभी विकसित होना बाकी है।
वोट बैंक बनाने, लोग पहचान बनाने और ज़मीन पर लोग जोड़ने की ज़रूरत है।
RJD जैसे स्थापित दलों से मुकाबला करना अपेक्षाकृत कठिन होगा।

संभावनाएँ:
तेज प्रताप यादव की लोकप्रियता और परिवार-परिसर में उनके प्रभाव से जनशक्ति जनता दल को राजनीतिक मान्यता और वोट मिल सकते हैं।
यदि पार्टी सामाजिक न्याय, जातीय संतुलन और युवाओं-महिलाओं के मुद्दों पर मजबूत दृष्टि अपनाए, तो वे मतदाताओं में स्वीकार्यता पा सकते हैं।
चुनाव चिन्ह जैसे “’ब्लैकबोर्ड’ ” और स्पष्ट राजनीतिक संदेश उनकी पहचान को स्थापित करने में मदद करेंगे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰